Cheapest Market : ये हैं सबसे सस्ते और फेमस बाजार, बेहद सस्ते में मिल जाएंगे सर्दी के ब्रांडिड कपड़े
Cheapest Market : देशभर में सर्दियों की शुरुआत हो गई है। ऐसे में अगर आप भी सर्दियों के कपड़े खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ सस्ते और फेमस बाजार (Cheapest Market for winter Shopping) के बारे में बताने जा रहे हैं। इन बाजारों में आपको काफी कम कीमत में ही ब्रांडिड कपड़े मिल जाते हैं। खबर में जानिये इस बारे में।
HBN News TV-(Cheapest Market) अगर आप भी सर्दियों की शॉपिंग करने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। यूं तो लगभग सभी बाजारों में आपको सर्दियों (winter Shopping Market) के कपड़े मिल जाएगें लेकिन अगर आप सस्ते कपड़े खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको ऐसे फेमस बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां से आप काफी कम कीमत में ही कपड़ों की खरीदी कर सकते हैं।
सरोजनी नगर मार्केट में मिलती है कपड़ों की वैरायटी-
सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) में आपको लड़कियों के कपड़ों काफी कम कीमत पर ही मिल जाते हैं। इस बाजार में आपको हर मौसम के मुताबिक ही कपड़े मिल जाते हैं। वो भी काफी कम कीमत पर। इस बाजार को दिल्ली (Delhi Cheapest Market) के सबसे सस्ते बाजार में शामिल किया गया है। सरोजनी नगर काफी ज्यादा पॉपुलर है। इस बाजार के बारे में हर किसी को जानकारी है। इस बाजार में न सिर्फ लड़कियों के बल्कि लड़को के कपड़े भी काफी कम कीमत पर ही मिल जाते हैं। सर्दियों के कपड़ों के लिए तो ये बेस्ट मार्केट है।
जनपथ मार्केट में कर सकते हैं कपड़ों की खरीदी-
सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market Delhi) के अलावा जनपथ मार्केट में भी आपको सर्दियों के कपड़े काफी कम कीमत पर ही मिल जाते हैं। जनपथ मार्केट कनाट प्लेस के पास स्थित है। इस बाजार में पहुंचने के लिए आपको जनपथ मेट्रो स्टेशन पर उतरना होगा। जनपथ मार्केट में आपको ओवर कोट से लेकर, स्वेटर, हाईनेक, स्कर्ट, बूट्स और जैकेट तक की काफी शानदार वैराइटी मिल जाती है। खासतौर पर यहां के कपड़ों की क्वालिटी भी काफी जबरदस्त होती है। बाजार में लड़के और लड़की दोनों के ही कपड़े मिल जाते हैं।
लाजपत नगर मार्केट करें विजिट-
लाजपत नगर मार्केट (Delhi Lajpat Nagar Market) में भी आपको शोरूम और पतरी दोनों ही तरह की दुकाने मिल जाती है। इस बाजार में आप अपने बजट के मुताबिक ही कपड़ों की खरीदी कर सकते हैं। बाजार में आपको ट्रेडिशनल के साथ साथ वेस्टर्न वियर की भी शानदार वैराइटी मिल जाती है। बाजार में ओवर कोट, जैकेट और स्वेटर की बंपर वैराइटी मिल जाती है। इसके साथ ही आप इस बाजार से ट्राउजर, बूट्स, कैप और शॉल की भी खरीदी कर सकते हैं। इन सभी चीजों की कीमत भी काफी कम हैं। बाजार में आपको घर का छोटा मोटा समान भी काफी कम कीमत में ही मिल जाता है।
पालिका बाजार भी है शामिल-
पालिका बाजार (Palika Market in Delhi) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। पालिका बाजार कनाट प्लेस में स्थित है। ये मार्केट पूरी तरह से अंडरग्राउंड है, जहां पर आपको लड़कों से लेकर लड़कियों तक के कपड़े काफी कम कीमत (cheapest cloth market) में मिल जाते हैं। ये कपड़े ट्रेंडी और स्टाइलिश होते हैं। यहां पर आपको बारगेनिंग करने का भी मौका मिल जाता है। इस बाजार से खरीदी करते समय आपको दुकानों का नंबर जरूर याद रख लेना चाहिए क्योंकि मार्केट गोल है और यहां पर खरीदी करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
First published on: November 07, 2025 08:52 PM