लाइफस्टाइल

Best Destination : नवंबर में घूमने के लिए करें इन जगहों को एक्सप्लोर, सफर बनेगा यादगार

Best Destination 2025 : ट्रैवलिंग का शौक किसे नहीं होता है। हर कोई अपनी भागादौड़ी भरी जिंगदी से कुछ वक्त निकालकर घूमना चाहता है। अगर आप भी इस नवंबर के महीने में घूमने (Best Destination) का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आज हम आपको इस खबर में ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां एक्सपलोर कर आप अपनी ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।

HBN News TV (Best Destination) अगर आप भी अपनी यात्रा को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये मौसम आपके घूमने के लिए एकदम सही है। आज हम आपको इस खबर में देश की ऐसी जगहों (best Visit places) से आपको रूबरू कराने वाले हैं, जहां विजिट कर आप अपनी यात्रा में चार-चांद लगा सकते हैं। यहां पर खुशनुमा वातारवण आपको खुश कर देगा। आइए खबर में जानते हैं इन जगहों के बारे में विस्तार से।

 

गोवा में करें विजिट
इस महीने में गोवा (Goa best places) भी घूमने के लिए एकदम परफेक्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। इस गुलाबी सर्दी के मौसम में गोवा का मौसम एकदम खुशनुमा हो जाता है। इस समय में यहां न तो ज्यादा सर्दी होती है और न ही अधिक गर्मी होती है। यहां पर समुद्र का पानी शांत और साफ होता है। आप इस जगह पर कालंगूट, बागा, अंजुना जैसे मशहूर बीचों का मजा ले सकते हैं।

Delhi में है एशिया का सबसे बड़ा बर्तन बाजार, आधे दामों में मिलते हैं जरूर के बर्तन

 

उदयपुर भी है बेस्ट प्लेस
इस गुलाबी सर्दी में घूमने के लिए उदयपुर (Udaipur visit places) भी बेस्ट हो सकता है। उदयपुर में घूमने की कई शानदार जगहें हैं, जैसे कि सिटी पैलेस, पिछोला झील और जगदीश मंदिर में आप विजिट कर सकते हैं। आप उदयपुर में सज्जनगढ़ मानसून पैलेस से शहर का मनमोहक दृश्य देख सकते हैं और बोटिंग का मजा ले सकते हैं। आप बागोर की हवेली भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है।

 

Almonds – बादाम कितने घंटे भिगोकर खाएं, रोजाना सेवन से मिल सकते हैं शानदार फायदे

केरल भी है बेस्ट
नवंबर में घूमने के लिए केरल (kerala best places) भी बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। केरल का शांत वातावरण दिमाग और शरीर दोनों को खुश कर देता है। केरल का गॉड्स ओन कंट्री सबसे खूबसूरत रूप में होता है। मॉनसून के बाद केरल में खूब हरियाली देखने को मिलती है और तापमान सामान्य रहता है। आप केरल में बैकवाटर हाउसबोट में सफर कर सकते हैं। मुन्नार की चाय की पहाड़ियों की सुंदरता देखने लायक होती है।

गुजरात का कच्छ का रण
आप चाहे तो घूमने के लिए गुजरात (gujrat best places) भी जा सकते हैं। गुजरात का कच्छ का रण(kachch ka ran) देखने में बेहद शानदार लगता है। इस हल्की सर्द के मौसम में यहां रण उत्सव की शुरुआत होती है और यहां पर पूर्णिमा की रात को चांदनी में चमकता हुआ सफेद रेगिस्तान किसी जादुई नजारे जैसे लगात है। आप गुजरात में कच्छ की संस्कृति, शिल्प कला और स्वादिष्ट भोजन का मजा भी ले सकते हैं।

शिलांग में करें विजिट
अगर आप किसी शांत जगह जाना चाहते हैं तो शिलांग (Shillong) का प्लान कर सकते हैं। आपको यहां आकर अलग ही एहसास होगा। इस फेस्टिवल सीजन में आपको यहां पर म्यूजिक, डांस और तायक्वांडो की प्रस्तुतियां देखने को मिलेगी। इस हल्की सर्दी के मौसम में आपको शिलांग में गुलाबी सुंदर चेरी के फूलों का अनुभव बार-बार देखने को नहीं मिलेगा।

Places To Visit In Delhi : दिल्ली में घूमने के लिए बेस्ट है ये जगहें, कम पैसे में ही कर लें न्यू ईयर सेलिब्रेशन

First published on: November 13, 2025 09:30 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading