लाइफस्टाइल

Delhi Tourist Places : दिल्ली के इन में कम बजट में कर सकते हैं सैर

Delhi Tourist Places : जब भी बात घूमने फिरने की बात होती है तो सबसे पहले बजट तैयार किया जाता है और अक्सर कम बजट के चलते ट्रिप प्लान कैंसिल हो जाता हे। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो बजट की चिंता करने की जरूरत नहीं है आज हम आपको दिल्ली की उन खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं जाहं पर आप बिना पैसे खर्च किए घूम सकते हैं।

HBN News Tv (Delhi Tourist Places)। घूमने फिरने का शौक हर किसी को होता है और भारत में अनेकों ऐसी जगहे हैं जहां आप कम से कम पैसों में घूम सकते हैं। अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बिना पैसे खर्च किए पार्टनर या दोस्तों के साथ सैर कर सकते हैं।

यहां पर घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। हम जिन जगहों की बात कर रहे है वह दिल्ली (Delhi Best Tourist Place) में है। आप यहां पर घूमने के साथ अलग अलग डिश का भी लुफ्त उठा सकते हैं। दिल्ली की ये जगहें घूमने के लिए एकदम परफेक्ट हैं यहां पर घूमने के लिए ना ही 100 और ना 200 रुपये लगेंगे, बस आराम से आप एकदम फ्री में एंट्री ले सकते हैं।

 

लोटस टेंपल-

 

दिल्ली (Delhi Tourist Places) की सबसे फेमस जगहों में शामिल, ये मंदिर देखने में एकदम कमल के फूल के समान लगता है। ये जगह कई मायनों में बेहद खास भी मानी जाती है और यहां हर दिन बड़ी संख्या में लोग घूमने के लिए आते हैं। लोटस मंदिर की तुलना ऑस्ट्रेलियाई शहर सिडनी स्थित ओपेरा हाउस से भी की जाती है। लोटस टेम्पल (lotus temple) देखकर आप यकीनन हैरान रह जाएंगे।

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

 

लोधी गार्डन-

 

 

दिल्ली की ऐतिहासिक और खूबसूरत जगहों में शुमार, ये स्थान भी किसी से कम नहीं है। ये हुमायूं के मकबरे (Humayun’s Tomb) से मात्र 3 किमी की दूरी पर स्थित है। लोधी एरिया में मौजूद ये गार्डन बड़े एरिया में फैला हुआ है और यहां सुबह शाम लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। इस जगह पर सिकंदर लोधी और मोहम्मद शाह की कब्र है, बड़ा गुंबद है और शीशा गुंबद जैसे कई स्मारक हैं।

 

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

चांदनी चौक-

 

दिल्ली के सबसे प्रसिद्ध स्थानों में शुमार चांदनी चौक (chandani chowk) लाल किला के काफी नजदीक है। यहां के बाजार में देश में बड़ी संख्या में लोग आते हैं। पुरानी दिल्ली के दिल में बसा चांदनी चौक मसालों, गहनों, साड़ियों आदि के लिए काफी लोकप्रिय है। ये दिल्ली के सबसे व्यस्त बाजारों में आता है।

 

इंडिया गेट-

 

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

दिल्ली में घूमने के लिए ये जगह काफी ज्यादा फेमस है। ये ऐतिहासिक गेट राजपथ और मौजूद है। इसके आसपास राष्ट्रपति भवन और वॉर मेमोरियल जैसी कई शानदार जगह हैं। सुबह से लेकर शाम तक इंडिया गेट (India Gate) पर लोगों का खूब हुजूम देखने को मिलता है। वीकेंड पर यहां सबसे ज्यादा लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं। यही नहीं, त्योहारों पर इंडिया गेट पर सबसे ज्यादा सैलानी देखने को मिलते हैं।

 

अग्रसेन की बावली-

 

एक संरक्षित जगह होने के साथ-साथ, ये दिल्ली के कनॉट प्लेस (Connaught Place, Delhi) की फेमस जगह है। ये जगह हॉन्टेड प्लेस (haunted place) के रूप में काफी ज्यादा मशहूर है। इस बावड़ी में सीढ़ीनुमा कुएं में करीबन 105 सीढ़ियां हैं। ये देखने में बड़ा ही अद्भुत है और यहां आपको काफी शांति भी मिलेगी। यहां जाने के लिए टिकट नहीं लगता।

First published on: August 31, 2025 01:36 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading