लाइफस्टाइल

Delhi के इस बाजार के सामने सरोजिनी नगर मार्केट भी हैं फेल, लोग थोड़े पैसों में यहां से कर सकते हैं साल भर की शॉपिंग

Cheapest Shopping Market In Delhi : भारत देश में कई फेमस बाजार है जिनके चर्चे दूर-दूर तक फैले हुए हैं अगर आप भी सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग करने की प्लानिंग कर रहे हैं और किसी ऐसे बाजार की तलाश कर रहे हैं जहां से आपको बेहद कम कीमत में अच्छी क्वालिटी के कपड़े मिल जाए तो हम आपको राजधानी दिल्ली में छिपे उस बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके आगे सरोजिनी नगर मार्केट भी फेल है।

HBN News TV : (Delhi Cheapest Market) कई लोग शॉपिंग करने के लिए उन बाजारों की तलाश करते रहते हैं जहां से उन्हें कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े मिल जाए। शॉपिंग के लिए दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट सबसे फेमस है क्योंकि इस बाजार में काफी अच्छे तथा सस्ते कपड़े मिल जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं एक ऐसा बाजार भी है इसके आगे सरोजिनी नगर मार्केट भी फेल है। जी हां, दिल्ली के इस बाजार में आपको सरोजिनी नगर मार्केट से सस्ता तथा ब्रांडेड सामान मिल जाएगा।

शॉपिंग करने से पहले ज्यादातर लोगों के मन में दिल्ली का सरोजिनी नगर बाजार (Sarojini Nagar Market) जाता है लेकिन हम इस आर्टिकल में आपको उस मार्केट बाजार के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां आपको सरोजिनी नगर मार्केट से भी बेस्ट सामान मिल जाएगा।

 

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

दिल्ली का बेस्ट बाजार

हम बात कर रहे है लाल क्‍वाटर मार्केट (Lal Quarter Market) के बारे में जो कि ईस्‍ट दिल्ली का एक प्रसिद्ध मार्केट है। लाल क्‍वाटर मार्केट लक्ष्‍मी नगर के पास है। यहां पहुंचने के लिए लक्ष्‍मी नगर मेट्रो स्‍टेशन (Laxmi Nagar Metro Station) से उतरें, फिर रिक्‍शा या ई-रिक्‍शा से कुछ मिनटों में मार्केट पहुंच जाएं।

इस बाजार की खासियत

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

लाल क्‍वाटर मार्केट को “मिनी सरोजनी” भी कहते हैं। यहां सजी गलियों में आप कपड़े, जूते, कॉस्मेटिक्स और होम फर्निशिंग का सामान सस्ते दामों में खरीद सकते हैं। इस बाजार में आप बेहद कम कीमत में काफी ज्यादा सामान की खरीदारी कर सकते हैं। दिल्ली के इस बाजार (Shopping Market In Delhi) में खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं। आपको बता दे कि इस बाजार में मिलने वाले सामान की कीमत इतनी कम है कि आप यहां से बेहद कम कीमत में साल भर के कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं।

200 रूपये में मिल जाएगा ब्रांडेड सामान

दिल्ली का ये बाजार (Cheapest Market In Delhi) सस्ते सामान के लिए काफी ज्यादा फेमस हैं। इस बाजार में आपको ब्रांडेड चीजें भी काफी ज्यादा कम कीमत में मिल जाएगी। अगर आप भी खरीदारी करने का प्लान कर रहे है तो आपको बता दे कि यहां से आप मात्र 200 रूपये में काफी ज्यादा ब्रांडेड सामान खरीद सकते हैं। इस मार्केट में मिलने वाली चीजों के रेट सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है तथा यहां से शॉपिंग करने का प्लान कर लेता है।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

दिल्ली के इस बाजार में जाने के लिए आपको दोपहर में ही निकल जाना चाहिए क्योंकि शाम होते-होते यहां पर भीड़ बढ़ जाती है। खासकर, वीकेंड पर इस मार्केट (Market in Delhi) में लोगों का आवागमन काफी ज्यादा बढ़ जाता हैं। दिल्ली का ये बाजार सोमवार से लेकर रविवार तक सुबह 10 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक खुला रहता हैं।

First published on: November 11, 2025 10:48 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading