Tourist Place : शिमला से कुछ ही दूरी पर मौजुद इस डेस्टिनेशन को करें एक्सप्लोर, जन्नत का होगा एहसास
Best Tourist Place : घूमक्कड़ के शौकिन को यह महीना घूमने के लिए बेहद पसंद आता है। अब दिसंबर का महीना समाप्त हो रहा है और उसके बाद नया साल शुरू हो जाएगा। अब आप भी दिसंबर के इस महीने में कहीं घूमना चाहते हैं तो आज हम आपको शिमला (Tourist Place Near Shimla) से 1 घंटे की दूरी पर बसी एक ऐसी डेस्टीनेशन के बारे में बताएंगे, जिसे देख आपको जन्नत जैसा एहसास होगा।
HBN News TV-(Tourist Place) ज्यादातर लोगों को सर्दियों में बर्फबारी देखने का मन होता है और ऐसे में ज्यादातर लोग शिमला का प्लान करते हैं। शिमला भी एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन हैं, लेकिन आज हम आपको शिमला से कुछ ही दूरी पर मौजुद एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन (best hill station) के बारे में बताएंगे, जहां आप घूमने के साथ ही बर्फबारी का भी मजा ले सकते हैं।
घूम आए शिमला के पास की ये जगह
आप घूमने के लिए चाहे तो शिमला सिटी से कुफरी जा सकते हैं, जो शिमला से सिर्फ 16 किलोमीटर दूर है। कुफरी हिमाचल का बेस्ट टूरिस्ट प्लेस (Tourist Places Near Shimla) माना जाता है। ये महीना यहां घूमने के लिए एकदम बेस्ट है, क्योंकि इस महीने यहां बर्फबारी होती है। अगर आप भी कहीं घूमने का सोच रहे हैं तो कुफरी फन वर्ल्ड एकदम बेस्ट है। यहां पर बच्चों के एडवांचर के लिए भी कई राइड्स हैं।इतना ही नहीं यहां पर कुफरी में हर साल स्पोर्ट्स इवेंट भी होते हैं, जो देखने के लिए सैलानी आते हैं।
कुफरी में टूरिस्ट प्लेस
नेचर लवर्स (Kufri Tourist Place) भी अक्सर ऐसे पार्क की तलाश में रहते हैं, जहां वो नेचर का आनंद ले सकें। अगर आप भी नेचर का मजा लेना चाहते हैं तो आपको ग्रेट हिमालयन नेचर पार्क में विजिट करना चाहिए। यहां पर आपको पशु पक्षियों की तकरीबन 180 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिलेंगी। इसके अलावा आप चाहे तो 6 किमी दूर फागू, जोकि एक धार्मिक तीर्थ स्थल है। वहां पर भी विजिट कर सकते हैं।
कुफरी की ये जगह भी है खास
इसके साथ ही आप कुफरी (Kufri Visiting Places) में सबसे ऊंचाई पर महासू पीक पॉइंट पर भी जा सकते हैं। आप इस जगह पर नेचर को इंजॉय कर सकते हैं। आप यहां सनसेट देख सकते हैं। अगर आप बर्फबारी का मजा लेना है तो बता दें कि कुफरी में स्कीइंग होती है और सैलानी बर्फ के साथ खेलने के लिए यहां आते हैं। दिसंबर के महीने में आप यहां पर स्कीइंग करने का प्लान कर सकते हैं।
इसके अलावा आप चाहे तो कुफरी फन वर्ल्ड (Kufri Fun World), जो दुनिया के सबसे ऊंचे अम्यूजमेंट पार्क में से एक है, वहां घूमने के लिए जा सकते हैं। हिमालय की बर्फ से ढकी यहां की चोटियां दिसंबर में देखने लायक होती है।
First published on: December 13, 2025 05:51 PM