Best Tourist Places : अगस्त में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये डेस्टिनेशन, फटाफट बना लें घूमने का प्लान
Tourist Places In india : अगस्त महीने में बारिश की मंद मंद फुहारों के बीच घूमने का मजा ही कुछ और है। इस मौसम में घूमने के लिए आपको ऐसे बेस्ट डेस्टिनेशंस (Best Places To Visit In August) के बारे में बता रहे हैं, जहां पहुंचते ही आपके सारे पैसे वसूल हो जाएंगे। आइये जानते हैं इन खास जगहों के बारे में-
HBN News TV (Best Tourist Places)। घूमने के शौकीन लोगों के लिए बेहद खास खबर है। अगस्त के महीने में घूमने का मजा लेना चाहते हैं तो यहां पर बताए गए बेस्ट टूरिस्ट डेस्टिनेशन (best tourist destination) ऐसे हैं, जहां एक बार पहुंचने के बाद लौटने का मन नहीं करेगा। प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच आप इतने खो जाएंगे कि आपका घूमने का प्लान जिंदगीभर के लिए यादगार बन जाएगा। अब सोचना क्या है, उठाइये अपना हैंडबैग और बना लिजिये यहां घूमने का प्लान।
1. मुन्नार में आ जाएंगे जन्नत से नजारे-
केरल के मुन्नार (munnar in kerla) में चाय के बागानों से ढकीं पहाड़ियां हर किसी का मन मोह लेती हैं। आप यहां बेहद कम खर्चे में घूमकर आ सकते हैं। मुन्नार में अगस्त के महीने में बेहद खुशनुमा मौसम रहता है। बारिश की हल्की-हल्की फुहारों के बीच पहाड़ों का नजारा देखते ही बनता है। इसके अलावा एराविकुलम नेशनल पार्क (Eravikulam National Park), मट्टुपेट्टी डैम और अनायिरंगल डैम की सैर भी आपके लिए यादगार बन सकती है।
2. लोनावला से नहीं करेगा लौटने का मन-
महाराष्ट्र के लोनावला (lonawala tourist place) में एक बार घूमने गए तो लौटने का मन नहीं करेगा। यह जगह घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। अगस्त में यहां घूमने का मजा ही कुछ और है। वैसे तो सारा साल यहां मौसम सुहावना रहता है लेकिन अगस्त (august me kaha explore kre) में मानसूनी मजा भी आप यहां खुलकर ले सकते हैं। मुंबई और पुणे के पास ही यह जगह स्थित है। हरे-भरे पहाड़ और बहते झरने आपका मन मोह लेंगे। खंडाला घाट (khandala ghaat), बुशी डैम और टाइगर पॉइंट यहां के दर्शनीय स्थल हैं।
3. उदयपुर के किले मोह लेंगे मन-
राजस्थान के उदयपुर (udaypur in rajasthan) में ऐतिहासिक किले आपका मन मोह लेंगे। इन किलों (udaypur fort) में नक्काशी देखकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां पर और भी कई ऐतिहासिक जगह हैं जो हर सैलानी का आकर्षित करती हैं। अगस्त में बारिश के कारण यहां की पिछोला झील (pichola lake) में नाव की सवारी अलग आनंद देती है। इसके अलावा जग मंदिर पैलेस और सिटी पैलेस की खूबसूरती आप निहारते रह जाएंगे।
4. दार्जिलिंग में लूट लें प्रकृति के नजारे-
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग (Darjiling in west bengal) एक ऐसी जगह है, जहां पर नजारा सबसे अलग होता है। चाय के बागानों के लिए फेमस दार्जिलिंग में और भी कई जगह देखने लायक हैं। दार्जिलिंग में आप बादलों के बिल्कुल करीब पहुंच सकते हैं। यहां पर आप बादलों को बिल्कुल नीचे पाएंगे। अगस्त में तो कंचनजंगा चोटी (Kanchenjunga Peak) का नजारा आप देखते रह जाएंगे। दार्जिलिंग में बतासिया लूप और टाइगर हिल (tiger hill) भी आप देख सकते हैं।
5. स्पीति वैली में रम जाएगा मन-
स्पीति वैली (spiti valley) एडवेंचर पसंद लोगों के लिए एकदम मस्त और बेस्ट जगह है। यहां पर कम बजट में आप आसानी से घूमने का मजा ले सकते हैं। अगस्त में यहां सारे रास्ते खुले रहते हैं और मौसम सुहावना होता है। स्पीति वैली की पहाड़ियों (Hills of Spiti Valley) के बीच बौद्ध मठ और बर्फीले रेगिस्तान का अनुभव आपके लिए यादगार बन जाएगा।
First published on: August 16, 2025 10:03 PM