Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं
Railway Fact : भारतीय रेलवे से जुड़े जीके सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन (largest railway station in India) कौन सा है? अगर आप सोच रहे हैं दिल्ली या मुंबई, तो आप गलत हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है सही जवाब और कुछ और रोचक रेलवे तथ्यों के बारे में-
HBN News TV (Railway GK Questions) – इंडियन रेलवे से जुड़े जनरल नॉलेज के सवाल प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू के लिए बेहद जरूरी हैं। इनमें आमतौर पर ऐसे सवाल पूछे जा सकते हैं, जैसे- भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है, सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म (longest railway platform) कौन सा है आदि। अगर आप इनके जवाब में दिल्ली या मुंबई जैसे बड़े शहरों के नाम सोच रहे हैं, तो बता दें कि ये लिस्ट में शामिल नहीं हैं। इस लेख में आप भारतीय रेलवे से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण जीके सवाल और उनके जवाब जानकर अपनी नॉलेज को टेस्ट कर सकते हैं-
प्रश्न – भारतीय रेलवे की स्थापना कब हुई थी?
उत्तर- 8 मई 1845 में।
प्रश्न – भारतीय रेलवे का मुख्यालय कहां है?
उत्तर- नई दिल्ली।
प्रश्न – भारतीय रेलवे किस मंत्रालय के तहत काम करता है?
उत्तर- रेल मंत्रालय।
प्रश्न – भारत की सबसे लंबी ट्रेन कौन सी है?
उत्तर- विवेक एक्सप्रेस (डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी)।
प्रश्न – भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफाॅर्म कौन सा है?
उत्तर- सबसे लंबा रेलवे प्लेटफाॅर्म कर्नाटक के हुबली जंक्शन पर है।
प्रश्न – भारत का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफाॅर्म कौन सा है?
उत्तर- सबसे लंबा रेलवे प्लेटफाॅर्म कर्नाटक के हुबली जंक्शन पर है।
प्रश्न – भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन कौन सा है?
उत्तर- भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन दिल्ली या मुंबई नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में है। इसका नाम हावड़ा जंक्शन है। यहां 23 प्लेटफाॅर्म हैं और यह कोलकाता का मुख्य रेलवे स्टेशन है।
प्रश्न – भारत में किस रेलवे स्टेशन का प्लेटफॉर्म सबसे लंबा है?
उत्तर- हुबली जंक्शन (कर्नाटक)।
प्रश्न – भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कौन सा है?
उत्तर- घूम स्टेशन (दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल)।
प्रश्न – भारत में पहला इलेक्ट्रिक ट्रेन इंजन कब चला था?
उत्तर- 1925 में (बॉम्बे VT से कुर्ला तक)।
प्रश्न – भारत की सबसे तेज ट्रेन कौन सी है?
उत्तर- वंदे भारत एक्सप्रेस (वर्तमान में)।
प्रश्न – भारत का पहला रेल म्यूजियम कहां स्थित है?
उत्तर- नई दिल्ली (नेशनल रेल म्यूजियम)।
प्रश्न – भारत में कौन सी ट्रेन सबसे अधिक दूरी तय करती है?
उत्तर- विवेक एक्सप्रेस।
प्रश्न – भारत का सबसे लंबा रेलवे पुल कौन सा है?
उत्तर- बोगीबील पुल (असम)।
प्रश्न – भारत के किस राज्य में सबसे ज्यादा रेलवे स्टेशन हैं?
उत्तर- उत्तर प्रदेश।
प्रश्न – भारत के किस रेलवे स्टेशन पर सबसे ज्यादा यात्री आते-जाते हैं?
उत्तर- माना जाता है कि हावड़ा जंक्शन (Howrah Junction) पर सबसे ज्यादा यात्री आते-जाते हैं।
First published on: January 01, 2026 10:06 PM