Best Travel Place : घूमने के लिए बेस्ट है दिल्ली के पास ये 5 जगहें, दूर-दूर से आते हैं विदेशी
Best Travel Place : अगर आप नवंबर में कही घूमने की प्लानिंग कर रहे है तो आपको बता दें कि नवंबर में ट्रैवल के लिए मौसम सबसे अच्छा रहता है और दिल्ली से सिर्फ 300 किलोमीटर या उससे कम दूरी में कई शानदार डेस्टिनेशन (Best tourist places in India) मौजूद हैं। ये जगहें न केवल नेचर और एडवेंचर के शौकीनों के लिए परफेक्ट हैं, बल्कि वीकेंड गेटवे के तौर पर भी बढ़िया ऑप्शन हैं-
HBN News TV – (Best Travel Place)। नवंबर के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं और ये समय घूमने के लिए परफेक्ट माना जाता है। मौसम में हल्की ठंडक और सुकून दोनों है। अगर आप सर्दियों वाले हिल स्टेशनों की सैर नहीं करना चाहते, तो जानिए उन शहरों और ट्रैवल डेस्टिनेशंस (November Travel Destinations) के बारे में, जहां नवंबर में घूमने का प्लान बनाया जा सकता है।
ऐसे में आपको बता दें कि ये खास जगहें दिल्ली से 300 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर स्थित हैं, यहां पहुंचने का सफर भी रोमांचक है और ये डेस्टिनेशंस भी आपको बेहद खूबसूरत लगेंगी। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर दिल्ली के पास की बेस्ट 5 ट्रेवल डेस्टिनेशंस (Best Travel Destinations) कौन सी है जिन्हें नवंबर में आपको मिस नहीं करना चाहिए-
नवंबर में घूमने के लिए Best Travel Destinations –
भानगढ़ का किला-
दिल्ली से लगभग 3-4 घंटे की दूरी पर स्थित है भानगढ़ का किला (Bhangarh Fort), जो दोस्तों, परिवार या पार्टनर के साथ वीकेंड ट्रिप के लिए परफेक्ट जगह है। यह किला राजस्थान के अलवर जिले में स्थित है और 17वीं शताब्दी में बनाया गया था। भानगढ़ टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशंस (top tourist destination in India) में शामिल है और अंदर जाने के लिए 25 की टिकट आवश्यक है।
मथुरा (Mathura)-
दिल्ली से कुछ ही घंटों में मथुरा-वृंदावन पहुंचा जा सकता है। यह एक दिन की फैमिली ट्रिप के लिए उत्तम है। वृंदावन, मथुरा से केवल 10 किलोमीटर दूर है। यहां आपको भक्तिमय वातावरण के साथ-साथ स्वादिष्ट खान-पान और शॉपिंग का भी आनंद मिलेगा। आप आसानी से दोनों पवित्र स्थानों की सैर कर सकते हैं।
नीमराना (Neemrana)-
नीमराना, राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर हाइवे पर स्थित है। यह शानदार किलों के लिए प्रसिद्ध है, जो पर्यटकों को शाही (Royal) जीवनशैली का अनुभव करने का अवसर देते हैं। यहां लग्जरी होटल (luxuary hotel) में रुककर आसपास घूमने निकला जा सकता है और शानदार वीकेंड एंजॉय किया जा सकता है। खासतौर से कपल्स के लिए यह जगह परफेक्ट है।
जयपुर (Jaipur)-
दिल्ली से ट्रेन पकड़कर जाएंगे तो 5 घंटों में ही पिंक सिटी (pink city) यानी जयपुर पहुंच जाएंगे। यहां आप शहर घूमने का आनंद ले सकते हैं, हवा महल जा सकते हैं, बापू बाजार में शॉपिंग कर सकते हैं, ऑथेंटिक राजस्थानी फूड (Authentic Rajasthani Food) ट्राई कर सकते हैं और कल्चरल शोज का लुत्फ उठा सकते हैं।
आगरा (Agra)-
आगरा सिर्फ़ ताजमहल (Tajmahal) तक सीमित नहीं है। यहां आप बेहतरीन खानपान का मज़ा ले सकते हैं, बाज़ार में शॉपिंग कर सकते हैं, और मशहूर आगरा का पेठा खरीदना न भूलें। दिल्ली से केवल 4-5 घंटों में पहुंचा जा सकता है, इसलिए कोशिश करें कि कम से कम एक दिन रुककर शहर को पूरी तरह से घूमें और अनुभव करें।
First published on: November 22, 2025 03:30 PM