Place To Visit on New Year : दिल्ली की इन जगहों पर फ्री में करें न्यू ईयर सेलिब्रेशन
New Year 2026 : अगर आप भी इस न्यू ईयर पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ कहीं पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि दिल्ली (Place To Visit In Delhi) में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप फ्री में न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
HBN News TV-(Delhi Travel Places In New Year) दिसंबर महीना अपने अंत पर आ गया है और नए साल की शुरुआत होने वाली है। अगर आप भी साल की शुरुआत को बेहतरीन बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि दिल्ली (Best Free Location in Delhi) में कई ऐसी जगहें हैं जहा पर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं, वो भी बिना कोई पैसा खर्च किये। खबर के माध्यम से जानिये घूमने की इन जगहों के बारे में।
कम बजट में विजिट कर सकते हैं ये जगहें-
2025 अब समाप्ति की ओर आ गया है। ऐसे में नए साल का स्वागत करने के लिए लोग कहीं ना कहीं जरूर जाते हैं। कोई दोस्तों के साथ घूमने (Which is The Best Free Location in Delhi) निकल जाते है या फिर कोई अपने परिवार के साथ घर पर ही रहता है। हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जोकि बाहर जाने के लिए काफी ज्यादा उत्सुक रहते हैं, लेकिन बजट के कारण उनको अपना दिल मारना पड़ जाता है। उनको लगता है कि बाहर जाने के लिए लंबा चौड़ा बजट (Low budget Place in Delhi) चाहिए है। हालांकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है क्योंकि दिल्ली में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जहां पर आप फ्री में घूम सकते हैं।
इन जगहों को करें एक्सप्लोर-
इंडिया गेट :
जब भी दिल्ली की बात होती है तो इंडिया गेट का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये पूरे भारत की शान है। नए साल के अवसर पर इंडिया गेट को पूरी तरह से तैयार किया जाता है। इसके साथ साथ यहां के पार्क (India Gate New Year Celebration) में बैठकर सुकून का अहसास कर सकते हैं। आप भी यहां जाने का प्लान बना सकते हैं, यकीन इस जगह को विजिट करने में आपको काफी मजा आने वाला है।
दिल्ली के मॉल :
दिल्ली में एक नहीं बल्कि दर्जनों मॉल मौजूद है। यहां पर आपको नए साल के मौके पर काफी हलचल देखने को मिल जाती है। अगर दिल्ली के कुछ मॉल के बारे में बात करें तो इसमें मॉल ऑफ इंडिया (Mall of India Location) को शामिल किया गया है। इस मॉल को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट किया जाता है और कई तरह की चीजों को भी लगाया जाता है। इस मॉल में किसी तरह की कोई एंट्री फीस नहीं होती है, यहां पर आप फ्री में इंजॉय कर सकते हैं।
लोधी गार्डन :
लोधी गार्डन में आने के लिए भी आपको कोई टिकेट नहीं लेनी होती है। यहां पर आप आराम से अपने पूरे परिवार (Lodhi Garden) के साथ नए साल के आने की खुशी इंजॉय कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ये गार्डन मुगलों के दौर की ऐतिहासिक इमारतों और हरियाली से भरा हुआ है।
कनॉट प्लेस :
नए साल के अवसर पर लोग कनॉट प्लेस को विजिट करने के लिए दूर दूर से आते हैं और कनॉट प्लेस की नाइटलाइफ का लुफ्त उठाते हैं। इसके साथ साथ यहां पर घूमने (Connaught Place, Delhi) का आपको कोई पैसा नहीं देना होगा। हालांकि अगर आप किसी रेस्टोरेंट में जाते हैं या कुछ खाते हैं तो आपको पैसा देने होंगे। कनॉट प्लेस का फूड बजट फ्रेंडली होता है।
First published on: December 17, 2025 05:06 PM