Beautiful Train Route : देश में 5 हैं रेलवे के ऐसे रूट जहां बहुत खूबसूरत है नजारा, सफर बनेगा मजेदार
Beautiful Train Route : भारत में कुछ ऐसे रेलवे रूट्स हैं जो सिर्फ यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि खूबसूरत नजारों का अनुभव भी देते हैं। ये रूट्स पहाड़ों, नदियों और हरियाली से घिरे हुए हैं, जहां सफर करना यादगार बन जाता है। यहां यात्रा करते हुए आप देश की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद ले सकते हैं। ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते हैं भारत के सबसे लंबे रेलवे रूट्स के बारे में-
HBN News TV (India Longest Train Route) भारत में रेलवे स्टेशन आकार और सुविधाओं के मामले में काफी बड़े और महत्वपूर्ण हैं। यहां से ट्रेन पकड़कर आप देश के विभिन्न खूबसूरत राज्यों, शहरों, कस्बों और गांवों तक आसानी से सफर कर सकते हैं। ये रेल नेटवर्क लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है।
दुनिया के सबसे बड़े रेलवे नेटवर्क (Biggest Railway Network) में शामिल भारत में कई लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेनें चलती हैं। ये रेल मार्ग यात्रियों को देशभर में घूमने, नए शहरों से जुड़ने और भारत की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका देते हैं। आइए जानते हैं भारत के सबसे लंबे रेलवे रूट्स के बारे में।
भारत रेलवे स्टेशन के सबसे लंबे रूट (India Longest Train Route) –
ट्रेन का नाम – विवेक एक्सप्रेस-
विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन (Vivek Superfast Express Train) पूरे भारत की एक शानदार यात्रा करवाती है। यह असम के डिब्रूगढ़ से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक चलती है। यह देश का सबसे लंबा ट्रेन रूट माना जाता है, जो लगभग 74 घंटे 35 मिनट में करीब 4218 किलोमीटर की दूरी तय करता है। यह ट्रेन आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जिसके चलते यात्रियों को अलग-अलग खूबसूरत नज़ारों और संस्कृति को देखने का मौका मिलता है। बता दें कि विवेक सुपरफास्ट एक्सप्रेस (पहले विवेक एक्सप्रेस) वास्तव में चार जोड़ी ट्रेनों का समूह है, जिन्हें 2011-12 के रेलवे बजट में स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda in the Railway Budget) की 150वीं जयंती के अवसर पर शुरू किया गया था।
अरोनाई सुपरफास्ट एक्सप्रेस –
अरोनाई एक्सप्रेस (Aronai Express) त्रिवेंद्रम सेंट्रल से चलकर सिलचर तक एक लंबी और खूबसूरत यात्रा पूरी करती है। यह ट्रेन लगभग 3932 किलोमीटर की दूरी तय करती है, जिसमें करीब 74 घंटे 44 मिनट लगते हैं। भले ही इसका सफर लंबा है, लेकिन रास्ते में यह आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को कई मनमोहक नज़ारे देखने को मिलते हैं। पहले यह ट्रेन त्रिवेंद्रम सेंट्रल से गुवाहाटी (Trivandrum Central to Guwahati) तक चलती थी, लेकिन बाद में इसका रूट बढ़ाकर सिलचर तक कर दिया गया। वर्तमान में यह भारत की सबसे लंबी दूरी तय करने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों में शामिल है और देश की दूसरी सबसे लंबी ट्रेन यात्रा मानी जाती है।
हिमसागर एक्सप्रेस (Himsagar Express)-
यह हफ्ते में एक बार चलने वाली स्पेशल ट्रेन कन्याकुमारी (kanyakumari) से सीधे माता वैष्णो देवी कटरा (Mata Vaishno Devi Katra) तक यात्रियों को ले जाती है। लंबे सफर के कारण यह देश की तीसरी सबसे लंबी ट्रेन यात्राओं में गिनी जाती है। करीब 72 घंटे में 3787 किलोमीटर का रास्ता तय करते हुए यह ट्रेन 12 राज्यों से होकर गुजरती है, जिससे यात्रियों को पूरे भारत की विविधता देखने का मौका मिलता है। अपने रूट में यह 73 स्टेशनों पर रुकती है, जहां यात्री अलग-अलग नजारों और स्थानीय चीज़ों का आनंद ले सकते हैं।
तिरुनेलवेली जंक्शन-
तेन जम्मू एक्सप्रेस हफ्ते में एक बार चलने वाली ट्रेन है, जो तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जंक्शन (Tirunelveli Junction) को जम्मू और कश्मीर के कटरा स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Temple in Katra, Kashmir) से जोड़ती है। यह लंबी दूरी की ट्रेन लगभग 69 घंटे में 3633 किलोमीटर का सफर पूरा करती है। यह दुनिया के 40वें सबसे लंबे ट्रेन रूट में शामिल है और भारतीय रेलवे (Indian Railway) की चौथी सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन मानी जाती है। रूट में यह ट्रेन पूरे 13 राज्यों से गुजरती है और 64 स्टेशनों पर रुकती है।
शहर तिनसुकिया से बेंगलुरु वीकली एक्सप्रेस-
यह ट्रेन असम के सबसे पूर्वी शहर तिनसुकिया को दक्षिण भारत (Tinsukia to South India) के व्यस्त महानगर बेंगलुरु से जोड़ती है। इसमें AC फर्स्ट क्लास, सेकेंड AC, थर्ड AC और स्लीपर जैसे विभिन्न प्रकार के डिब्बे मौजूद हैं। 2023 तक के आंकड़ों के अनुसार, यह भारतीय रेलवे नेटवर्क (Indian Railway Network) की पांचवीं सबसे लंबी ट्रेन मानी जाती है और लगभग 3,542 किलोमीटर का सफर तय करती है।
First published on: December 08, 2025 03:51 PM