लाइफस्टाइल

Delhi Cheapest Market : दिल्ली की 3 बजट-फ्रेंडली मार्केट्स, जहां मिलते हैं सबसे सस्ते स्टाइलिश कपड़े

Delhi Cheapest Market : अगर आप दिल्ली में शॉपिंग करना चाहते हैं और बजट में स्टाइलिश कपड़े खरीदना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल आज हम आपको दिल्ली की तीन ऐसी मार्केट्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां 300 रुपये में आपको जैकेट, स्वेटर और हुडी मिल सकती हैं। ये मार्केट्स फैशन और बजट दोनों के लिए परफेक्ट हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इन बाजारों के बारे में-

HBN News TV – (Delhi Cheapest Market)। सर्दियों का मौसम अब शुरू हो चुका है और दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है। इस मौसम में गर्म कपड़े खरीदना आसान नहीं होता, क्योंकि ज्यादातर कपड़े महंगे होते हैं और विकल्प भी सीमित होते हैं। अगर आप दिल्ली में सस्ते और स्टाइलिश कपड़े (cheapest market woolen clothes) ढूंढ रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं तीन मार्केट्स, जो आपके बजट में फिट बैठेंगे और आपको फैशनेबल लुक भी देंगे।

इन मार्केट्स में आपको स्वेटर, जैकेट, शॉल, कार्डिगन, हुडी और कई तरह के स्टाइलिश कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। यहां महिला और पुरुष दोनों के लिए कपड़ों का अच्छा कलेक्शन मौजूद है। चलिए आइए जानते हैं दिल्ली की सबसे सस्ती मार्केट्स (Delhi Shopping Markets), जहां ज्यादा खर्च किए बिना आप फैशनेबल कपड़े खरीद सकते हैं और शानदार शॉपिंग का अनुभव ले सकते हैं।

 

जनपथ बाजार (Janpath Market) –

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

जनपथ बाजार दिल्ली के केंद्र में है, जहां कपड़े, ज्वेलरी और हैंडीक्राफ्ट की खरीदारी कर सकते हैं। यह बाजार सस्ते दामों के लिए जाना जाता है; उदाहरण के लिए, जैकेट, स्वेटर, और हुडी जैसी चीज़ें आप यहाँ लगभग ₹300 में खरीद सकते हैं। यह दिल्ली में खरीदारी का एक लोकप्रिय केंद्र है।

लाजपत नगर (Lajpat Nagar) –

लाजपत नगर मार्केट दिल्ली की शानदार शॉपिंग (Shopping Destinations) डेस्टिनेशन है, खासकर विंटर कलेक्शन के लिए। यहां आप ऊनी शॉल, थर्मल वियर, स्वेटर, और कार्डिगन जैसी चीजें ₹300 से ₹500 की किफायती रेंज में आसानी से खरीद सकते हैं।

 

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

सरोजनी नगर मार्केट (Sarojani Market) –

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली की सबसे बड़ी और प्रसिद्ध मार्केट है, जो सस्ते दामों पर फैशनेबल कपड़े उपलब्ध कराती है। इसकी मुख्य खासियत इसके एक्सपोर्ट सरप्लस कपड़े हैं, जिनकी कीमत ₹50 से ₹300 तक हो सकती है। यह महिलाओं के लिए ट्रेंडी (Womens Trendy Clothes)  टॉप, ड्रेस, जींस और स्कर्ट खरीदने के लिए एक लोकप्रिय स्थान है।

पालिका बाजार –

पालिका बाजार कनॉट प्लेस (Connaught Place) के अंडरग्राउंड में स्थित है, जहां सर्दियों के कपड़े सस्ते दामों पर मिलते हैं। महिलाओं के लिए, यहां आप ₹500 में हुडी और लेदर जैकेट खरीद सकती हैं। इसके अलावा, गर्म सूट, कुर्ती, पैंट और अन्य वस्त्रों की एक विस्तृत श्रृंखला भी उपलब्ध है।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

 

First published on: November 22, 2025 05:40 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading