Travel Place : बुढ़ापे आने से पहले घूम लें ये 6 जगहें, वरना बाद में होगा पछतावा
Travel Place : घूमना फिरना सेहत के लिए भी अच्छा होता है। सैर करने से बोरिंग और व्यस्त लाइफ में बदलाव आता है और आप खुद को तरोताजा महशूस करते हैं। भारत में घूमने के लिए बहुत खूबसूरत जगहें हैं, जहां आप अपने परिवार और पार्टनर के साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। आज हम आपको उन छह जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बुढ़ापा आने से पहले जरूर घूम लें।
HBN News Tv – (Travel Place)। घूमने फिरने का शौक रखने वालों के लिए भारत बेस्ट देश है। भारत में घूमने फिरने की कई खूबसूरत जगहें हैं जहां जीवन में एक बार तो जरूर जाना चाहिए। खासकर बुढ़ापा आने से पहले इन जगहों को जरूर एक्सपलोर करना चाहिए। वैसे भी कहते हैं कि इंसान खाली हाथ आता है और खाली हाथ जाता है।
ऐसे में सिर्फ धन कमाना और जीवन भर काम करते रहना ही जरूरत नही है। इसके अलावा, दुनिया भर (Indian Travel Destinations) की नई नई जगहों को एक्सपलोर करना और जो अनुभव होता है उसे महसूस करना भी जरूरी है। नई नई जगहों पर जाने से आपकी बेरिंग लाइफ में नई रंग खिल जाते हैं और आप खुशी से खिले रहते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर बुढ़ापा आने से पहले जरूर जाना चाहिए। अगर आप भी घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको छह जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं।
तुंगनाथ
यदि आप बूढ़ापा आने से पहले एडवेंचर का मजा लेना चाहते हैं तो तुंगनाथ (Tungnath Travel Place) के ट्रेक पर निकल सकते हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां पर आप बुढ़ापा आने के बाद नहीं जा सकते हैं। उत्तराखंड में आप तुंगनाथ के अलावा बद्रीनाथ, केदारनाथ, वैली ऑफ फ्लावर्स और चोपटा के ट्रेक पर भी निकल सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए लोग देश विदेश से आते हैं।
लद्दाख
अगर आप कम खर्च में घूमने चाहते हैं तो लद्दाख (Ladakh Travel Place) जा सकते हैं। रोमांच और अभूतपूर्व अनुभव के लिए यह जगह बेस्ट है। यहां पर आने के बाद आपका वापस जाने का मन नहीं करेगा।
यह ऐसी जगह है जहां आने के बाद आप खुद को दुनियाभर के झंझटों से दूर महसूस करेंगे। अगर आप अपने जवानी के दिनों को इस तरह से जीना चाहते हैं कि बुढ़ापे में भी याद रहे तो बाइक उठाइए और घूमने फिरने के लिए निकल पड़ें।
केरल
नदियों और म्यूजियम की सैर करना चाहते हैं तो आप केरल (Kerala Travel Place) घूमने के लिए आ सकते हैं यहां आने के बाद आपको ऐसा लगेगा कि आप किसी किताब की कहानी के पात्र हैं। केरल में आपको सैर करने के लिए खूबसूरत जगहें मिलेंगी।
इसके अलावा आप यहां पर बेहद स्वादिष्ट खाने का भी लुफ्त उठा सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि यहां पर घूमने फिरने और खाने के लि ज्यादा पैसे खर्च नही करने पड़ेंगे। यहां पर कम से कम ट्रांसपोर्ट से सैर कर सकते हैं।
नैनीताल
अगर आपको बुढ़ापा छाने से पहले स्वर्ग देखना चाहते हैं तो नैनीताल (Nainital Travel Place) घूमने के लिए जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए सैलानी देश विदेशों से आते हैं। नैनीताल ऐसी जगह है इसकी खूबसूरती देख मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। इस जगह की एक खासियत यह भी है कि यह भारत के बेहतरीन हिल स्टेशनों (Hill Station) में से एक है जहां हर तरफ पहाड़ और पेड़ हैं।
भानगढ़
राजस्थान के भानगढ़ किले के बारे में तो आपने सुना ही होगा. दिन के समय यहां की सैर जरूर करें. आपको यहां सुंदर नजारों के साथ-साथ मन में हलचल कर देने वाली अनेक गाथाएं भी लोगों से सुनने को मिलेंगी. साथ ही, राजस्थान (Rajasthan) के अलग-अलग टूरिस्ट डेस्टिनेशंस (Tourist Destinations) पर भी जाया जा सकता है।
पंचगनी
दोस्तों और पार्टनर के साथ घूमने के लिए किसी खूबसूरत जगहें पर जाने की सोच रहे हैं तो महाराष्ट्र के पंचगनी (Panchgani) बेस्ट जगह है। यहां आप फार्म्स में घूम सकते हैं, बोटिंग और पैराग्लाइडिंग भी कर सकते हैं। एक्सप्लोर करने के लिए यह एक बहुत ही अच्छी जगह है। यहां पर जाने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
First published on: August 27, 2025 04:19 PM