Gehu Ka Atta : अब रोटियां से बढ़ेगी पूरे परिवार की ताकत और इम्यूनिटी, इस मिश्रण से बनाएं आटा
Gehu Ka Atta : सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और बीमारियों से बचाने के लिए डाइट में पोषण का होना बेहद जरूरी है। अब रोज की रोटियां भी आपके परिवार की ताकत और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद कर सकती हैं। इसके लिए सही तरीके से तैयार किया गया आटा शरीर को अंदर से मजबूत बनाता है और ठंड में एनर्जी बनाए रखता है... तो ऐसे में जरूरी है इस मिश्रण से तैयार करें आटा-
HBN News Tv – (Gehu Ka Atta)। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और एनर्जी देने के लिए सही खानपान बेहद जरूरी होता है। ठंड के मौसम में सिर्फ गर्म कपड़े नहीं, बल्कि अंदरूनी मजबूती भी जरूरी है। अगर रोजाना बनने वाली गेहूं की रोटियों में कुछ पौष्टिक चीजें (nutritious things) मिला दी जाएं, तो ये और स्वादिष्ट बनती हैं और शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत भी देती हैं।
सर्दियों में अगर आप अपने गेहूं के आटे में कुछ हेल्दी चीजें मिलाएं, तो यह शरीर के लिए सुपरफूड बन सकता है। ये तत्व शरीर को गर्म रखते हैं, इम्यूनिटी (immunity) बढ़ाते हैं और थकान, जोड़ों के दर्द व पाचन संबंधी समस्याओं से राहत दिलाते हैं।
आटे को हेल्दी बनाने के लिए उसमें क्या मिलाएं?
मेथी का पाउडर –
मेथी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो सर्दियों में होने वाली सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं। यह शरीर को अंदर से गर्म रखती है और मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाती है। 1-2 चम्मच मेथी पाउडर (fenugreek powder) गेहूं के आटे में मिलाएं।
सोंठ (सूखा अदरक)-
सोंठ शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ सर्दी-खांसी से बचाव में भी मदद करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स (Antioxidants) होते हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं. 1 चम्मच सोंठ पाउडर आटे में मिलाएं।
अजवाइन –
अजवाइन पाचन तंत्र (Digestive System) को मजबूत करती है और गैस, अपच जैसी समस्याओं से बचाती है। सर्दियों में भारी खाना खाने से जो पेट में गड़बड़ी होती है, उसे यह बैलेंस करती है. 1 चम्मच अजवाइन (Celery) पाउडर आटे में मिलाएं।
चना आटा (Gram Flour)-
चना आटा प्रोटीन से भरपूर होता है और शरीर को ताकत देता है। यह ब्लड शुगर (blood sugar) को भी कंट्रोल करता है, जिससे डायबिटिक (diabetic) लोगों को भी फायदा होता है. गेहूं के आटे में 20 प्रतिशत चना आटा मिलाएं।
तिल (Mole)-
तिल में कैल्शियम, आयरन और हेल्दी फैट्स होते हैं जो हड्डियों को मज़बूत बनाते हैं और त्वचा को ठंड में रूखा होने से बचाते हैं। 2-3 चम्मच तिल आटे में मिलाएं।
इस्तेमाल करने से मिलेगा यह फायदा?
ठंड के लिए एक पौष्टिक मिश्रित आटा तैयार करें! अपने गेहूं के आटे में अन्य चीजें मिलाकर रोटियां बनाएं। यह रोटियां स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सर्दियों में शरीर को आवश्यक पोषण भी देती हैं। यह मिश्रण बच्चों, बुज़ुर्गों और सभी के लिए उत्तम है।
First published on: November 08, 2025 03:54 PM