Cheapest Dry Fruits Market : एशिया में सबसे सस्ती ड्राई फ्रूट्स मार्केट कहां है, कितने रुपये किलो मिलते हैं काजू बादाम
Cheapest Dry Fruits Market : सर्दियों का आगाज हो गया है और सर्दियों के शुरुआत के साथ ही ड्राई फ्रूट्स की डिमांड बढ़ने लगती है। ज्यादातर लोग सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करते हैं, लेकिन अब ड्राई फ्रूट्स की कीमतें इतनी ज्यादा हो गई है कि आम लोगों के लिए खरीद पाना मुश्किल है। ऐसे में आप चाहे तो एशिया में सबसे सस्ती ड्राई फ्रूट्स मार्केट (Best dry fruits market) में विजिट कर सकते हैं।
HBN News TV (Dry Fruits Market) सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग ड्राई फ्रूट्स का ज्यादा इस्तेमाल करते है। ऐसे में अगर आप सस्ते में ड्राई फ्रूट्स खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में एशिया में मौजुद सबसे सस्ती ड्राई फ्रूट्स मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको बेहद कम कीमत में ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits Market ) मिल जाएंगे। आइए खबर में जानते हैं इस मार्केट के बारे में।
कौन सा है दिल्ली का ये बाजार
हम बात कर रहे हैं दिल्ली के ऐतिहासिक बाजार (Historical markets of Delhi) खारी बावली के बारे में, जो सस्ते ड्राई फ्रूट्स के लिए काफी फेमस है। दिल्ली का ये बाजार चांदनी चौक इलाके में बसा है और इसे खारी बावली बाजार के नाम से जाना जाता है। दिल्ली का ये बाजार मुगलों के जमाने से मौजुद है। इस मार्केट को एशिया का सबसे बड़ा ड्राई फ्रूट्स मार्केट कहा जाता है।
खारी बावली में है कुल इतनी दुकानें
सदियों से चला आ रहा ये मार्केट (Cheapest Dry Furits Markets) आज भी उतना ही फेमस है। यहां की गलियों में आपको देसी और विदेशी ड्राई फ्रूट्स की खुशबू आपको लूभा देगी। आपको इस मार्केट में बेहद कम दाम में ड्राई फ्रूट्स मिल जाते हैं। वैसे तो खारी बावली (Khari Baoli Markets) में लगभग 6000 दुकानें हैं और इन दुकानों में काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता, खजूर, अंजीर, अखरोट, मुनक्का, छुहारा और ब्लूबेरी जैसी हर वैरायटी के ड्राई फ्रूटस की भरमार देखने को मिलती है।
खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स के दाम
खारी बावली में ड्राई फ्रूट्स (Dry fruits at Khari Baoli) के दाम इतने कम होते हैं कि दाम सुनकर आपको दिल खुश हो जाएगा। आइए नीचे जानते हैं कि यहां पर ड्राई फ्रूट्स के दाम क्या चल रहे हैं।
दिल्ली के खारी बावली में बादाम की कीमत (Price of almonds in Khari Baoli) लगभग 600 रुपये से 2000 रुपये प्रति किलो है। वहीं, काजू प्रति किलो लगभग 600 रुपये से 1000 रुपये में मिल जाएगा। इसके अलावा किशमिश की कीमत लगभग 200 रुपये से 800 रुपये प्रति किलो पर मिल रहा है।
वहीं, अखरोट के रेट लगभग 640 रुपये से 1200 रुपये प्रति किलो, पिस्ता 1100 रुपये प्रति किलो तक मिल जाता है। इसके साथ ही अंजीर आपको 1200 रुपये प्रति किलो में मिल जाएगा। वहीं, मुनक्का की कीमत 800 रुपये प्रति किलो, ब्लूबेरी के रेट तकरीबन 1600 रुपये प्रति किलो पर बेचा जाता है।
कब खुला रहता है ये मार्केट
अगर आप इस बाजार में ड्राई फ्रूट्स (Sasta dry fruits markets) की खरीददारी के लिए जाना चाहते हैं तो आप इस बाजार में सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक शापिंग करने के लिए जा सकते है। लेकिन,दिल्ली का ये बाजार रविवार को नहीं खुला रहता है। खासतौर पर त्योहारी सीजन में यहां खूब भीड़ लगी रहती है।
First published on: December 09, 2025 05:19 PM