खेती बाड़ी

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

Weather Update : उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल लगातार बदलता नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि यूपी में अब ठंड (Today Weather Forecast) लोगों की परेशानी को बढ़ाने वाली है। यहां पर कोहरे के साथ साथ बारिश का भी अलर्ट जारी किया गया है। खबर के माध्यम से जानिये यूपी के मौसम की पूरी जानकारी।

HBN News TV-(Weather Forecast) साल की शुरुआत के साथ ही यूपी का मौसम अब पूरी तरह से बदल गया है। बता दें कि यूपी में अब जल्द ही ठंड की शुरुआत होने वाली है। ठंड बढ़ने के साथ साथ लोगों की परेशानी (Aaj Ka Mausam) बढ़ने वाली है। ठंड से बचने के लिए लोगों को शॉल और कंबल का सहारा लेना पड़ सकता है। आइए जानते हैं आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा।

नए साल की शुरुआत के साथ बढ़ी ठंड-

नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड का मौसम बदलने वाला है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में छाया घना कोहरा छंटने वाला है और धूप होने से लोगों को ठंड (UP Weather Today) से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने दी जानकारी-

मौसम विभाग के एक्सपर्ट्स ने बताया है कि पश्चिमी हिमालयीय क्षेत्रों को प्रभावित कर रहे सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ती नजर आ रही है। इसकी वजह से प्रदेश (Today weather Forecast) के सुदूर उत्तरी तराई एवं दक्षिणी भाग में कुछ स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर कोहरे के छंटने की उम्मीद लगाई जा रही है।

कोहरे के घनत्व में आई कमी-

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

एक जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश व दो जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश (UP Ka Mausam) के बड़े भाग में कोहरे के घनत्व में कमी दर्ज की जा सकती है। इसके अलावा गुरुवार को प्रदेश के उत्तरी पश्चिमी भाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ आगामी तीन-चार दिनों में तापमान में औसतन तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी (UP Weather Today) दर्ज की जा सकती है। हालांकि देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर एवं आसपास के इलाकों में गुरुवार को भी बहुत कोहरा छाया रहने वाला है।

बांदा समेत इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट-

इनके अलावा बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, संत कबीर नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, (UP Weather News) कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

New Year के दिन दिल्ली में गरजेंगे मेघा, झमाझम बरसात के बाद कोहरा छाए रहने का अलर्ट

न्यूनतम तापमान में आई गिरावट-

इन जिलों में सुबह-शाम के अलावा रात में भी कोहरा छाये रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस स्थिति में वाहन चालकों को सतर्क रहने की जरूरत है। कोहरे की तीव्रता (UP Weather) पर नजर डाले तो ये लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जाने वाली है। हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की जा सकता है।

First published on: January 01, 2026 04:24 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading