लाइफस्टाइल

Delhi cheapest market : ये हैं दिल्ली के सबसे सस्ते बाजार, बेहद कम रेट में मिल जाएंगे ब्रांडेड कपड़े

Delhi cheap market : शादियों का सीजन शुरू हो गया है और ऐसे में ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ती है। अगर आप सर्दियों के लिए शॉपिंग करने की योजना बना रहे हैं, लेकिन बजट कम है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती बाजारों के बारे में बताने वाले हैं जहां से कम से कम रेट में ब्रांडेड कपड़े खरीद सकते हैं।

HBN News TV – (Delhi cheapest market)। सर्दियों के कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। आज हम आपको दिल्ली की उन मार्केट के बारे में बताने वाले हैं जहां पर बेहद सस्ते में ब्रांडेड कपड़े मिलते हैं। दिल्ली की मार्केट (Delhi market) से खरीदारी करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। सर्दियां का सीजन शुरू होते ही दिल्ली की मार्केट में भीड़ बढ़ने लगती है।

लोग गर्म कपड़ों से लेकर विंटर एक्सेसरीज तक सब कुछ एक ही जगह से खरीदना चाहते हैं। सस्ते में शॉपिंग के मामले में दिल्ली की मार्केट (cheapest market in delhi) दुनिया भर में फेमस है। खास बात यह है कि यहां स्टाइल, क्वालिटी और बजट तीनों का सही मेल देखने को मिलता है। इन बाजारों में इतने सस्ते में सामान मिलता है कि आपको मोलभाव करने की भी जरूरत नहीं पड़ती। एक ही बाजार में घर से जुड़ी सभी चीजें मिल जाएगी।

 

दिल्ली, सरोजनी नगर मार्केट –

 

जब भी सस्त में कपड़े खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market in delhi) का नाम आता है। यह दिल्ली की सबसे फेमस बाजार है। सरोजनी नगर मार्केट में सर्दियों के हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे।

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

दिल्ली की इस बाजार से आप 200 से 300 रुपये में स्वेटर्स, हूडीज, ओवरकोट और ऊनी टॉप्स आसानी से मिल जाते हैं। स्टाइलिश जैकेट (Cheapest Cloth Market Delhi), लॉन्ग कोट और ट्रेंडी शॉल्स भी बेहद कम कीमत पर मिलते हैं। कॉलेज जाने वालों और युवाओं के लिए यह मार्केट सबसे बेस्ट है। जैसे ही त्योहारी सीजन शुरू होता है यहां पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिलती है।

 

दिल्ली, लाजपत नगर –

 

दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market) परिवार के साथ शॉपिंग के लिए सबसे बेस्ट है। इस मार्केट में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों हर उम्र के लिए यहां ढेरों विकल्प मौजूद हैं। वूलन सूट, कार्डिगन, मफलर, कैप्स, जुराबें और विंटर फुटवियर सब कुछ एक ही जगह पर बेहद कम रेट में मिल जाता है। सबसे अच्छी बात तो यह है कि रेट कम करवाने के लिए आपको बोलने की जरूरत नहीं पड़ती, क्योंकि या कपड़ों से लेकर घर का हर तरह का सामान कम रेट में मिलता है।

गांधी नगर एशिया (Gandhi Nagar Market) के सबसे बड़े होलसेल कपड़ा मार्केट्स में से एक है। अगर आप बेहद कम दाम में अच्छी क्वालिटी के विंटर कपड़े खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह जगह आपके लिए एकथम सही है। यहां स्वेटर, हूडीज, ऊनी ट्रैकसूट, थर्मल, मफलर, कैप और बच्चों के विंटर सेट होलसेल रेट में मिल जाते हैं।

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

 

 

दिल्ली, करोल बाग –

 

 

अगर आप ब्रांडेड कपड़े खरीदने का शौक रखते हैं तो आपके लिए दिल्ली की करोल बाग (Karol Bagh Market in Delhi) बढ़िया जगह है। यहां पर ब्रांडेड और क्वालिटी वाले विंटर कपड़े काफी सस्ते में मिल जाते हैं। यहां ऊनी कुर्ते, कोट, स्वेटर और हीटर जैसी विंटर एक्सेसरीज़ भी बेहद कम कीमत में मिल जाएगी। इसमें थोड़ी महंगी चीजें जरूर मिलती हैं, लेकिन क्वालिटी के हिसाब से दाम बिल्कुल सही रहते है।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

जनपथ अगर आप कुछ अलग और फंकी विंटर स्टाइलिंग करना चाहते हैं, तो जनपथ (Janpath Market in Delhi) आपके लिए बेस्ट जगह है। यहां बोहो शॉल्स, ट्राइबल प्रिंट जैकेट्स, वूलन स्टॉल्स और इंडो-वेस्टर्न कोट्स काफी पसंद किए जाते हैं। यहां के वेंडर्स अनोखे और कलरफुल डिजाइन के लिए मशहूर हैं।

 

 

 

First published on: November 17, 2025 06:18 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading