खेती बाड़ी

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Today Weather Update : देशभर में सर्दियों के मौसम की शुरुआत हो गई है। आज देशभर में कंपकंपाने वाली ठंड शुरू होगी, जिसकी वजह से लोगों को मुश्किलों (Aaj Ka Mausam) का सामना करना पड़ेगा। अगले कुछ घंटे तक ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता चला जाएगा। खबर के माध्यम से जानिये आज आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।

HBN News TV-(Weather Forecast) नए साल की शुरुआत के साथ ही देशभर में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। देशभर के कई हिस्सों में तापमान में बंपर गिरावट दर्ज की जा रही है। इसके प्रभाव की वजह से ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग (IMD Weather Update) ने जानकारी देते हुए बताया है कि आने वाले दिनों में सर्द हवाओं और शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। इस स्थिति में लोगों को ठंड से बचने के लिए शॉल और कंबल का सहारा लेना पड़ सकता है।

अगले 48 घंटों में गिरेगा तापमान-

नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड के साथ हो रही है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस (Today weather Update) की बढ़ोतरी दर्ज किये जाने की उम्मीद है। इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिलने वाली है। इसके चलते अगले दो दिनों तक न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ऊपर रह सकता है। अधिकतम तापमान अगले चार दिनों तक सामान्य (Aaj Ka Mausam) से 3 से 5 डिग्री नीचे रहने की उम्मीद लगाई जा रही है। उसके बाद भी यह सामान्य से कम बना रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड-

मौसम विभाग के अनुसार 1 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर बारिश और बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। इसके साथ साथ हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh weather) और उत्तराखंड में 31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच कहीं-कहीं से लेकर कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना लगाई जा रही है। पंजाब और हरियाणा में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को हल्की से मध्यम बारिश (Rain in Himachal Pradesh) की उम्मीद लगाई है। पश्चिमी राजस्थान में 31 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने के आसार हैं।

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

नए साल के साथ होगी ठंड की शुरुआत-

दिल्ली-एनसीआर में भी नए साल के पहले दिन ही काफी ज्यादा सर्दी देखने को मिल रही है। 1 जनवरी को राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की उम्मीद लगाई जा रही हैं, जोकि इस मौसम (Delhi weather Update) की पहली बारिश रहने वाली है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से लगभग 0.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा सकता है। शहर में सुबह के समय सर्द मौसम और कोहरा रहा, जिसके बाद दिन भर ठंड (Delhi weather) बनी रही और रात तक इसके जारी रहने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी-

मौसम विभाग के अनुसार पंजाब और हरियाणा (Haryana Ka Mausam) के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण की वजह से आज रात से लेकर नये साल के दिन तक दिल्ली और एनसीआर में बहुत हल्की और छिटपुट बारिश होने की उम्मीद लगाई है। अगर ऐसा होता है, तो फिर यह इस मौसम की पहली बारिश होगी। तीन जनवरी से शीत लहर (Haryana Weather Update) की स्थिति पैदा हो सकती है क्योंकि न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे गिरावट आ सकती है। इसके अलावा हिमालयी क्षेत्र से आने वाली ठंडी उत्तरी हवाओं के राजधानी की ओर बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है।

राजस्थान के इन इलाकों में होगी बारिश-

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

राजस्थान के बीकानेर, जयपुर और भरतपुर जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की उम्मीद लगाई जा रही है। एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर की वजह से राज्य के कई हिस्सों (Rajasthan Ka Mausam) के लिए मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ साथ 2 जनवरी से पूरे राज्य में मौसम फिर से शुष्क होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

पश्चिमी राजस्थान में छाएगा घना कोहरा-

वहीं 1 जनवरी से 3 जनवरी के बीच उत्तरी और पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छाने की उम्मीद है, इससे सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो जाएगी। मौसम विभाग (Western Rajasthan weather) के अनुसार 2 जनवरी से 4 जनवरी तक शेखावाटी इलाके में भी शीतलहर चलने की उम्मीद लगाई जा रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट आ सकती है और यह 2 से 4 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

जम्मू-कश्मीर के मौसम का हाल-

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में कई स्थानों पर ताजा बर्फबारी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी (Snowfall Alert in Rajasthan) होने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बर्फबारी के बावजूद, घाटी में असामान्य रूप से मौसम गर्म बना हुआ जहां तापमान सामान्य से तीन से सात डिग्री अधिक रहने वाली है।

New Year के दिन दिल्ली में गरजेंगे मेघा, झमाझम बरसात के बाद कोहरा छाए रहने का अलर्ट

इन इलाकों में होगी ताजा बर्फबारी-

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि बांदीपोरा के गुरेज, बारामूला के गुलमर्ग और कुपवाड़ा के माछिल सहित उत्तरी कश्मीर के कुछ हिस्सों में ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। इसके साथ साथ ऊंचाई वाले इलाकों (Weather Update) में भी हल्की से मध्यम बर्फबारी की खबरें सामने आ रही है। यहां पर सुबह तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई जा रही है।

First published on: January 01, 2026 03:28 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading