Delhi Cheapest Market : इन बाजारों में मिलता है सबसे सस्ता इलेक्ट्रॉनिक सामान
Delhi Cheapest Market : देश की राजधानी दिल्ली कई चीजों को लेकर दुनिया भर में फेमस है। दिल्ली अपनी ऐतिहासिकता के साथ-साथ खाने-पीने और खरीदारी के लिए बहुत फेमस है। अगर आप कम से कम रेट में इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं।
HBN News Tv – (Delhi Cheapest Market)। राजधानी दिल्ली अपनी ऐतिहासिकता के साथ-साथ कई चीजों को लेकर दुनिया भर में मशहूर है। दिल्ली एनसीआर को देश में सस्ते बाजारों के लिए भी जाना जाता है। यहां से आप कोई भी सामान कम से कम रेट (Top Markets In Delhi) में खरीद सकते हैं।
दिल्ली में आए साल लाखों करोड़ों पर्यटक आते हैं और यहां के बाजारों से शॉपिंग करते हैं। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की योजना बना रहे हैं तो हम आपको दिल्ली की सबसे सस्ती इलेक्ट्रॉनिक सामान की मार्केट (Delhi Famous Electronic Market) के बारे में बताने जा रहे हैं।
लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट –
दक्षिण दिल्ली में स्थित लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट (Lajpat Nagar Market) शॉपिंग को लेकर दुनिया भर में मशहूर हैं। इस बाजार से आप कम से कम रेट में बहुत सारी शॉपिंग कर सकते हैं। अगर आप घूमने के लिए दिल्ली आते हैं और लाजपत नगर सेंट्रल मार्केट नहीं जाते हैं तो आपने कुछ नहीं देखा।
चांदनी चौक –
राजधानी दिल्ली की चांदनी चौक मार्केट (Delhi Chandni Chowk), बहुत पुरानी और ऐतिहासिक मार्केट है, जहां पर स्मार्टफोन, लैपटॉप और घरेलू उपकरणों समेत कई इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य सामान बेहद सस्ते में मिलते हैं। यहां से खरीदारी करने के लिए आए दिन लाखों लोग आते हैं। इस मार्केट में खरीदारों और व्यापारियों की हमेशा भीड़ लगी रहती है।
पालिका बाजार-
दिल्ली के केंद्र राजीव चौक (rajeev chowk) के पास स्थित पालिका बाजार (Palika Bazaar) एक अंडर ग्राउंड बाजार है। इस मार्केट में आपको हर प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान मिल जाएगा। यहां पर ज्यादातर सामान लोकल कंपनियों का होता है। इसलिए यहां से शॉपिंग करने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
नेहरू प्लेस –
नेहरू प्लेस (Nehru Place, New Delhi) देश के सबसे बड़े आईटी बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको अच्छी कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक सामान कीफायती कीमतों में मिल जाएगा। यहां पर आप लैपटॉप, फोन से लेकर कई आइटम खरीद सकते हैं और उन्हें रिपेयर भी करवा सकते हैं।
करोल बाग –
दिल्ली की करोल बाग मार्केट के बारे में तो आने सुना ही होगा। यह दिल्ली की बड़ी इलेक्ट्रॉनिक मार्केट (Karol Bagh electronic) है। अगर आप सस्ते में इलेक्ट्रॉनिक सामान (Electronic Market) की खरीद करना चाहते हैं तो इस बाजार में विजिट कर सकते हैँ। यहां पर फोन से जुड़ी एसेसरीज से लेकर कई तरह के सामान मिलते बेहद ही सस्ते में मिल जाएगा।
First published on: September 06, 2025 06:44 PM