Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन
Delhi Travel Places : अगर आप भी न्यू ईयर सेलिब्रेशन करना चाह रहे हैं और वो भी दिल्ली के आस पास तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है, क्योंकि हम आपको खबर के माध्यम से दिल्ली (Travel Destination In Delhi) में घूमने के लिए कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर आप कम बजट में ही घूमकर आ सकते हैं। खबर के माध्यम से जानिये दिल्ली के पास घूमकर आने वाली इन जगहों के बारे में।
HBN News TV-(Travel Places In Delhi) कुछ ही दिनों में नया साल शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए कोई जगह की तलाश कर रहे हैं तो हम आपको दिल्ली (Best Travel Places For New Year) के पास कई ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप अपनी फैमली और दोस्तों के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन कर सकते हैं वो भी कम कीमत। आइए जानते हैं दिल्ली में स्थित इन खास जगहों के बारे में पूरी जानकारी।
कनॉट प्लेस करें विजिट-
कनॉट प्लेस दिल्ली का सबसे लोकप्रिय न्यू ईयर हॉटस्पॉट में शामिल है। यहां पर नए साल के मौके पर गलियों को रोशन किया जाता है। इसके साथ साथ डेकोरेशन की वजह से ये जगह भी जगमगा उठती है। नए साल के मौके पर कई रेस्टोरेंट्स (Restaurants in Connaught Place) और बार स्पेशल पार्टियों का आयोजन करते हैं। साथ ही साथ लाइव म्यूजिक, डीजे नाइट और स्पेशल ड्रिंक ऑफर के साथ, ये जगह दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेशन के लिए ये जगह एक दम परफेक्ट है।
हौज खास विलेज भी है शामिल-
हौज खास विलेज में अपको कैफे, बार और लाइव म्यूजिक देखने को मिल जाता है। इसके लिए ये जगह काफी ज्यादा फेमस है। न्यू ईयर पर यहां लाइव बैंड परफॉर्मेंस और ओपन एयर पार्टी (Hauz Khas Village location) का लुफ्त उठाया जा सकता है। इसके अलावा कूल एंबियंस और लेकसाइड वॉक इसे रोमांटिक और मजेदार दोनों बनाते हैं। ये जगह फूड और म्यूजिक के शौकीनों के लिए एकदम परफैक्ट है।
दिल्ली हाट में करें जमकर शॉपिंग-
अगर आप शॉपिंग और स्ट्रीट फूड के शौकीन हैं, तो फिर आपको किंग्सवे कैंप और दिल्ली हाट को जरूर से विजिट करना चाहिए। यहां पर आपको कलरफुल स्टॉल्स, (Places to visit in Delhi Haat) हैंडीक्राफ्ट्स और लोकल फूड का मजा मिल जाएगा। साथ ही साथ न्यू ईयर स्पेशल मार्केट और लाइव पर्फॉर्मेंस इसे और भी ज्यादा उत्सवपूर्ण बना देता है।
इंडिया गेट और राज घाट में चलेगा लाइट शो-
इंडिया गेट और राज घाट पर न्यू ईयर वॉक और लाइट शो का लुफ्त उठाया जा सकता है। इंडिया गेट के पास शाम के समय लाइटिंग और फैमिली (New Year celebrations at India Gate) गेट-टुगेदर का अनुभव काफी ज्यादा खूबसूरत होता है। राज घाट का शांत वातावरण न्यू ईयर पर मेडिटेशन और वॉक के लिए परफेक्ट रहने वाला है।
बोटिंग करने के लिए विजिट करें ये जगहें-
अगर आप थोड़ा एडवेंचर और रोमांटिक टच चाह रहे हैं तो फिर आप यमुना नदी या रिजॉर्ट एरिया में न्यू ईयर स्पेशल बोटिंग ट्रिप (Places to go boating in Delhi) का चयन कर सकते हैं। यहां पानी पर रात की लाइटिंग और ठंडी हवा का मजा सेलिब्रेशन को यादगार बना देता है।
First published on: December 28, 2025 06:16 PM