Best Tourist Place : फैमिली के साथ घूमने का कर रहे हैं प्लान, ये 7 डेस्टिनेशन हैं सबसे बेस्ट
Best Tourist Place : दिसंबर की छुट्टियों में परिवार संग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये सात डेस्टिनेशन आपके लिए बिल्कुल परफेक्ट साबित हो सकते हैं। कम बजट में शानदार मौसम, खूबसूरत नज़ारे और कई आकर्षक जगहें यहां आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगी। फैमिली हॉलिडे के लिए ये लोकेशन बेहतरीन विकल्प हैं। आइए जान लेते है नीचे इस खबर में इनके बारे में विस्तार से-
HBN News TV – (Best Tourist Place)। दिसंबर, साल का अंतिम महीना, घूमने के लिए बेहतरीन समय है। यदि आप परिवार के साथ कम बजट में यादगार यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो भारत में कई खूबसूरत और शांत जगहें हैं। अपनी बची हुई छुट्टियों का लाभ उठाएँ और इन स्थानों की शांति और मनमोहक सुंदरता का अनुभव करें। यहाँ की यात्रा न केवल सस्ती होगी, बल्कि आपको और आपके परिवार को एक अविस्मरणीय अनुभव भी देगी।
असम –
हरे-भरे जंगलों, चाय के बगानों और ऊंचे पहाड़ों का मनमोहक दृश्य देखना चाहते हैं, तो असम (Assam Best Tourist Place) की यात्रा करें। यहां घूमने के लिए काजीरंगा नेशनल पार्क, कामाख्या मंदिर, ऐतिहासिक सिवासागर, और मनोरम टी गार्डन जैसे कई आकर्षण हैं। असम की यात्रा किफायती है और यहां घूमना ज्यादा महंगा भी नहीं है। यह प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक महत्व का एक आदर्श गंतव्य है।
दार्जिलिंग –
भारत के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में से एक है दार्जिलिंग (Darjeeling Best Tourist Place)। यहां का मौसम हर वक्त सुहाना रहता है और यहां पर आप टॉय ट्रेन, टाइगर हिल्स, तासिया लूप, जापानी मंदिर और रॉक गार्डन जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। दार्जिलिंग का लोकल फूड खाना बिल्कुल न भूलें।
उदयपुर –
परिवार के साथ आप रॉयल सिटी भी घूमने जा सकते हैं। जी हां, फैमिली ट्रिप के लिए उदयपुर (Udaipur best tourist place) भी बेहतरी जगहों में से एक है। उदयपुर को सिटी ऑफ लेक्स कहा जाता है और यहां पर ऐतिहासिक महल आपको इतिहास से रूबरू कराएंगे।
शिमला –
बर्फबारी का मजा परिवार संग लेना चाहते हैं, तो हिमाचल के खूबसूरत शहर शिमला जाएं। शिमला (Shimla Tourist Place) में घूमने के अलावा आप बर्फ वाली एक्टिविटीज भी कर सकते हैं। यहां पर स्नोफॉल का नजारा भी अद्भुत होता है।
जैसलमेर –
जैसलमेर (Jaisalmer tourist place), जिसे राजस्थान की गोल्डन सिटी भी कहा जाता है, दिसंबर के महीने में घूमने के लिए एक बेहतरीन गंतव्य है। इस समय यहाँ का मौसम सुहावना रहता है और अधिक ठंड नहीं पड़ती है। पर्यटक यहाँ के विशाल रेगिस्तान में ऊंट की सवारी का रोमांचक अनुभव ले सकते हैं। साथ ही, जैसलमेर का समृद्ध इतिहास और वास्तुकला से जुड़ी कई शानदार इमारतें और ऐतिहासिक स्थल भी देखने को मिलते हैं, जो इसे दिसंबर की छुट्टियों के लिए एक आदर्श जगह बनाते हैं।
कैसे करें प्लान-
किसी भी जगह घूमने से पहले सबसे ज़रूरी है कि आप उस डेस्टिनेशन (destination) के बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। वहां का मौसम, पहुंचने के तरीके और घूमने की प्रमुख जगहें जानकर विकल्प चुनना आसान हो जाता है। जिस स्थान को चुनें, उसके लिए होटल या स्टे की एडवांस बुकिंग जरूर कर लें, क्योंकि दिसंबर में ज्यादातर पर्यटन स्थलों (tourist destinations) पर भारी भीड़ रहती है।
First published on: November 17, 2025 02:41 PM