Travel Tips : बुढ़ापा आने से पहले घूम लें ये जगहें, वरना फिर होगा पछतावा
Travel Tips : जिंदगी की भागदौड़ में लोग अक्सर घूमने का शौक टाल देते हैं, लेकिन कुछ जगहें ऐसी हैं जिन्हें युवावस्था में जरूर देख लेना चाहिए। उम्र बढ़ने से पहले अगर आप इन खूबसूरत डेस्टिनेशंस (Best destinations) की सैर नहीं करेंगे, तो बाद में पछताना पड़ सकता है... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर कौन-कौन सी हैं वो जगहें।
HBN News TV – (Best Travel Place)। भारत में कई शानदार घूमने की जगहें हैं, जहां जीवन में कम से कम एक बार ज़रूर जाना चाहिए, खासकर बुढ़ापे से पहले। अनुभव हमेशा साथ देते हैं। किसी स्थान के बारे में पढ़ने के बजाय, उसे अपनी आँखों से देखना और महसूस करना एक अलग ही आनंद देता है।
भारत में कुछ ऐसे ट्रेवल डेस्टिनेशंस (Indian Travel Destinations) हैं जहां खर्च भी कम आता है और रोमांच व आनंद भरपूर मिलता है, और वे जीवन भर की यादगारें संजोने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं।
कम खर्च वाली घूमने की जगहें (Budget Friendly Travel Destinations) –
केरल (Kerala) –
केरल का मुन्नार हो या फिर नदियों और म्यूजियम (museum) की सैर, इस जगह आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी किताब की कहानी के पात्र हैं। केरल में ना सिर्फ आपको खूबसूरत जगह देखने को मिलेंगी बल्कि यहां का खाना भी बेहद स्वादिष्ट होता है। खर्च कम से कम हो इसके लिए ट्रेन से जाएं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट (public transport) से सैर करें और सीमित दिनों का ट्रिप प्लान करें।
नैनीताल (Nainital)-
यह स्थान भारत के बेहतरीन हिल स्टेशनों (Hill Station) में से एक है, जहां की अद्भुत सुंदरता देखने देश-विदेश से सैलानी आते हैं। चारों ओर फैले पहाड़ और हरे-भरे पेड़ आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। प्रकृति की यह गोद मन को प्रफुल्लित कर देती है।
तुंगनाथ –
अगर आप चाहते हैं कि बूढ़े होने से पहले एडवेंचर का मजा लें तो तुंगनाथ के ट्रेक पर निकल सकते हैं। उत्तराखंड (Uttarakhand) में आप तुंगनाथ के अलावा बद्रीनाथ, केदारनाथ, वैली ऑफ फ्लावर्स और चोपटा के ट्रेक पर भी निकल सकते हैं।
लद्दाख (Ladakh) –
लद्दाख जाने पर खर्च तो कम आता है लेकिन रोमांच और अभूतपूर्व अनुभव को समेटने के लिए आपकी झोली छोटी पड़ सकती है. अपने जवानी के दिनों में उठाइए बाइक और बिल्कुल फिल्मों की तरह निकल पड़िए ‘घूमे-घूमे बंजारे’ गाना सुनते हुए लद्दाख की सड़कों पर।
पंचगनी –
महाराष्ट्र के पंचगनी (Panchgani, Maharashtra) में दोस्तों के साथ घूमने जाया जा सकता है. यहां आप फार्म्स में घूम सकते हैं, बोटिंग (boating) और पैराग्लाइडिंग (paragliding) भी कर सकते हैं। एक्सप्लोर करने के लिए यह एक अच्छी जगह है और खर्च भी यहां बहुत ज्यादा नहीं आता है।
भानगढ़ –
राजस्थान के भानगढ़ किले (Bhangarh Fort in Rajasthan) के बारे में तो आपने सुना ही होगा। दिन के समय यहां की सैर जरूर करें. आपको यहां सुंदर नजारों के साथ-साथ मन में हलचल कर देने वाली अनेक गाथाएं भी लोगों से सुनने को मिलेंगी। साथ ही, राजस्थान (Rajasthan) के अलग-अलग टूरिस्ट डेस्टिनेशंस (Tourist Destinations) पर भी जाया जा सकता है।
First published on: November 12, 2025 02:15 PM