Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी
Rajasthan Weather : राजस्थान के मौसम का हाल लगातार बदलता नजरा आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि राजस्थान के तापमान (Today weather forecast) में अब बड़ी गिरावट दर्ज की जाएगी। इसकेी वजह से ठंड का सिलसिला बढ़ने वाला है। खबर के माध्यम से जानिये राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा।
HBN News TV-(Rajasthan Weather Today) मौसम विभाग ने हाल ही में जानकारी देते हुए बताया है कि अब जल्द ही राजस्थान के तापमान में गिरावट दर्ज की जाने वाली है। इसके साथ साथ ठंड (Rajasthan ka Mausam) का सिलसिला भी आने वाले दिनों में बना रहने वाला है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से राजस्थान के मौसम की पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
हल्की बारिश को लेकर जारी अलर्ट-
राजस्थान में मौसम का हाल बदल गया है। यहां पर तात्कालिक चेतावनी (Rajasthan Weather) जारी की गई है। इसकी वजह से प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश, मेघगर्जन, घना कोहरा और शीतलहर की उम्मीद लगाई गई है। इसके साथ साथ मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ (Rajasthan Weather Update) के प्रभाव की वजह से उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में परिसंचरण तंत्र विकसित होता नजर आ रहा है। इसका प्रभाव राजस्थान के उत्तरी और पश्चिमी भागों में देखा जा सकता है।
आज ऐसा रहेगा मौसम का हाल-
मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि 1 जनवरी को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की मेघगर्जन के साथ बारिश (Rain alert in Rajasthan) की संभावना लगाई जा रही है। इसके साथ साथ जनवरी से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।
1 से 3 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम-
इसके अलावा मौसम विभाग ने 1 से 3 जनवरी के दौरान राज्य के उत्तरी, पश्चिमी और पूर्वी भागों में घना से अति-घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद (Rajasthan Weather) लगाई जा रही है। इसकी वजह से दृश्यता कम होती नजर आ रही है। साथ ही साथ सड़क, रेल व हवाई यातायात प्रभावित होने की आशंका लगाई जा रही है। शेखावाटी क्षेत्र में 3 से 4 जनवरी के दौरान शीतलहर चलने की उम्मीद (Rajasthan Weather Today) लगाई जा रही है। इस अवधि के दौरान न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
जयपुर में जारी येलो अलर्ट-
मौसम विभाग ने बताया है कि जयपुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ साथ नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। अनावश्यक यात्रा (Today weather forecast) से बचाव करने की भी राय नागरिकों को दी गई है। किसानों और आमजन को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने का भी आग्रह किया गया है।
First published on: January 01, 2026 05:26 PM