FD : इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा कराने पर मिलेगा 21 हजार 341 का मुनाफा
Bank FD : अगर आप अपने निवेश पर अच्छा रिटर्न चाहते है तो ये खबर आपके लिए है। आपको बता दें कि इस बैंक में एफडी खाता खोलकर आप सुरक्षित निवेश कर सकते हैं। अगर आप इस बैंक में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो 3 साल की अवधि पूरी होने पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, यानी 21,341 रुपये का फिक्स्ड मुनाफा... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस बैंक से जुड़ी पूरी डिटेल-
HBN News TV (Central Bank of India Saving Schemes) – इस साल रेपो रेट में 1.25% की कटौती के बावजूद कई बैंक अभी भी एफडी खातों पर आकर्षक ब्याज दरें ऑफर कर रहे हैं। ध्यान दें कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जरूरत के अनुसार रेपो रेट बदलता रहता है। जब RBI रेपो रेट बढ़ाता है, तो एफडी की ब्याज दरें बढ़ जाती हैं, और जब रेपो रेट घटता है, तो एफडी पर मिलने वाला ब्याज कम हो जाता है।
आज हम आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की एक खास एफडी स्कीम के बारे में बताएंगे, जिसमें केवल 1 लाख रुपये जमा करके आप 21,341 रुपये तक का फिक्स्ड ब्याज कमा सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सिर्फ 7 दिनों के लिए भी खुलवा सकते हैं एफडी खाता-
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, एक सरकारी बैंक (government bank), एफडी खातों (bank fd accounts) पर 3.00% से 6.80% तक ब्याज दे रहा है। यहां आप सिर्फ 7 दिनों से लेकर अधिकतम 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 444 और 555 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (Special fd schemes) पर सामान्य ग्राहकों को 6.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.80% तक का ब्याज दे रहा है। वहीं, 3 साल की अवधि वाली एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.00% और वरिष्ठ नागरिकों को 6.50% तक का आकर्षक ब्याज मिल रहा है।
1,00,000 रुपये जमा पर कमाएं 21,341 रुपये तक फिक्स्ड ब्याज-
अगर आप सामान्य नागरिक हैं और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में 3 साल की एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल 1,19,562 रुपये मिलेंगे, जिसमें 19,562 रुपये का फिक्स्ड ब्याज शामिल है। वहीं, अगर आप वरिष्ठ नागरिक (senior citizen) हैं और इसी एफडी में 1 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्यॉरिटी (maturity) पर कुल 1,21,341 रुपये मिलेंगे, जिसमें 21,341 रुपये का फिक्स्ड ब्याज शामिल होगा।
जैसा कि हमने बताया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank Of India) एक सरकारी बैंक है, इसलिए आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। एफडी स्कीम के तहत मैच्यॉरिटी पर आपको आपका मूल धन और फिक्स्ड ब्याज गारंटीकृत (Fixed interest guaranteed) रूप से वापस मिलता है।
First published on: January 01, 2026 09:18 PM