लाइफस्टाइल

Clean Village in India : ये है भारत के पांच सबसे साफ-सुथरे गांव, चेक करे लिस्ट

Village in India : पिछलें कई दिनों से देशभर में लोग साफ-सफाई को लेकर बहुत जागरूक हो गए है। देशभर में कई ऐसे गांव है जोकि काफी ज्यादा साफ सुधरे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत के सबसे ज्यादा साफ सुथरे गांव (Clean Village) कौन से है। आइए खबर में आपको बताते है देश के सबसे साफ-सुथरे गावं की लिस्ट के बारें में विस्तार से।

HBN News TV : (Clean Village List) बदल रहे जमाने के साथ-साथ सफाई की तरफ भी आजकल हर कोई ध्यान देने लगा है। सुंदरता के मामले में भारत के कई शहर काफी फेमस हैं। देशभर में कई ऐसे गांव है जोकि काफी ज्यादा खूबसूरत है। वहीं देश में कई ऐसे गांव भी है जिनका नाम साफ-सुथरे गावों की लिस्ट (Best Villages in India) में सबसे टॉप पर आता है। आइए खबर में आपको बताते है देश के उन गावों के बारे में जहां की सुदरता देख कर किसी का मन मोहित हो जाता है।

सबसे साफ-सुथरा क्लीन गांव

मेघालय का मावलिननॉन्ग गांव (Mawlynnong Village) एशिया के सबसे साफ-सुथरे गांव के रूप में जाना जाता है। यहां की साफ-सुथरी सड़कें और बांस के कूड़ेदान स्थानीय लोगों की मेहनत का नतीजा है। प्लास्टिक पर बैन है और पूरे रास्ते में फूलों की क्यारी लगी है। यहां पेड़ की जड़ों से बना ब्रिज भी है।

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

नागालैंड का ये गांव भी है शामिल

नागालैंड की पहाड़ियों में बसा कोनोमा गांव (Konoma Villages in India) जोकि ग्रीन विलेज के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग जंगल और जानवरों की सुरक्षा करते हैं और रास्तों को साफ-सुथरा रखते हैं। ऑर्गेनिक फार्मिंग और कूड़े के मैनेजमेंट में ये गांव शानदार है। सुंदर नजारे और साफ-सफाई के साथ कोनोमा गांव बहुत खूबसूरत है।

पंसारी गांव में मिलेगी मॉडर्न टेक्निक

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

गुजरात का पंसारी गांव (Pansari Village) मॉडर्न टेक्निक का उदाहरण है। यहां वाईफाई, सोलर स्ट्रीटलाइट, कूड़े और पानी का अच्छा मैनेजमेंट है, जो पारंपरिक दिक्कतों को सॉल्व कर रहा है।

शनि श्रंग्वेरपुर गांव

महाराष्ट्र का शनि श्रंग्वेरपुर गांव (Shani Shringverpur Village) शनि देव को समर्पित है। यहां के घरों के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। गांव में साफ-सफाई का खास ध्यान रखा जाता है, सड़कों पर कूड़ा-गंदगी नहीं होती। यहां आना टूरिस्ट और गांव वालों के लिए सुखद अनुभव है।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

पांचवे नंबर पर है हर्मल गांव

हिमाचल प्रदेश का हर्मल गांव (Harmal village) बहुत शानदार है। यहां की साफ-सुथरी आबोहवा और सुंदरता देखते ही बनती है। हरे-भरे खेत ऑर्गेनिक खेती का नतीजा हैं। कूड़े के मैनेजमेंट और सड़कों की सफाई का खास ध्यान रखा जाता है।

First published on: November 24, 2025 08:11 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading