Cheapest Tourist Places : दिल्ली के पॉल्यूशन से दूर करें इन जगहों का ट्रिप प्लान, 20 हजार में ही बित जाएंगे 4 दिन
Best Tourist Destinations : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता चला जा रहा है। ऐसे में अगर आप प्रदूषण से दूर कहीं घूमने का प्लान (Travel Destinations) बना रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। आज हम आपको खबर के माध्यम से कुछ ऐसे जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आप कम बजट में ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां पर 4 दिन का खर्च कुल 20 हजार रुपये रहने वाला है।
HBN News TV-(Tourist Destinations in India) नए साल के मौके पर अगर आप कहीं पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये आपके लिए शानदार मौका हो सकता है क्योंकि अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ी है, ऐसे में आप अपनी ट्रिप (New Year Trip) को काफी अच्छे से इंजॉय कर सकते हैं। हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां का ट्रिप आप सिर्फ 20 हजार रुपये में प्लान कर सकते हैं। खबर में जानिये इन जगहों के बारे में।
कम बजट में विजिट करें ये जगहें-
अगर आप भी कहीं घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो इसके लिए आपको किसी लंबे चोड़े बजट को तैयार करने की बिल्कुल भी जरुरत नहीं है। बता दें कि भारत में कुछ ऐसी जगहें हैं जहां पर बहुत ही कम बजट (Cheapest Tourist Places) में घूमा जा सकता है। आप इनमें खूबसूरत नजारों को विजिट कर सकते हैं। इसके साथ अपने दोस्तों या परिवार के साथ यादगार पलों को बिता सकते हैं।
हिमाचल प्रदेश करें विजिट-
आप हिमाचल प्रदेश को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप शिमला (Shimla Trip Budget) को विजिट कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस से सफर करने का प्लान बनाना होगा, क्योंकि ये एक सस्ता ऑप्शन रहने वाला है। यहां पर आपके पास बस से सफर करने के लिए भी दो ऑप्शन मौजूद हैं। पहला ऑप्शन (Himachal Pradesh Tourist Place) का खर्व लगभग 1500 रुपये का पड़ेगा। वहीं दूसरा विकल्प लगभग 700 के करीब पड़ने वाला है। इसे अपने बजट के हिसाब से सेलेक्ट किया जा सकता है। इसके साथ साथ यहां पर आपको सस्ते होमस्टे या खाने के लिए ढाबे बहुत आसानी से मिल जाएंगे।
सिर्फ 15 हजार में घूम आएं जयपुर-
अगर आप इस मौसम में घूमना चाह रहे हैं तो आपके लिए राजस्थान (Rajasthan Tourist Destination) भी एक बेहतरीन विकल्प रहने वाला है। यहां पर आप बहुत ही आसानी से 20 हजार में घूम कर आ सकते हैं। इसमें दो लोगों का आराम से काम हो जाएगा। इसका मतलब है कि 10 हजार रुपये (Places To Visit in Jaipur) में एक व्यक्ति का खर्च आने वाला है। ये आपके लिए काफी सस्ता रहने वाला है। इसके अलावा, महंगे होटल में रुकने के बजाय सस्ते होमस्टे का प्लान कर सकते हैं। इसकी वजह से आप पैसे बचा सकते हैं और आप 4 दिन का 15 हजार का ट्रिप प्लान कर सकते हैं।
नए साल पर घूमने के लिए बेस्ट है उत्तराखंड-
नए साल पर घूमने के लिए उत्तराखंड भी सबसे बेस्ट जगह रहने वाली है। आप उत्तराखंड (Uttarakhand m ghumne ki jagah) के देहरादून या ऋषिकेश को विजिट कर सकते है, क्योंकि ये जगहें बहुत ही सस्ती और अच्छी रहने वाली है। यहां का बस का भी किराया 500 में आराम से हो जाएगा। इसके साथ साथ होटल प्रति दिन के हिसाब से 700 रुपये (Places To Visit in Uttarakhand) तक मिलने वाला है। आप यहां पर गंगा किनारे या पहाड़ों का नजारा ले सकते हैं।
सर्दियों में हैदराबाद की करें यात्रा-
नए साल के मौके पर हैदराबाद (Hyderabad Trip Plan) को विजिट करने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर सर्दियों के मौसम में घूमना काफी सही रहने वाला है। आप पूरे परिवार या दोस्तों के साथ यहां पर जा सकते हैं। यहां के लिए ट्रेन को लिया जा सकता है। इसके साथ साथ स्टे के लिए धर्मशाला (Home stay in Hyderabad) को सेलेक्ट किया जा सकता है। आपको खाना 1500 से 2000 रुपये का पड़ जाएगा। इस स्थिति में आप 4 दिन 20 हजार रुपये आराम से खर्च कर सकते हैं।
First published on: December 17, 2025 05:30 PM