लाइफस्टाइल

Delhi में घूमना है तो ये हैं 10 टॉप जगहें, एक बार जरूरी करें सैर

Delhi Tourist Places : अगर आप घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं तो आपकों कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां पर आपक बहुत ही कम पैसों में घूम सकते हैं। राजधानी की इन टॉप जगहों पर घूमने के लिए लोग विदेशों से यहां आते हैं। चलिए जानते हैं दिल्ली की 10 सबसे बेस्ट टूरिस्ट प्लेस -

HBN News TV – (Delhi Tourist Places)। घूमने फिरने का शौक हर किसी को रखना चाहिए। यह एक ऐसा शौक है जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है, क्योंकि पढ़ने से ज्यादा घूमने फिरने से जानकारी मिलती है और वो जो अनुभव होते हैं वह लाइफ टाइम होते हैं।

अगर आप घूमने फिरने का प्लान बना रहे हैं और बजट कम है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है और ना ही घूमने के लिए कहीं दूर जाने की जरूरत है। देश की राजधानी दिल्ली एनसीआर में ऐसी बहुत सी जगहें हैं जो फेमस टूरिस्ट प्लेस (Delhi Famous Tourist Place) हैं। यहां पर घूमने के लिए विदेशों से लोग आते हैं। हम आपको दिल्ली की 10 चुनिंदा जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो ट्रिप के लिए परफेक्ट हैं –

 

लाल किला –

अगर आप एतिहासिक जगहों को एक्सपलोर करना चाहते हैं तो आप पुरानी दिल्ली में लाला किला (Delhi Red Fort) देख सकते हैं। यह राजधानी दिल्ली का कई सौ साल पुराना किला है जो अनेकों एतिहासिक को समेटे हुए है।

पुरानी दिल्ली में घूमने के लिए यह सबसे अच्छी जगहों में से एक है। लाल किले के साथ ही मेट्रो स्टेशन चावड़ी बाज़ार है। इसके साथ ही आप बाजार से शॉपिंग कर सकेत हैं। यह बाजार सस्ते सामान को लेकर दुनिया भर में फेमस है। ऐसे में आपके एक साथ दो काम हो जाएंगे।

 

इंडिया गेट –

 

अगर आप दोस्तों या परिवार के साथ दिल्ली घूमने के लिए आ रहे हैं तो इंडिया गेट (Delhi India Gate) घूमने के लिए जा सकते हैं यह भारत का एक राष्ट्रीय युद्ध स्मारक है। यह दिल्ली की सबसे अच्छी जगह मानी जाती है। शाम होने के बाद तो यहां पर माहौल और भी रंगीन हो जाता है। अंधेरी रात में इंडिया गेट लाइट की रोशनी में नाहाया हुआ दिखता है। दिल्ली के बाराखंभा रोड मेट्रो स्टेशन से उतरकर पहुंच सकते हैं।

 

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

चांदनी चौक

दिल्ली का जब भी नाम आता है तो चांदनी चौक (Delhi Chandni Chowk) का जिक्र जरूर होता है। दरअसल, जब भी कोई दिल्ली आता है तो एक बार चांदनी चौक जरूर जाता है, क्योंकि घूमने के साथ साथ यह सबसे सस्ते बाजार के रूप में भी दुनिया भर में फेमस है।

यहां पर आप बेहद कम पैसों में दिल भरकर शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप घूमना और शॉपिंग करना पसंद करते हैं और अधिक पैसे भी खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आपको चांदनी चौक जरूर आना चाहिए। यह दिल्ली का सबसे बड़ा थोक बाजार है।

 

कनॉट प्लेस –

 

 

दिल्ली घूमने आने वालों को कनॉट प्लेस (Delhi Connaught Place) सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर कपल्स का जमावड़ा देखने को मिलता है। यहां पर आपको हर राज्य के सबसे बेस्ट डिश का लुफ्त उठा सकते हैं और खूब सारी शॉपिंग के साथ घूम सकते हैं। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए कनॉट प्लेस बेस्ट जगह है।

 

सरोजिनी नगर मार्केट –

 

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

अगर आप घूमने के साथ – साथ शॉपिंग करने का भी मन बना रहे हैं, लेकिन इस ट्रिप में ज्यादा पैसे खर्च नहीं करना चाहते हैं तो आपको दिल्ली की सबसे फेमस मार्केट सरोजिनी मार्केट (Delhi Sarojini Nagar Market) में विजिट करना चाहिए। यह दिल्ली की सबसे सस्ती और पॉपुलर बाजर है। यहां पर आपको हर प्रकार का सामान कम से कम प्राइस में मिल जाएगा। यहां पर घूमने और शॉपिंग करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

 

वेस्ट टू वंडर पार्क –

 

यदि आप फैमिली और बच्चों के साथ कहीं घूमने के लिए जा रहे हैं तो दिल्ली का निज़ामुद्दीन मेट्रो स्टेशन के पास बना वेस्ट टू वंडर पार्क बेस्ट (Delhi West to Wonder Park) जगहों में से एक है यहां पर बच्चों को साथ मौज मस्ती कर सकते हैं। यह दिल्ली की सबसे सुंदर जगह है।

 

लोधी गार्डन

 

यदि आप दिल्ली या फिर आसपास के इलाके में रहते हैं और छुट्‌टी के दिन पार्टनर या दोस्तों के साथ कहीं घूमना चाहते हैं तो दिल्ली के लोधी गार्डन (Delhi Lodhi Garden) में जा सकते हैं। लोधी गार्डन तक आसानी से पहुंचने के लिए मेट्रो से जोर बाग स्टेशन जाएं।

 

अक्षरधाम मंदिर

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

घूमने फिरने के साथ साथ मंदिर में भी जाने का प्लान है तो दिल्ली के अक्षरधाम (Delhi Akshardham Temple) मंदिर आ सकते हैं। यहां पर आने के लिए आपको ज्यादा सफर भी नहीं करना पड़ेगा। यह मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर सबसे नज़दीकी मेट्रो रेल है। आप अपने परिवार या दोस्तों के साथ मेट्रो में यहां आसानी से पहुंच सकते हैं। अक्षरधाम मंदिर का इतिहास काफी पुराना है। यह मंदिर दिल्ली का फेमस तिर्थ स्थल है।

 

हौज़ खास –

 

अगर आप पार्टनर के साथ कहीं अच्छी जगह पर जाने की सोच रहे हैं तो आपके लिए हौज़ खास (Delhi Hauz Khas) सबसे बेस्ट जगह है। यहां पर कपल्स का जमावड़ा लगता है।

 

हुमायूं का मकबरा –

 

दिल्ली में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में हुमायूं का मकबरा (Humayun’s Tomb) का नाम भी आता है। इसे मुगल सम्राट हुमायूं की पहली पत्नी बेगा बेगम द्वारा 1569-70 में बनावाया था। दरगाह निजामुद्दीन के सामने, मथुरा रोड पर है। यहां पर घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं।

 

First published on: August 23, 2025 09:56 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading