लाइफस्टाइल

Cheapest Markets : दिल्ली की इन बाजारों में मिलते हैं सबसे सस्ते सर्दियों के कपड़े, 300 रुपये में मिल रही ब्रांडेड जैकेटें 

Cheapest Markets : अगर आप दिल्ली में सर्दियों की शॉपिंग की प्लानिंग कर रहे है तो आपको बता दें कि अब आपकी जेब पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। दरअसल दिल्ली कई मशहूर मार्केट्स (Delhi winter clothes market) में ब्रांडेड जैकेट से लेकर स्वेटर, शॉल और हुडी तक बेहद सस्ते दामों में मिल रहे हैं। सिर्फ 300 रुपये में जैकेट खरीदने का मौका ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है। ऐसे में आप भी बिल्कुल भी देरी न करें- 

HBN News TV – (Cheapest Markets in Delhi) सर्दियों की शुरुआत होते ही लोग गर्म कपड़ों की खरीदारी के लिए मार्केट का रुख करते हैं, लेकिन ब्रांडेड स्टोर्स में कीमतें अक्सर बजट से बाहर हो जाती हैं। हर सीजन में नए विंटर वियर की डिमांड बढ़ती है, जिससे खर्च भी बढ़ जाता है। हालांकि, अगर आप दिल्ली में रहते (cheapest winter wear Delhi) हैं, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां कई मार्केट्स में स्टाइलिश कपड़े बेहद सस्ते मिल जाते हैं।

 

 

दिल्ली से बाहर रहने वाले लोग भी जान लें कि राजधानी में कुछ ऐसे बाजार हैं जहां बेहद कम कीमतों पर शानदार क्वालिटी और ब्रांडेड विंटर वियर मिल जाते हैं। जैकेट और कोट से लेकर स्वेटर और स्टाइलिश विंटर टॉप तक सब कुछ आप अपने बजट से काफी कम दाम में खरीद सकते हैं। इसलिए इस बार सर्दियों की खरीदारी दिल्ली की इन किफायती मार्केट्स से करें, ताकि पूरे सीजन के लिए आपका वार्डरोब आराम से तैयार हो जाए।

 

अगर आप इस खबर में बताई गई दिल्ली की इन बाजारों में जाते हैं तो बेहद कम दाम में पूरा विंटर वियर कलेक्शन तैयार कर सकते हैं। यहां 200-300 रुपये में हुडी, 200 रुपये से कम में स्वेटर, 100 रुपये में वूलन कैप और ग्लव्स सेट, और 100-150 रुपये में मफलर या स्टोल आसानी से मिल जाते हैं। वहीं 300-400 रुपये में जैकेट भी खरीदी जा सकती है। यानी 1000 रुपये से कम में पूरा विंटर कलेक्शन तैयार हो जाएगा।

 

 

सरोजिनी नगर मार्केट

 

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

 

सबसे सस्ती मार्केट की बात हो तो सबसे पहले दिल्ली की मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट  (Sarojani Nagar Market) का नाम ही आता है। यह फैशन लवर्स का पसंदीदा ठिकाना है, जहां ट्रेंडी कपड़ों का विशाल कलेक्शन बेहद कम दाम पर मिल जाता है। सर्दियों में यहां 150-250 रुपये में स्वेटर, 250-400 रुपये में हुडी और 300-600 रुपये में फर्स्ट कॉपी या एक्सपोर्ट ओवरस्टॉक जैकेट आसानी से मिल जाती है। बस थोड़ा मोलभाव करना सीखकर जाएं, क्योंकि कई दुकानों पर कीमत लगभग आधी भी हो जाती है।

 

 

 

लाजपत नगर मार्केट

 

 

दिल्ली का लाजपत नगर बाजार (Lajpat Nagar Market) लड़कियों और स्टूडेंट्स के लिए एक पसंदीदा विंटर स्पॉट है। इसका कलेक्शन बेहद स्टाइलिश माना जाता है। यहां आप 250 रुपये के अंदर फैंसी स्वेटर (low price sweaters Delhi) या क्रॉप वूलन टॉप्स ले सकते हैं। ट्रेंडिंग ओवरसाइज़ हुडी 250 से 400 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा, शॉल और दुपट्टे सिर्फ 100 से 150 रुपये में मिल जाते हैं, जो इसे बजट-फ्रेंडली शॉपिंग (wholesale winter clothes Delhi) के लिए परफेक्ट बनाते हैं।

 

 

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

जनपथ मार्केट

 

 

 

स्टाइल और क्वालिटी दोनों चाहिए तो दिल्ली के जनपथ बाजार (Janpath Market) जाएं। जनपथ में आपको हैंड-मेड और बोहो स्टाइल विंटर वियर भी अच्छा खासा सस्ते में मिलता है। यहां वूलन कार्दिगन 200 से 300 रुपये में, शॉल व स्टॉल 100 से 250 रुपये में और वूलन कैप और ग्लव्स 50 से 100 रुपये मिल जाते हैं। यहां की क्वालिटी सरोजिनी मार्केट से थोड़ी बेहतर मानी जाती है।

 

 

 

गांधी नगर मार्केट

 

 

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

थोक दाम में खुदरा खरीदारी करने के लिए गांधी नगर बाजार (Gandhi Nagar Market) एक बेहतरीन जगह है। यह एशिया का सबसे बड़ा होलसेल कपड़ा बाजार माना जाता है। यहां वूलन फैब्रिक (Gandhi Nagar market woolen fabric price) आपको लगभग 60 से 100 रुपये प्रति मीटर में मिल जाएगा। वहीं रेडीमेड स्वेटर और वूलन सेट 120 से 220 रुपये की रेंज में आसानी से उपलब्ध हैं। अगर आप फैब्रिक खरीदकर खुद सिलवाना चाहते हैं, तो यह मार्केट सर्दियों के कपड़ों के लिए सबसे किफायती विकल्प साबित हो सकता है।

 

 

 

करोल बाग

 

 

अगर कम बजट में ब्रांडेड लुक (branded jackets cheap Delhi) चाहिए तो करोल बाग आपके लिए सबसे बढ़िया विकल्प है। यहां की हॉन्गकॉन्ग लेन और आसपास की गलियों में सर्दियों के कपड़े बेहद किफायती दामों पर मिल जाते हैं। पफर जैकेट 400-700 रुपये में, पुरुषों और महिलाओं के स्वेटर 200-350 रुपये में और हुडी 200-300 रुपये में आसानी से मिल जाती है। यहां कई दुकानें एक्सपोर्ट सरप्लस और ओवरस्टॉक आइटम भी बेचती हैं, जिससे क्वालिटी अच्छी और कीमत कम रहती है।

First published on: November 24, 2025 03:01 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading