खेती बाड़ी

New Year के दिन दिल्ली में गरजेंगे मेघा, झमाझम बरसात के बाद कोहरा छाए रहने का अलर्ट

Delhi Weather New Year : दिल्ली व एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। आज 31 दिसंबर को दिल्ली में कोहरा पूरी तरह से छाया रहा। कोहरे के साथ-साथ दिल्ली व एनसीआर में आज बादल भी छाए रहे। भारत मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि नए साल के दिन दिल्ली में बारिश हो सकती है।

HBN News TV : (New Year Delhi Weather Update) राजधानी दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में भी मौसम में बदलाव होता दिखाई दे रहा है। दिल्ली में कोहरा पूरी तरह से छाया रहा है। कोहरे के साथ-साथ बादलों ने भी आज 31 दिसंबर को आसमान को घेरे रखा है। मौसम विभाग (IMD Weather Alert) के अनुसार नए साल के अवसर पर दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बारिश या हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन के लिए कोहरे के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि, इसके बाद भी मौसम के साफ होने की कोई संभावना नहीं है।

नए साल के मौके पर हो सकती है बारिश

Rajasthan के तापमान में आई गिरावट, मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग ने दिल्ली व एनसीआर (Delhi-NCR New Year Weather Update) में कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। बुधवार 1 जनवरी 2026 को दिल्ली व एनसीआर में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही है। दिल्ली व एनसीआर में बादलों के साथ-साथ कोहरा भी छाया रहा है। मौसम विभाग के अनुसार कल 1 जनवरी को दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं। दिल्ली का मौसम (New Year Weather Updates) नए साल से बदलाव की ओर दिखाई दे रहा है। नए साल के दिन दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। बादलों के साथ-साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का भी अनुमान विभाग की ओर से जताया गया है।

नए साल के बाद भी छाया रहेगा कोहरा

Today Weather : साल की शुरुआत के साथ ही बदला यूपी का मौसम, कोहरे के साथ होगी बारिश की शुरुआत

नए साल की सुबह दिल्ली व एनसीआर (Delhi-NCR Ka Mausam) में हल्के से अधिक कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। दिल्ली व एनसीआर का मौसम पूरे दिन खराब रहने के आसार हैं। 2 और 3 जनवरी को भी दिल्ली व एनसीआर के कई इलाकों में बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह के समय शहर के कई हिस्सों में हल्के से अधिक कोहरा छाया रहेगा। वहीं, इस दौरान सुबह के समय अधिक कोहरा छाया रहेगा। 3 जनवरी को भी दिल्ली व एनसीआर के कई स्थानों पर घना कोहरा छाया रहेगा। कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने 2 और 3 जनवरी को येलो अलर्ट (IMD Weather Alert) जारी किया है।

4 और 5 जनवरी को रहेगा मौसम साफ

Weather Update : कड़ाके की ठंड के साथ नए साल की शुरुआत, मौसम विभाग ने दी जानकारी

दिल्ली में 4 और 5 जनवरी को मौसम साफ (New Year Weather News) रहने की उम्मीद जताई गई है। हालांकि सुबह के वक्त कोहरा छाया रह सकता है। वहीं, 1 और 2 जनवरी के दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं, 3, 5 और 6 जनवरी की बात की जाए तो इस दौरान दिल्ली में तापमान गिरकर 7 से 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर के बाकी शहरों में भी मौसम ऐसा ही बने रहने की उम्मीद है।

First published on: December 31, 2025 10:43 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading