Delhi Tourist Places : दिल्ली के पास घूमने के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, फोरन से भी आते हैं लोग
Delhi Tourist Places : अगर आप भी दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं और कहीं घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जोकि घूमने के लिए बेस्ट है। इस जगहों को अपको फोरन विजिट कर लेना चाहिए। आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में।
HBN News Tv – (Delhi Tourist Places)। देशभर में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में आप भी अगर आपने दोस्तों और परिवार के साथ कहीं पर घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। बता दें कि हम आपको दिल्ली के पास घूमने के लिए ऐसी बेस्ट (Best Tourist Place) जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर जाकर आप फूल इंजॉय कर सकते हैं। खबर में जानिये इन जगहों की पूरी डिटेल।
जयपुर को करें विजिट-
दिल्ली से कुछ ही घंटे की दूरी पर जयपुर (Jaipur) स्थित हैं, यहां पर आप अपने परिवार के साथ घूमने के लिए आ सकते हैं। जयपुर घूमने के लिए सितंबर का महीना बेस्ट रहने वाला है। यहां आपको गर्मी का एहसास भी नहीं होगा। वहीं जयपुर में आप हवा महल से लेकर सिटी पैलेस, जल महल और जयपुर जंतर मंतर को भी विजिट कर सकते हैं।
देहरादून भी है शामिल-
दिल्ली की कुछ ही दूर देहरादून भी स्थित है। अगर आप यहां पर से सुबह 9 बजे बस लेते हैं तो शाम को पांच बजे तक आप देहरादून पहुंच सकते हैं। देहरादून में आपको पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखने वाला है। आसपास आप रोबर्स केव या सहस्त्रधारा की सैर पर निकल सकते हैं। इसके साथ साथ दोस्तों के साथ शॉर्ट ट्रिप (Short Trip) के लिए भी ये जगह परफेक्ट रहने वाली है।
शिमला को करें विजिट-
हिमाचल प्रदेश की दूरी दिल्ली से कुछ ही घंटों की है। ऐसे में अगर आप शिमला जा रहे हैं तो द रिज ऑफ शिमला, ग्रीन वैली, झाकू हिल, क्राइस्ट चर्च और कालीबाड़ी मंदिर को जरूर से विजिट कर लेना चाहिए। शिमला का सुहावना मौसम आपको दीवाना बना सकता है। यहां पर आस-पास की खूबसूरती आपको दीवाना बना देती है।
ऋषिकेश में उठा सकते हैं एडवेंचर स्पॉर्ट्स का मजा-
दिल्ली (Delhi Best Tourist Place) से लगभग 5 घंटे दूर ऋषिकेश भी है। ऋषिकेश में आप कई शानदार जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। ऋषिकेश में आपको एक से बढ़कर एक जगह घूमने के लिए मिल जाती हैं। इसके साथ ही साथ यहां अलग-अलग तरह के एडवेंचर स्पॉर्ट्स का मजा लिया जा सकता है।
जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क को करें विजिट-
अगर दिल्ली के पास कहीं वीकेंड पर आप घूमने की तैयारी कर रहे हैं तो आप जिम कॉर्बेट नैशनल पार्क (Corbett National Park) को विजिट कर सकते हैं। यहां पर दोस्तों के साथ जीप सफारी, बर्ड वॉचिंग, फिशिंग, रेपलिंग, रॉक क्लाइंबिंग, माउंटेन बाइकिंग, रिवर क्रॉसिंग और रिवर राफ्टिंग का लुत्फ उठाया जा सकता है।
First published on: November 27, 2025 05:24 PM