लाइफस्टाइल

Best Tourist Place : ये हैं देश की सबसे खूबसूरत जगहें, दिल्ली से हैं सिर्फ 3 घंटे की दूरी पर

Best Tourist Place : दुनिया में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को जानकारी नहीं है।  भारत से महज घंटे की दूरी पर एक ऐसा खूबसूरत देश मौजूद है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। हसीन वादियों, साफ-सुथरे बीच, रेगिस्तान, पहाड़ और क्रिस्टल क्लियर नदियों (crystal clear rivers) से भरा यह देश बेहद किफायती भी है। यहां की 5 दिन की पूरी ट्रिप सिर्फ 40 हजार रुपये में आराम से पूरी हो जाती है... आइए नीचे खबर में जान लेते है इस जगह के बारे में विस्तार से-

HBN News TV – दुनिया में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोग कम ही जानते हैं। कुछ लो-कोस्ट ट्रैवल डेस्टिनेशंस तो इतने शानदार हैं कि कम बजट (Affordable international destinations) में भी खूब घूमने का मौका मिलता है। ऐसा ही एक खूबसूरत देश भारत से सिर्फ 3 घंटे की फ्लाइट (3-hour flight destinations) दूरी पर है, जहां आप हसीन घाटियां, क्रिस्टल क्लियर नदियां, बीच, पहाड़ और रेगिस्तान-सबका मजा एक साथ ले सकते हैं। यहां की पूरी ट्रिप का खर्च भी आपकी एक महीने की सैलरी के बराबर ही आ सकता है। चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है इस जगह के बारे में-

जानें कौन सा है ये देश-

हम जिस खूबसूरत देश की बात कर रहे हैं, वह है ओमान। यह दक्षिण-पश्चिमी एशिया में अरब प्रायद्वीप के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में स्थित है। ओमान की सीमाएं सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) और यमन से मिलती हैं, जबकि इसका तट अरब सागर और ओमान की खाड़ी से लगा हुआ है। यह एक शांत, खूबसूरत और सुरक्षित अरब देश है, जिसकी राजधानी मस्कट (Muscat) दुनिया की सबसे साफ-सुथरी और आकर्षक राजधानी शहरों में से एक मानी जाती है।

भारत से कितनी हैं दूरी –

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

भारत से ओमान की दूरी फ्लाइट रूट के मुताबिक करीब 1600 से 2000 किलोमीटर के बीच पड़ती है। मुंबई से ओमान लगभग 1612 किमी और दिल्ली से करीब 1957 किमी दूर है। हर जगह से यहां के लिए सीधी फ्लाइट मौजूद है। इंडिया से ओमान वाया फ्लाइट पहुंचने में सिर्फ 3 घंटे ही लगते हैं।

कितना होगा खर्चा –

ओमान (Oman travel cost) के लिए फ्लाइट टिकट काफी किफायती मिल जाते हैं। यहां जाने का हवाई किराया लगभग 5,000 रुपये से शुरू हो जाता है। यहां के लिए टूरिस्ट वीजा भी बनवाना पड़ेगा, जो प्रति व्यक्ति 4500 रुपये तक बनेगा। वीजा हफ्ते भर में आ जाता है। ओमान घूमने के लिए 5 दिन का (5 days Oman trip) कुल खर्चा 30-40 हजार रुपये के बीच में हो जाता है। बाकि ये इस पर भी निर्भर करेगा कि आप कहां घूम रहे हैं और क्या एक्टिविटीज चुन रहे हैं।

– 5 दिन के हिसाब से होटल का खर्चा- 7,500 रुपये होगा, जो प्रति व्यक्ति 1500 रुपये पड़ेगा।

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

– रेंट पर कार ले रहे हैं, तो 1 दिन का 1000 रुपये पड़ेगा। पेट्रोल 1500 रुपये का लगेगा।

– 300 रुपये में एक दिन का खाना हो जाएगा।

कहां घूमें-

आप अपनी ओमान यात्रा (Places to visit in Oman) में राजधानी मस्कट जरूर जाएं। इसके अलावा निजवा, वादी अल साब और प्राकृतिक खूबसूरती से भरा दायमानियत आइलैंड भी घूमने लायक जगहें हैं। एक्स्ट्रेस एक्टिविटीज के लिए आप दस हजार रुपये रख लें। ओमान घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से अप्रैल के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और ठंड भी ज्यादा नहीं पड़ती। कुल मिलाकर आपकी पूरी ट्रिप करीब 40 हजार रुपये (Travel under 40000) में आराम से पूरी हो सकती है।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

First published on: December 09, 2025 03:35 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading