Delhi Cheapest Market : ये है दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट, 300 में मिल जाएंगे ब्रांडेड कपड़े
Delhi Cheapest Market : अगर आप भी सर्दियों में कपड़े खरीदने की प्लानिंग कर रहे है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आपको बता दें कि दिल्ली में सर्दियों के लिए स्टाइलिश कपड़े खरीदना आपको थोड़ा महंगा लग सकता है, लेकिन कुछ मार्केट्स हैं जहां आप बजट में ही फैशनेबल लुक (fashionable look) पा सकते हैं। इन जगहों पर 300 रुपये में जैकेट, स्वेटर और हुडी मिल जाती हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं इन मार्केट्स के बारे में विस्तार से-
HBN News Delhi – (Delhi Cheapest Market)। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है और जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, ठंड भी बढ़ती जा रही है। इस दौरान गरम कपड़े खरीदना आसान काम नहीं होता, क्योंकि ये आम तौर पर महंगे होते हैं और कलेक्शन ऑप्शन भी सीमित होता है। अगर आप दिल्ली (delhi wooeln clothes market) में सस्ते और स्टाइलिश कपड़े ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए तीन ऐसे मार्केट हैं जो बजट में फिट भी होंगे और आपको फैशनेबल लुक भी देंगे।
इन मार्केट्स में आपको स्वेटर, जैकेट, शॉल, कार्डिगन, हुडी और कई तरह के स्टाइलिश कपड़े मिलेंगे। साथ ही, यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए कपड़ों की भरमार है। आइए जानते हैं दिल्ली की ऐसी सस्ती मार्केट्स, जहां ज्यादा खर्च किए बिना आप खूब शॉपिंग कर सकते हैं।
सरोजनी नगर मार्केट –
सरोजनी नगर मार्केट (Sarojani Nagar Market) दिल्ली की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मार्केट में से एक है, जहां आपको सस्ते दामों में फैशनेबल कपड़े (fashionable clothes) मिलते हैं। यहां की खासियत है एक्सपोर्ट सरप्लस कपड़े, जो आपको 50 रुपये से 300 रुपये में मिल सकते हैं। आप यहां महिलाओं के लिए ट्रेंडी टॉप, ड्रेस, जींस और स्कर्ट खरीद सकते हैं।
जनपथ बाजार –
जनपथ बाजार दिल्ली (Janpath market) के दिल में स्थित है और यहां आपको कपड़े, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट (handicraft) के कई विकल्प मिलते हैं। यहां आप जैकेट, स्वेटर और हुडी मात्र 300 रुपये में खरीद सकते हैं, जो इसे बजट-फ्रेंडली शॉपिंग (budget friendly shopping) के लिए आदर्श जगह बनाता है।
लाजपत नगर –
दिल्ली के लाजपत नगर (Lajpat Nagar) में स्थित मार्केट भी शॉपिंग के लिए बहुत शानदार है। यहां विंटर कलेक्शन (best winter collection) काफी शानदार रहती है। यहां आप ऊनी शॉल, थर्मल वियर, स्वेटर और कार्डिगन 300-500 की रेंज में आसानी से खरीद सकते हैं।
पालिका बाजार –
पालिका बाजार, कनॉट प्लेस (Palika Bazaar) के अंडरग्राउंड में स्थित है और यहां सर्दियों के कपड़े सस्ते दामों में मिलते हैं। महिलाएं यहां 500 रुपये में हुडी और लेदर जैकेट (leather jacket) खरीद सकती हैं। इसके अलावा आप यहां गर्म सूट, कुर्ती, पैंट और अन्य स्टाइलिश कपड़े भी आसानी से ले सकते हैं।
First published on: December 12, 2025 01:32 PM