8वें वेतन आयोग और EPFO के नियमों में 2026 में होंगे अहम बदलाव
EPFO rules - साल 2026 नौकरीपेशा लोगों और टैक्सपेयर्स के लिए कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि आठवें वेतन आयोग और EPFO के नियमों में अहम संशोधन किए जाने की संभावना है। इससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की सैलरी और पीएफ निकासी आसान होगी। ये नए नियम सीधे आपकी जेब और जीवनशैली को प्रभावित कर सकते हैं-
HBN News TV – (EPFO rules) साल 2025 खत्म होने को है और 2026 दस्तक देने वाला है। नए साल का आगमन सिर्फ कैलेंडर बदलने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ बैंकिंग, सैलरी स्ट्रक्चर (salary structure) और रोजमर्रा के खर्चों में कई बड़े बदलाव भी आने वाले हैं। साल 2026 से लागू होने वाले ये नियम सीधे आपकी जेब और लाइफस्टाइल को प्रभावित करेंगे।
सरकार और नियामक संस्थाओं ने नए साल के लिए विस्तृत योजनाएं तैयार की हैं, जिनमें टैक्स स्लैब में बदलाव (change in tax slab) से लेकर सोशल मीडिया उपयोग के नियम तक शामिल हैं। इन बदलावों का मकसद आम आदमी को राहत देना और डिजिटल सुरक्षा को मजबूत करना है। आइए जानते हैं नए साल में कौन-कौन से अहम नियम (EPFO rules) बदलने वाले हैं।
नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत भरी खबर-
आगामी साल नौकरीपेशा और टैक्सपेयर्स (taxpayers) के लिए राहत भरा साबित हो सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा 8वें वेतन आयोग को लेकर है। उम्मीद है कि इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आय में बड़ा इजाफा (pensioners income increase) होगा। शुरुआती अनुमान के मुताबिक सैलरी में 20 से 35 फीसदी तक की बढ़ोतरी संभव है। 7वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.57 था, जिसे अब 3.0 तक बढ़ाए जाने की संभावना है।
टैक्सपेयर्स का बोझ होगा हल्का-
साल 2026 में नया इनकम टैक्स बिल (new income tax bill) करदाताओं का बोझ कम कर सकता है। सरकार ने GST दरों में कटौती के संकेत दिए हैं, जिससे रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुएं सस्ती हो सकती हैं। नए टैक्स बिल में स्लैब में बदलाव भी किए गए हैं, जिससे सैलरीड क्लास (salaried class) और छोटे व्यापारियों को फायदा होगा। इसके अलावा, टैक्स फाइलिंग को आसान बनाने के लिए नया ‘प्री-फिल्ड ITR फॉर्म’ भी पेश किया जाएगा।
EPFO के नियमों में बड़ा फेरबदल-
भविष्य निधि यानी ईपीएफओ (EPFO) के नियमों में बदलाव निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। अब पीएफ की राशि निकालना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा। पुरानी 13 अलग-अलग शर्तों की बजाय अब निकासी नियम केवल तीन श्रेणियों में बांटे गए हैं: अनिवार्य जरूरतें, घर से जुड़े खर्च और विशेष परिस्थितियां। इससे मेडिकल इमरजेंसी (medical emergency) या शादी-ब्याह जैसी जरूरतों के लिए पैसा निकालते समय अनावश्यक कागजी कार्रवाई खत्म हो जाएगी।
बैंकिंग नियमों में कड़े बदलाव होंगे लागू-
बैंकिंग फ्रॉड रोकने के लिए नियमों (Rules to prevent banking fraud) को और सख्त किया जा रहा है। 1 जनवरी से पैन और आधार कार्ड का लिंक लगभग सभी वित्तीय सेवाओं के लिए अनिवार्य होगा। अगर आपने अभी तक इसे लिंक नहीं किया है, तो आपका बैंक खाता फ्रीज हो सकता है। साथ ही, यूपीआई और डिजिटल पेमेंट्स को सुरक्षित बनाने के लिए सिम वेरिफिकेशन और डिजिटल पहचान की प्रक्रिया (digital identity process) को और कड़ा किया जाएगा, जिससे ऑनलाइन ठगी पर नियंत्रण रखा जा सके।
महंगाई से मिल सकती है राहत-
नए साल में रसोई और यात्रा का खर्च थोड़ा कम हो सकता है। यूनिफाइड टैरिफ सिस्टम में बदलाव (Unified Tariff System changes) के चलते सीएनजी (CNG) और पीएनजी की कीमतों में गिरावट की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार, सीएनजी लगभग 2.50 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 1.80 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर तक सस्ती हो सकती है। हालांकि, प्रदूषण नियंत्रण (pollution control) के तहत बड़े शहरों में पुराने पेट्रोल-डीजल वाहन और कमर्शियल वाहनों पर सख्ती बढ़ाई जाएगी, जिससे लॉजिस्टिक्स और ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर असर पड़ सकता है।
सरकार बच्चों की डिजिटल सुरक्षा पर दे रही जोर-
सरकार बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर भी कदम उठा रही है। संभव है कि 2026 में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया उपयोग पर नई गाइडलाइंस लागू हों, जिनमें पेरेंटल कंट्रोल (parental control) और उम्र सत्यापन जैसे फीचर्स अनिवार्य होंगे। वहीं, किसानों को पीएम-किसान योजना का लाभ (Benefits of the PM-Kisan scheme) लेने के लिए ‘यूनिक किसान आईडी’ बनवाना जरूरी हो सकता है, जिससे योजना में पारदर्शिता और सही लाभ सुनिश्चित किया जा सके।
First published on: December 28, 2025 08:59 PM