Best tourist place : हरियाणा का यह शहर कपल्स के लिए है पहली चॉइस
Best tourist place : जब भी बात घूमने-फिरने की होती है तो सबसे पहले दिल्ली या मुंबई का नाम आता है, लेकिन अगर आपका बजट कम है और ज्यादा दूर नहीं जाना चाहते हैं तो आज हम आपको हरियाणा के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कपल्स घूमने के लिए दूर दूर से आते हैं। ये जगहें इतनी खूबसूरत हैं कि यहां पर घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।
HBN News Tv – (Best tourist place)। आज के समय में हर किसी को घूमना फिरना पसंद है। क्योंकि जब भी हम नई नई जगहों पर जाते हैं तो वहां पर कुछ अलग अनुभव करते हैं और वहां की खूबसूरती जिंदगी में नए रंग भर देती है। किसी को हिल स्टेशन पर जाना पसंद है तो वहीं कुछ लोग समुंद्र के किनारे बैठेकर मौज मस्ती करना पसंद करते हैं।
भारत देश में घूमने के लिए बहुत सही जगहें हैं जो स्वर्ग से कम नहीं है। अगर आपका कम बजट है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हरियाणा (Haryana Best Tourist Place) के इस शहर में आ सकते हैं यहां पर अक्सर कपल्स का जमावड़ा लगा रहता है। कपल्स के लिए यह जगह बिल्कुल सही है।
हम बात कर रहे हैं हरियाणा के शहर गुरुग्राम की। यहां पर घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। आप वीकेंड (weekend trip plan) पर दोस्तों और पार्टनर के साथ कहीं अच्छी जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो गुरुग्राम एक बेहतरीन विकल्प है। आप गुरूग्राम की कई जगहों को पार्टनर के साथ एक्सपलोर कर सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए लोग विदेशों से भी आते हैं।
लेजर वैली पार्क-
गुरुग्राम के सेक्टर 29 में स्थित लेजर वैली पार्क (laser valley park) में आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं। गुरुग्राम का यह पार्क काफी शांत और खूबसूरत जगह है। यहां हरी-भरी घास पर आप पार्टनर के साथ टहल सकते हैं और बैठकर बहुत सारी बात कर सकते हैं। अक्सर यहां वीकेंड कपल्स घूमने के लिए आते हैं। लेजर वैली पार्क एक आरामदायक जगह है, जहाँ आप शहरी शोर-शराबे से दूर सुकून से समय बिता सकते हैं।
दमदमा झील-
गुरुग्राम से सिर्फ 24 किलो मीटर दूर दमदमा झील (Damdama Lake) पर्यटकों के लिए एक बेहद खूबसूरत जगह है। यह झील अरावली की पहाड़ियों के बीच बनी हुई है। यह एक बड़ी कृत्रिम झील है। पिकनिक मनाने वालों के लिए यह जगह परफेक्ट है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं अच्छी और शांत जगह की तलाश कर रहे हैं तो दमदमा झील बेस्ट जगह है। ये झील देसी और विदेशी प्रजाति के पक्षियों का घर है।
हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम-
गुरुग्राम का हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम (heritage transport museum) भारत का पहला ट्रांसपोर्ट म्यूजियम है। ये म्यूजियम मानेसर के पास टौरू में स्थित है। अगर आप परिवार या पार्टनर के साथ यहां पर आने का प्लान बना रहे हैं तो मंगलवार से रविवार के बीच आ सकते हैं। इन दिनों में यह खुला रहता है।
आइस-स्केटिंग का मजा-
अगर आप आइस स्केटिंग करना चाहते हैं तो आपको कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है आप आइस-स्केटिंग उठाने के लिए गुरुग्राम (Gurugram Tourist Place) में स्थित रोज़ेट द्वारा ISKATE जा सकते हैं, यहां भारत का सबसे बड़ा इनडोर आइस-स्केटिंग रिंक है। अगर आप फस्ट टाइम आइस स्केटिंग कर रहे हैं तो यह जगह आपको नया अनुभव देगी। यहां पर आप आइस स्केटिंग के लिए निजी प्रशिक्षकों से भी मदद ले सकते हैं।
First published on: August 30, 2025 08:58 PM