बिग ब्रेकिंग

GMRL: एक पिलर पर बनेगी मेट्रो लाइन और एलिवेटेड रोड, सरकार के पास भेजा प्रस्ताव

GMRL - एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि गुरुग्राम में एक नया ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट (Transport Project) तैयार हो रहा है, जिसमें एक ही पिलर पर एलिवेटेड रोड और मेट्रो लाइन बनाई जाएगी। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (GMRL) ने इसका प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है। अब देखना है कि सरकार इस संयुक्त योजना को मंजूरी देती है या नहीं।

HBN News TV (GMRL) – गुरुग्राम में गोल्फ रोड एक्सटेंशन के सेक्टर-56 से पचगांव तक बनने वाले एलिवेटेड रोड की संरचना खास होने वाली है। इस प्रोजेक्ट में रोड और मेट्रो – दोनों के लिए एक ही पिलर का इस्तेमाल किया जाएगा। नीचे सड़क बनाई जाएगी, जबकि उसी पिलर के ऊपर मेट्रो लाइन (metro line) बिछाई जाएगी।

इस प्रस्तावित रूट के लिए गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (Gurugram Metro Rail Limited) ने विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर हरियाणा सरकार को भेज दिया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद यह परियोजना अगले चरण में जाएगी और केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय (Union Ministry of Urban Development) की देखरेख में जीएमआरएल आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।

Railway Fact : कौनसा है भारत का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन, दिल्ली और मुंबई का नाम नहीं

शहर में बढ़ते ट्रैफिक दबाव को कम (Reduce increasing traffic pressure) करने और लोगों को नया मार्ग विकल्प देने के लिए प्रदेश सरकार एलिवेटेड रोड और मेट्रो रूट विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे नए गुरुग्राम (DLF) की ओर रहने वालों और फरीदाबाद से आने वाले यात्रियों को वैकल्पिक रास्ता मिल सकेगा। साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मानेसर तक (Manesar on the Delhi-Jaipur Highway) लगने वाले लंबे जाम से भी राहत मिलने की उम्मीद है। पहले मेट्रो और एलिवेटेड रोड को अलग-अलग बनाया जाना था, लेकिन अब दोनों को एक साथ विकसित करने की योजना है।

करीब दस दिन पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Chief Minister Nayab Singh Saini) गुरुग्राम आए थे और उन्होंने योजना को लेकर कर अधिकारियों को आगे बढ़ाने के बिरहा था। पहले बेट्रो तथा एलिवेटेड एक्सप्रेसवे अलग-अलग बनने थे। दोनों के लिए अलग-अलग जमीन चाहिए थे।

8th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ा अपडेट, आज से लागू होगा 8वां वेतन आयोग

जीएमआरएल (GMRL) ने अब एक ही रूट पर दोनों परियोजनाओं को विकसित करने का प्रस्ताव तैयार किया है। इस मॉडल में एक ही पिलर संरचना बनाई जाएगी, जिस पर नीचे एलिवेटेड रोड (elevated road) और उसके ऊपर मेट्रो ट्रैक तैयार किया जाएगा। अब देखना होगा कि सरकार इस संयुक्त प्रस्ताव को मंजूरी (joint proposal approved) देती है या नहीं।

केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को पसंद आया प्रस्ताव

Chankya Niti : किन बातों का नहीं करना चाहिए कभी भी संकोच, जान ले क्या कहती है चाणक्य नीति

जीएमआरएल ने कहा है कि इस योजना से जगह कम इस्तेमाल होगी और लागत भी घटेगी। मेट्रो रूट (metro route) के लिए निर्धारित जगह को मुक्त रखा जाएगा, ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सड़क को चौड़ा किया जा सके। बताया जा रहा है कि यह प्रस्ताव केंद्रीय शहरी विकास मंत्री (Union Urban Development Minister) को भी पसंद आया है।

First published on: December 29, 2025 04:11 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading