बिजनेस

​​​​​नए साल से पहले CNG-PNG के रेट में बड़ा बदलाव

CNG-PNG Gas Rate - नए साल की शुरुआत से पहले अच्छी खबर है। दरअसल आपको बता दें कि गेल इंडिया लिमिटेड ने CNG और PNG की कीमतों में कटौती की घोषणा की है। इससे रसोई गैस और वाहन ईंधन अब और सस्ता हो गया है। इस कदम से उपभोक्ताओं को सीधे लाभ मिलेगा और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इसके नए रेट क्या हैं-

HBN News TV – (CNG-PNG Gas) नए साल की शुरुआत को और खास बनाते हुए गेल इंडिया लिमिटेड ने वाराणसीवासियों को स्वच्छ और किफायती ऊर्जा का तोहफा दिया है। कंपनी ने कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतों में कमी की घोषणा की है, जो शहर को और अधिक हरित और टिकाऊ बनाने की दिशा में अहम कदम है।

PNG की कीमत 48.47 रुपये से घटाकर 47.47 रुपये प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (SCM) कर दी है। इससे वाराणसी के लगभग 60 हजार घरों को लाभ मिलेगा और रसोई गैस सस्ती हो जाएगी। सीएनजी की कीमत 88.17 रुपये से घटाकर 87.17 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है, जिससे लगभग 42 हजार वाहन मालिकों-19 हजार कार/जीप, 23 हजार ऑटो रिक्शा (auto rickshaw) और 150 बस/ट्रक-को फायदा होगा। यह कदम परिवहन लागत कम करने और स्वच्छ ईंधन को बढ़ावा देने में मदद करेगा।

FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा

उपभोक्ताओं तक पहुंचने लगा लाभ-

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) द्वारा पाइपलाइन शुल्क ढांचे में किए गए सुधार का फायदा अब सीधे उपभोक्ताओं को मिलने लगा है। शहरी गैस वितरक कंपनियों ने CNG और पाइप्ड रसोई गैस की कीमतों में कटौती शुरू कर दी है। PNGRB ने 16 दिसंबर को प्राकृतिक गैस पाइपलाइनों (natural gas pipelines) के लिए एक युक्तिसंगत और एकीकृत शुल्क ढांचा घोषित किया था।

Income Tax : आज से बदल जाएगा आयकर का पूरा सिस्टम, ये होंगे बदलाव

नए शुल्क ढांचे को 1 जनवरी 2026 से लागू किया जाएगा। पहले से ही उम्मीद की जा रही थी कि शहरी गैस वितरक कंपनियां कीमतें घटा सकती हैं। नियामक के अनुसार, इस नए ढांचे से गैस परिवहन प्रणाली (gas transportation system) अधिक सरल, न्यायसंगत और किफायती बनेगी। प्राकृतिक गैस का उपयोग बिजली उत्पादन, उर्वरक निर्माण (fertilizer manufacturing), सीएनजी और घरेलू रसोई ईंधन में किया जाता है।

PAN-Aadhaar Linking : आधार कार्ड से पैन कार्ड लिंक है या नहीं, ऐसे करें चेक

First published on: December 31, 2025 10:12 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading