लाइफस्टाइल

Best tourist place : देश की इन 5 जगहों पर घूमने के लिए दूर दूर से आते हैं सैलानी

Best tourist place : अगर आप घूमने फिरने का शौक रखते हैं और कम बजट में ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको दिल्ली कुछ खूबसूरत और खास जगह के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर घूमने के लिए लोग विदेश से भी आते हैं।

HBN News Tv – (Best tourist place)। घूमने फिरने से जीवन में कई बड़े बदलाव आते हैं और बहुत सी चीज सीखने को मिलती है। जिन जगहों को आप एक्सप्लोर करते हैं वहां की संस्कृति और खूबसूरती बहुत कुछ नया सिखाती है। अगर आप भी घूमने फिरने का शौक रखते हैं, लेकिन कम बजट के चलते कहीं नहीं जा पा रहे हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

आज हम आपको दिल्ली (Delhi Tourist Place) से कुछ घंटे की दूरी पर स्थित खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन जगहों पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। राजधानी दिल्ली की एक खूबसूरत जगह है। ये जगहें आए साल लाखों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित करती हैं। यहां पर आने के बाद आपको वापस जाने का मन नहीं करेगा।

 

दक्षिणी दिल्ली के साकेत में संजय झील पार्क (Delhi Sanjay Lake Park) घूमने के लिए बहुत ही खूबसूरत जगह है यह 170 एकड़ भूमि में फैला हुआ है। यहां पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं यहां पर साइकलिंग ट्रेक वोटिंग और सेल्फी पॉइंट्स हैं। संजय झील पार्क में आप सुबह 6:00 से शाम के साथ बजे तक खूब इंजॉय कर सकते हैं। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं।

 

पुराने किले की झील-

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

राजधानी दिल्ली का पुराना किला (Delhi Old Fort) भी अपनी ऐतिहासिक झील के कारण सैलानियों को खूब पसंद आता है। यहां बनी झील वोटिंग के लिए बेहतरीन विकल्प है। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो अपने परिवार और दोस्तों के साथ आकर प्राकृतिक सुंदरता आनंद ले सकते हैं। वीकेंड पर यहां खूब भीड़ रहती है। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो सुबह की 7:00 से रात की 8:00 तक खूब एंजॉय कर सकते हैं। यहां पर आने के लिए मेट्रो स्टेशन से पहुंच सकते हैं।

 

करोल बाग में स्थित झील पार्क-

 

अगर आप दोस्तों या पार्टनर के साथ कहीं खूबसूरत और शांत पार्क में घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए दिल्ली का करोल बाग (Delhi Karol Bagh) सबसे बेहतरीन स्थान है। यहां का शांत और हरा-भरा माहौल बच्चों और युवाओं को खूब पसंद आता है। करोल बाग में चारों ओर हरियाली है। यहां पर झील भी है जिसके किनारे बैठकर प्राकृति का आनंद ले सकते हैं।

इसके अलावा आप यहां वोटिंग भी कर सकते हैं। यह पार्क सुबह की 6:00 बजे से रात के 8:00 तक खुला रहता है। वीकेंड पर यहां काफी भीड़ रहती है। अगर आप यहां आना चाहते हैं तो नजदीकी मेट्रो स्टेशन (Delhi Metro Station) से सीधा करोल बाग आ सकते हैं।

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

 

हौज खास झील-

 

साउथ दिल्ली में स्थित हौज खास (Delhi Hauz Khas) घूमने फिरने वालों के लिए परफेक्ट जगह है। यहां अक्सर कपल्स का जमावड़ा रहता है। यहां पर आप झील में वोटिंग कर सकते हैं जो आपको सुकून और शांति का अनुभव देगा। वहीं, हौज खास में शाम को युवाओं का मेला लगा रहता है। दिल्ली में रहने वाले अक्सर शाम होने के बाद यहां पर एंजॉय करने के लिए आते हैं। शाम होते ही यहां का माहौल काफी रंगीन हो जाता है चारों और रंगीन लाइटें इसे काफी खास बनाती है। इस झील के नजदीक मेट्रो स्टेशन हौज खास (Metro Station Hauz Khas)
भी है।

 

ओखला पक्षी विहार-

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

 

 

अगर आप शहर के शोर शराबे से दूर कहीं शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो दिल्ली एनसीआर सीमा पर स्थित ओखला पक्षी विहार (Okhla Bird Sanctuary) आपके लिए बेस्ट जगह है। यह यमुना नदी के किनारे बसा हुआ है। पक्षी विहार प्रकृति प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन स्थान है, जहां आने के बाद आपका वापस जाने का मन नहीं करेगा।

यहां आने वाले अक्षर लोग कई घंटे तक पक्षियों की चहचहाहट और शांत वातावरण का आनंद लेते हैं। अगर आप भी प्राकृतिक प्रेमी हैं और प्रकृति की सुंदरता का नजारा लेना चाहते हैं तो पक्षी विहार आ सकते हैं। इसके नजदीक मेट्रो स्टेशन (metro station) ओखला बर्ड सैंक्चुअरी है, जिससे यहां पहुंचना काफी आसान हो जाता है।

First published on: August 29, 2025 09:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading