Delhi में इन 5 जगहों पर रहता है कपल्स का जमावड़ा
Delhi : अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं और पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली की इन खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर घूमने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। यहां जाने के बाद आपका वापस घर आने का मन नहीं करेगा।
HBN News TV – (Delhi)। जब भी बात घूमने फिरने और नाइटलाइफ एंजॉय करने की आती है तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में मुंबई और राजधानी दिल्ली का नाम आता है। यह दो ऐसे बड़े महानगर हैं जो अपनी नाइटलाइफ (Delhi Nightlife) और टूरिस्ट प्लेस को लेकर दुनिया भर में फेमस हैं।
अगर आप दिल्ली या आसपास के इलाकों में रहते हैं तो घूमने के लिए आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। यदि आप पार्टनर के साथ ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो हम आपको दिल्ली (Delhi Tourist Place) की कुछ बेहद खास और खूबसूरत जगहों के बारे में बताने वाले हैं जहां पर कपल्स का जमावड़ा लगता है। इन जगहों को एक्सपलोर करने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं। दिल्ली में पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए कई आकर्षक जगहें हैं।
गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज -
दिल्ली के सैदुलाजाब इलाके में स्थित गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज पयर्टकों का आकर्षक केंद्र है। यह गार्डन कपल्स के लिए सबसे फरफेक्ट जगहों में से एक है। दिल्ली के साकेत के पास सैदुलाजाब इलाका है जहां पर यह गार्डन ऑफ फाइव सेंसेज (Garden of Five Senses) बना हुआ है। यहां पर घूमने और मौज मस्ती करने के लिए कपल्स दूर दूर से आते हैं।
इस उद्यान के अंदर के डिजाइन को देखकर आप खुशी से झूम उठेंगे। यहां पर आपको मुगल गार्डन, बांस कोर्ट, वॉटर लिली वाले पूल, जड़ी-बूटी पार्क और सौर ऊर्जा पार्क के तर्ज पर बने अलग-अलग सेक्शन देखने को मिलेंगे। बगीचे में दिल्ली के कुछ बेहतरीन रेस्तरां (Delhi Restaurants) भी बने हुए हैं। यहां पर बहुत स्वादिष्ट खाना मिलता है। रेस्तरां में आप पार्टनर के साथ बैठकर खाने का लुफ्त उठा सकते हैं। दिल्ली और आसपास के इलाकों में रहने वाले कपल्स यहां सबसे ज्यादा आते हैं।
दिल्ली हौज खास-
अगर आपने पार्टनर के साथ दिल्ली घूमने की ट्रिप प्लान कर ली है तो आप दिल्ली के हौज खास विलेज को एक्सपलोर कर सकते हैं। कपल्स के घूमने के लिए यह सबसे बेस्ट जगह हैं। यहां पर आप शांति और सुकून के पल पार्टनर के साथ एंजॉय कर सकते हैं।
यहां पर जा रहे हैं तो जाने से पहले यह जरूर जान लें कि कितने बजे तक खुला रहता है। हौज खास विलेज (Delhi Hauz Khas Village) सोमवार से शनिवार तक सुबह 10:30 बजे से शाम 7:30 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा, दिल्ली में कुतुब मीनार, दिल्ली हाट, सफदरजंग मकबरा और लोधी पार्क जैसी कई और जगहें भी हैं जहां आप घूम सकते हैं।
लोधी गार्डन-
पार्टनर के साथ किसी खूबसूरत से गार्डन में जाने का मन है तो आप दिल्ली के लोधी गार्डन (Delhi Lodhi Garden) में जा सकते हैं। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए यह सबसे बेस्ट जगह है। वैसे तो लोधी गार्डन में लोग सुबह और शाम को टहलने आते हैं।
लेकिन यहां पर सबसे ज्यादा यहां पर कपल्स पिकनिक मनाने आतते हैं। कपल्स के लिए दिल्ली की यह जगह सबसे बेस्ट है। दक्षिणी दिल्ली के लोधी रोड में खान मार्केट (Khan Market in Lodhi Road, South Delhi) के पास स्थित लोधी गार्डन घूमने के लिए परफेक्ट स्थानों में से एक है।
अग्रसेन की बावली-
दिल्ली में पार्टनर के साथ घूमने के लिए अग्रसेन की बावली (Agrasen ki Baoli) बेस्ट जगह है। पार्टनर के साथ घूमने के लिए यह जगह परफेक्ट है। यहां पर आप पार्टनर के साथ सैर करने आ सकते हैं। अग्रसेन की बावली हैली रोड, केजी मार्ग, दीवानचंद इमेजिंग सेंटर (imaging center) के पास है।
यहां पर कपल्स का जमावड़ा लगता है। दरअसल, कपल्स के लिए यह जगह काफी सरक्षित है। अगर आप भी पार्टनर के साथ शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो अग्रसेन की बावली जा सकते हैं।
सेंट्रल पार्क-
अगर पार्टनर के साथ शांत और खूबसूरत पार्क (Delhi Central Park) में घूमने का मन है तो आप दिल्ली के सेंट्रल पार्क आ सकते हैं। यहां शाम को कपल्स की भीड़ रहती है।
यह पार्क अपनी हरियाली, फाउंटेन और सीढ़ियों के लिए जाना जाता है। यहां अक्सर सांस्कृतिक कार्यक्रम और म्यूजिक फेस्टिवल्स भी होते रहते हैं। यदि आप पार्क में पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं तो यह जगह आपके लिए बेस्ट हैं।
डियर पार्क-
डियर पार्क दिल्ली (Delhi Deer Park) का सबसे फेमस पार्क है। यहां पर कपल्स घूमने के लिए दूर दूर से आते हैं। यहां आप पार्टनर के साथ एकांत में वक्त बिता सकते हैं। इस पार्क में एक आकर्षक झील है, जिसमें लॉन बना हुआ है और फूलों की क्यारियों से पार्क गुलजार हो रखा है। यहां मोर हिरण, खरगोश को देखा जा सकता है। यहां पर सबसे ज्यादा कपल्स आते हैं।
वैसे यहां लोग टहलने भी आते हैं। इस पार्क में बैठने के लिए भी कई जगहें हैं। इसके अलावा, यहां पर कई रेस्तरां भी है। जहां आप पार्टनर के साथ अलग अलग डिश का लुफ्त उठा सकते हैं।
First published on: August 24, 2025 11:21 AM