8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों की सैलरी में होगा तगड़ा इजाफा, इस दिन से होगा लागू
8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। आपको बता दें कि सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के साथ ही अब उम्मीदें आठवें वेतन आयोग पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि नए वेतन आयोग से कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा (employees salary hike) होगा और इसे 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है... इस अपडेट से जुड़ी पूरी डिटेल जानने के लिए इस खबर को पूरा पढ़ लें-
HBN News TV – (8th Pay Commission) सातवां केंद्रीय वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को अपने 10 वर्ष पूरे कर रहा है। 1 जनवरी 2016 से लागू हुए इस आयोग ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी संरचना में बड़ा बदलाव किया था। इसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 निर्धारित किया गया, ग्रेड पे को समाप्त कर दिया गया और नई पे मैट्रिक्स (new pay matrix) लागू की गई। इसके साथ सैलरी सिस्टम (salary system) पहले की तुलना में अधिक सरल और पारदर्शी हो गया।
अब जब सातवें वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म होने के करीब है, कर्मचारियों (employees) और पेंशनर्स (pensioners) की निगाहें पूरी तरह आठवें वेतन आयोग पर टिक गई हैं। माना जा रहा है कि 1 जनवरी 2026 से 8वां वेतन आयोग प्रभावी हो सकता है।
जानें क्या है डिटेल-
सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) से पहले, यानी 6वें वेतन आयोग के अंतिम चरण में महंगाई तेजी से बढ़ चुकी थी। दिसंबर 2015 तक महंगाई भत्ता (DA) 119% के स्तर पर पहुंच गया था। उस समय लेवल-1 कर्मचारी का बेसिक पे (employees basic pay) 7,000 रुपये और ग्रेड पे 1,800 रुपये मिलाकर कुल 8,800 रुपये होता था। इस पर DA लगभग 10,472 रुपये बनता था, जबकि X कैटेगरी शहरों में HRA 2,640 रुपये मिलता था। इस तरह कुल सैलरी करीब 22,000 रुपये तक पहुंच जाती थी। साफ है कि उस दौर में बढ़ती महंगाई का असर काफी हद तक DA के जरिए संतुलित हो रहा था।
शून्य से शुरू किया गया महंगाई भत्ता-
सातवें वेतन आयोग लागू होने पर DA को शून्य से शुरू किया गया, जबकि न्यूनतम बेसिक पे सीधे बढ़ाकर 18,000 रुपये कर दिया गया। ग्रेड पे को पूरी तरह समाप्त कर नई पे मैट्रिक्स लागू की गई। अब लगभग एक दशक बाद स्थिति यह है कि DA 58% तक पहुंच गया है, यानी 18,000 रुपये के बेसिक पर करीब 10,440 रुपये DA मिल रहा है। X कैटेगरी शहरों में HRA 5,400 रुपये तक मिलता है। इन सबको मिलाकर लेवल-1 कर्मचारी की मौजूदा मासिक सैलरी (employees monthly salary) लगभग 33,500 से 34,000 रुपये के बीच पहुंच जाती है, जिसमें ट्रांसपोर्ट अलाउंस जैसे अन्य भत्ते शामिल नहीं हैं।
सैलरी में होगी बढ़ोतरी-
अगर सीधे तुलना की जाए तो तस्वीर काफी स्पष्ट हो जाती है। बेसिक पे 8,800 रुपये से बढ़कर 18,000 रुपये पहुंच गया, यानी दोगुने से भी ज्यादा। DA की प्रतिशत दर भले ही कम दिखे, लेकिन राशि पहले की तरह लगभग 10,400 रुपये ही रहती है। वहीं HRA में भी पहले के मुकाबले दोगुने से अधिक बढ़ोतरी हुई है। कुल मिलाकर सैलरी में करीब 55% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि 2016 से अब तक न्यूनतम बेसिक पे में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। यही कारण है कि DA के 50% के पार जाने के बाद कर्मचारी संगठन नए फिटमेंट फैक्टर और अधिक न्यूनतम वेतन की मांग (Demand for minimum wage) तेज कर रहे हैं। 7वें वेतन आयोग के समाप्त होने के साथ ही आठवें वेतन आयोग को लेकर उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं।
First published on: December 29, 2025 04:27 PM