Delhi Dry Fruit Market : दिल्ली की इस मार्केट में मिलते हैं सबसे सस्ते काजू बादाम
Delhi Dry Fruit Market : चाहे गर्मी का सीजन हो या फिर सर्दी का हर किसी के किचन में ड्राई फ्रूट्स का यूज होता है। सेहत के लिए भी ड्राई फ्रूट्स काफी अच्छे होते हैं, लेकिन आज के समय में बाजारों में ड्राई फ्रूट्स की कीतम सातवें आसमान पर है। ऐसे में मीडिल क्लास लोग ड्राई फ्रूट्स नहीं खरीद पाते हैं लेकिन आज हम आपको दिल्ली के ऐसे बाजारों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर बेहद सस्ते में काजू और बादम मिलते हैं।
HBN News Tv – (Delhi Dry Fruit Market) ड्राई फ्रूट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। डॉक्टर भी ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह देते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमारे शरीर में कई चीजों की पूर्ति करते हैं। लेकिन ड्राई फ्रूट्स इतने ज्यादा महंगे होते हैं कि हर कोई ये सोचता है अगर यह सस्ते हों तो इनका यूज किया जाए। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर ड्राई फ्रूट्स आधे रेट (Dry Fruits Rate) में मिलते हैं।
चांदनी चौक (Delhi Chandni Chowk) में स्थित खारी बावली एशिया का सबसे बड़ा मसाला और सूखे ड्राइफ्रूट्स का बाज़ार है। यह बाज़ार 17वीं शताब्दी से ही प्रसिद्ध है, जिसकी स्थापना मुगल काल के दौरान हुई थी। इस बाजार से खरीदारी करने के लिए लोग विदेशों से आते हैं, यह बाजार सस्ती चीजों के लिए काफी फेमस है। आप बहुत कम पैसों में झोला भरकार सामान खरीद सकते हैं।
चांदनी चौक की खारी बावली मार्केट (Khari Baoli Market in Chandni Chowk) मसालों, दालों और जड़ी-बूटियों के साथ-साथ ड्राई फ्रूट्स के लिए भी दुनिया भर में फेमस है। यह एशिया का सबसे बड़ा थोक मसाला बाजार है। यहां आपको भारतीय के साथ-साथ अफगानिस्तान और अमेरिका जैसे देशों से आयातित ड्राई फ्रूट्स बहुत ही कम दामों में मिल रहे हैं। इस बाजार में आज भी हजारों एतिहासिक दुकानें मौजूद हैं।
यहां मिलते हैं सबसे सस्ते ड्राई फ्रूट्स
दिल्ली में खारी बावली एशिया (Khari Baoli Market) का सबसे बड़ा मसाला और ड्राइ फ्रूट बाजार है। खारी बावली बाजार में आए दिन मसालों और ड्राइ फ्रूट्स खरीदने के लिए सैकड़ों व्यापारी और खरीदार आते हैं, जिससे कभी-कभी भारी भीड़ हो जाती है। यह ऐतिहासिक बाजार अपने पुराने नामों वाली दुकानों के लिए काफी फेमस है, जैसे ’15 नंबर की दुकान’ या ‘चावल वाले 13’, जो इसके समृद्ध इतिहास को दर्शाते हैं। इस जीवंत बाजार में लगभग 6000 दुकानें हैं।
इतने रुपये मिल जाएंगे एक किलो ड्राई फ्रूट्स –
अन्य बाजारों की तुलना में इस बाजार में बेहद सस्ते में ड्राइफ्रूट्स मिल जाते हैं। अगर आप यहां से ड्राइफ्रूट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो बाजार जाने से पहले इसके ताजा दाम जान लें। बादाम- (Almond Rate) 600 से 2000 रुपए किलो, काजू 600 से 1000 रुपए, किशमिश 200 से 800 रुपए, अखरोट 640 से 1200 रुपए,
पीस्ता (Pistachio Rate) 1100 रुपए, अंजीर 1200 रुपए, मुनक्का 800 रुपए, ब्लूबेरी 1600 रुपए, क्रैनबेरी 800 रुपए, मिक्स बीज 600 रुपए, कद्दू के बीज 480 रुपए, सरसों के बीज 440 रुपए, चिया के बीज 360 रुपए, पटसन के बीज 140 रुपए किलो मिल जाते हैं।
10 बजे खुल जाता है बाजार –
अगर आप बाजार जाने की योजना बना रहे हैं तो जानकारी के लिए बता दें कि यह मार्केट रविवार को छोड़कर हर दिन ऑपन रहती है और यह सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहती है। त्योहारों के सीजन में यहां पर सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। ऐसे में जब भी यहां पर शॉपिंग करने के लिए आएं तो किसी खास दिन के मौके पर न आएं।
First published on: August 17, 2025 01:42 PM