लाइफस्टाइल

Delhi की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स, जानिये रेट

Delhi Dry Fruits Market : ड्राई फ्रूट्स सेहत और एनर्जी दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इसलिए कई लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत इन्हें खाकर करते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि देश में एक बाजार एशिया का सबसे सस्ता ड्राई फ्रूट्स (Cheapest Dry Fruits Market India) हब माना जाता है। यहां बेहतरीन क्वालिटी के बादाम, काजू और अन्य ड्राई फ्रूट्स बेहद किफायती दामों में मिलते हैं। बता दें कि यहां 1 किलो बादाम मात्र 600 रुपये में मिलते है-

HBN News TV – (Delhi Cheapest Dry Fruits Market)। ये तो हर कोई जानता ही है कि ड्राई फ्रूट्स सेहत और एनर्जी दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, इसलिए कई लोग अपनी दिनचर्या की शुरुआत इन्हें खाकर करते हैं। लेकिन कई बार तगड़े प्राइस होने के कारण इनको नहीं खरीद पाते हैं, लेकिन क्या कभी सोचा है कि सबसे सस्ते और अच्छी क्वालिटी (Affordable Cashews and Dry Fruits) वाले ड्राई फ्रूट्स कहां मिलते हैं,तो इसका जवाब है दिल्ली।

जी हां, दिल्ली का एक ऐतिहासिक बाजार – खारी बावली सस्ते ड्राई फ्रूट्स (Khari Baoli Cheap Dry Fruits) देने के लिए फेमस है। यह सिर्फ भारत का ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रायूट्स मार्केट है, जहां आपको हर ड्राई फ्रूट मिलेगा, वो भी ऐसे दाम पर कि आप यकीन नहीं कर पाएंगे।

 

मुगलों के जमाने से चली आ रही ये मार्केट –

दिल्ली के चांदनी चौक (Chandni Chowk, Delhi) इलाके में स्थित खारी बावली बाजार मुगलों के जमाने से अपनी पहचान बनाए हुए है। इसे एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स मार्केट माना जाता है।

आज भी यह उतना ही लोकप्रिय है जितना सदियों पहले था। यहां की गलियों में कदम रखते ही देसी और विदेशी ड्राई फ्रूट्स की खुशबू आपका ध्यान खींच लेती है। सबसे खास बात यह है कि यहां आपको सबसे किफायती दाम में ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं।

 

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

सस्ते में मिलेंगे विदेशी ड्राई फ्रूट्स –

सोचिए कि आपको एक ही जगह पर अफगानिस्तान, ईरान, तजाकिस्तान और अमेरिका जैसे देशों से आए बेहतरीन ड्राई फ्रूट्स (top Dry Fruits Hub) मिल जाएं। खारी बावली में लगभग 6,000 दुकानें हैं, जहां काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, खजूर, अंजीर, अखरोट, मुनक्का, छुहारा और ब्लूबेरी जैसी हर वैरायटी उपलब्ध है। आपकी पसंद कुछ भी हो, यहां सब कुछ आसानी से मिल जाता है।

 

कीमतें जान चौक जाएंगे आप!

 

इसके अलावा, खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स के दाम देखकर आप चौंक (Best Dry Fruits Deals) सकते हैं। यहां आसपास के अन्य बाजारों की तुलना में काफी बेहतर और किफायती रेट मिलते हैं। आइए, कुछ प्रमुख ड्राई फ्रूट्स की कीमतों पर नजर डालते हैं (कीमतें समय-समय पर बदल सकती हैं, खरीदने से पहले जरूर जांच लें)।

बादाम: करीब ₹600 से 2000 प्रति किलो

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

काजू: करीब ₹600 से 1000 प्रति किलो

किशमिश: करीब 200 से 800 प्रति किलो

अखरोट: करीब 640 से 1200 प्रति किलो

पिस्ता: करीब 1100 प्रति किलो तक

अंजीर: करीब करीब 1200 प्रति किलो तक

मुनक्का: करीब 800 प्रति किलो तक

ब्लूबेरी: करीब 1600 प्रति किलो तक

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

जी हां, बेहतरीन क्वालिटी के बादाम और काजू मात्र ₹600 प्रति किलो में मिलना किसी सपने से कम नहीं है। यही वजह है कि खारी बावली थोक और खुदरा दोनों तरह के खरीदारों के बीच बेहद लोकप्रिय बाजार बना हुआ है।

कब जा सकते है खारी बावली-

खारी बावली-बाजार (Khari Baoli-Bazar) सोमवार से शनिवार सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक खुला रहता है, जबकि रविवार को बंद रहता है। दिवाली जैसे त्योहारों के समय यहां इतनी भीड़ होती है कि चलना भी मुश्किल हो जाता है। लेकिन अगर आप सबसे अच्छे और सस्ते ड्राई फ्रूट्स (dry fruits) खरीदना चाहते हैं, तो थोड़ी भीड़ सहना पड़ता है।

 

First published on: November 27, 2025 01:00 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading