लाइफस्टाइल

Delhi trolley bag market : दिल्ली के इन बाजारों में मिलते है सबसे सस्ते ट्रॉली बैग, खरीदारी करके बचा लेंगे मोटा पैसा

trolley bag market : ट्रॉली बैग का इस्तेमाल तो हम सब करते ही है। ट्रॉली बैग खरीदने के लिए लोग उन बाजारों की तलाश करते रहते हैं जहां से वो कम कीमत में एक अच्छी क्वालिटी का बैग खरीद सके। आइए जानते हैं दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां सबसे सस्ते तथा एक अच्छी क्वालिटी की ट्रॉली बैग मिलते है।

HBN News TV – (delhi market) दिल्ली में कई फेमस बाजार है जहां बेहद कम कीमत में काफी अच्छी क्वालिटी का सामान मिल जाता है। अगर आप भी सस्ते ट्रॉली बैग्स खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो राजधानी दिल्ली में उसके लिए भी कई खास बाजार है। दिल्ली के इन बाजारों से आप बेहद कम कीमत में ब्रांडेड तथा अच्छी क्वालिटी के बैग खरीद सकते हैं। सबसे खास बात तो यह है कि दिल्ली के इन बाजारों (Cheapest Market Of Delhi) में आपको अभी कीमत में ट्रॉली बैग मिल जाएंगे। दिल्ली के इन बाजारों में खरीदारी करने के लिए बड़े-बड़े दुकानदार भी आते रहते हैं।

सामान कैरी करने के लिए बैग्स की जरूरत तो हम सब को पड़ ही जाती है। ट्रॉली बैग्स की खरीदारी करने के लिए लोग ऑनलाइन भी कई ऑफर्स का इंतजार करते रहते है लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे है दिल्ली के उन बाजारों के बारे में बताने जा रहे है जहां आपको अन्य बाजारों की तुलना (Best Market Of Delhi) में आधी कीमत पर बैग मिल जाएंगे। आइए जानते है दिल्ली के उन बाजारों के बारे में जहां से आप ट्रॉली बैग की खरीदारी करके काफी ज्यादा पैसों की बचत कर सकते है।

सदर बाजार भी है काफी फेमस

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

देश की राजधानी दिल्ली में स्थित सदर बाजार (Sadar Bazaar market) का नाम तो आपने सूना ही होगा, इस बाजार में आपको बेहद कम कीमत में ट्रॉली बैग्स मिल जाएंगे। कम कीमत में अच्छी क्वालिटी का बैग खरीदने के लिए आप सदर बाजार जा सकते हैं। इस बाजार में आपको बेहद कम कीमत में काफी सुंदर बैग मिल जाएंगे।

पहाड़गंज मार्केट

बात की जाएं पहाड़गंज मार्केट (Paharganj Market for trolly bags) की तो यहां पर बैग की खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते है। आप इस बाजार से न सिर्फ ट्राली बैग बल्कि ट्रेवल से जुड़ी और भी चीजों की खरीदी कर सकते हैं। इस बाजार में आपको एक से बढ़कर एक ट्राली बैग मिल जाऐंगे। यहां से आप मात्र 400 से 700 रुपये में काफी बढ़िया बैग खरीद सकते है। यहां पहुंचने के लिए आप रामकृष्ण आश्रम मार्ग मेट्रो स्टेशन से ऑटो कर जा सकती हैं।

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

चांदनी चौक बाजार की भी काफी दूर तक है चर्चा

राजधानी दिल्ली का चांदनी चौक बाजार (Chandni Chowk Market) भी काफी ज्यादा फेमस है। इस बाजार में आपको जरूरत की हर चीज मिल जाएंगी। अगर आप ट्राली बैग या कपड़े खरीदने की तैयारी कर रहे है तो दिल्ली का चांदनी चौक बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगा। इस बाजार में आपको हर एक सामान काफी ज्यादा कम कीमत में मिल जाएगा। यहां पहुंचने के लिए आप लाल किला मेट्रो स्टेशन या चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से जा सकते हैं।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

First published on: November 17, 2025 10:44 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading