PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक
PAN-Aadhaar Linking :अगर आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड पैन कार्ड से लिंक है या नहीं, तो इसकी जांच करना बेहद आसान है। आपको बता दें कि आयकर विभाग ऑनलाइन स्टेटस चेक (online status check) करने की सुविधा देता है। बस ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं, जरूरी डिटेल्स भरें और कुछ ही सेकंड में आपका लिंकिंग स्टेटस स्क्रीन (Linking Status Screen) पर दिखाई दे जाएगा।
HBN News TV (PAN-Aadhaar Linking) – 31 दिसंबर 2025 की समय सीमा करीब है, और आयकर विभाग PAN धारकों को उस काम की याद दिला रहा है जिसे कई लोग अब तक टालते आ रहे हैं। PAN को आधार से लिंक करना अब सिर्फ औपचारिकता (formality) नहीं रह गया है। अगर यह प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हुई, तो आपका PAN ‘इनएक्टिव’ हो जाएगा, जिससे कई जरूरी टैक्स और वित्तीय काम रुक जाएंगे।
अगर आपको यह कन्फर्म नहीं हैं कि आपका PAN पहले से आधार से लिंक है या आप अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए हैं, तो यहां जानिए कि आपको क्या करना चाहिए और यह क्यों जरूरी है।
PAN-Aadhaar लिंक करना क्यों हैं जरूरी –
आयकर विभाग के अनुसार, अगर 31 दिसंबर 2025 के बाद आपका PAN आधार से लिंक नहीं होता, तो यह कई आधिकारिक कामों के लिए मान्य नहीं रहेगा। ऐसे में इनकम टैक्स रिटर्न (Income tax return) भरना, बैंक अकाउंट खोलना (bank account open), KYC पूरी करना या बड़े वित्तीय लेनदेन (financial transactions) करना मुश्किल हो जाएगा। यानी लिंक न किया हुआ PAN आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकता है, खासकर अगर आपको इसकी जानकारी आखिरी समय में मिले।
PAN को Aadhaar से लिंक कैसे करें-
अगर आपका PAN और आधार अब तक लिंक नहीं हैं, तो पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन आसानी से पूरी की जा सकती है। सबसे पहले आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर लॉगिन करें। फिर अपने प्रोफ़ाइल सेक्शन में जाकर “Aadhaar Link” विकल्प चुनें। PAN और आधार की जानकारी भरने के बाद, लेट फीस का भुगतान करने के लिए ‘e-Pay Tax’ विकल्प का उपयोग करें।
सिस्टम अपने आप आपको असेसमेंट ईयर (assessment year) और भुगतान श्रेणी चुनने में गाइड करेगा, जिसके बाद देय राशि ऑटो-फिल हो जाएगी। चालन (challan) जनरेट होने पर अपने बैंक की वेबसाइट से भुगतान पूरा करें। पेमेंट सफल होते ही लिंकिंग प्रक्रिया पूरी करने के लिए दोबारा ई-फाइलिंग पोर्टल (e-filing portal) पर जाएं। आमतौर पर स्टेटस कुछ कार्य दिवसों में अपडेट हो जाता है।
PAN-Aadhaar लिंक स्टेटस ऐसे करें चेक-
अगर आप सुनिश्चित नहीं हैं कि आपका PAN पहले से आधार से लिंक है या नहीं, तो इसकी जांच करना बेहद आसान है। आयकर ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाएं और ‘Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें। वहां PAN और आधार नंबर दर्ज करें, सबमिट करें, और स्क्रीन पर तुरंत आपका स्टेटस दिखाई दे जाएगा।
डेडलाइन और लेट फीस-
PAN को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। जिन लोगों ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, उन्हें लिंक करने से पहले 1,000 रुपये का लेट फीस भरना होगा।
First published on: January 01, 2026 08:28 PM