करियर

UPSC Success Story : ब्यूटी विद ब्रेन की मिसाल हैं IAS फराह हुसैन, परिवार में भी कई IAS और IPS अफसर

UPSC Success Story : देश में कई महिला आईएएस व आईपीएस अफसर ऐसी भी हैं जो अपने रुतबे के साथ साथ ब्यूटी में भी मिसाल कायम कर रही हैं। ऐसी ही एक महिला आईएएस (IAS Success Story in Hindi) के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो अपने तेज तर्रार दिमाग के साथ साथ खूबसूरती को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। इनके परिवार में भी कई आईएएस व आईपीएस (IAS IPS Success Story) अफसर हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में विस्तार से खबर में-

HBN News Tv – (UPSC Success Story)। आईएएस बनकर देश सेवा करने का सपना तो बहुत से लोगों का होता है, लेकिन चुनिंदा और मेहनतकश लोग ही इस ओहदे तक पहुंच पाते हैं।

आईएएस (IAS ki success story) की कुर्सी तक पहुंचीं ये बेहद खूबसूरत और तेज तर्रार दिमाग वाली आईएएस अधिकारी देशभर में ब्यूटी (beauty with brain IAS IPS) के फील्ड में भी चर्चाओं में है। इनके परिवार और रिश्तेदारी में भी कई लोग अफसर हैं। इनकी सफलता की कहानी हर किसी के लिए प्रेरणादायी है।

 

राजस्थान के इस गांव में बीता बचपन-

 

फराह हुसैन ऐसी IAS अफसर (IAS Farah Hussain) हैं, जो मेहनत के दम पर यूपीएससी पास कर IAS अधिकारी बनीं। ये “ब्यूटी विद ब्रेन” की मिसाल भी बनी हुई हैं। इनके परिवार और रिश्तेदारी में 3 IAS, 1 IPS और 5 RAS अधिकारी भी हैं।
राजस्थान के झुंझनू जिले के छोटे से गांव नावां से अपनी पढ़ाई कर इन्होंने यूपीएससी की परीक्षा (UPSC exam) पास कर आईएएस बनने तक का सफर तय किया। नावां गांव में ही इनका बचपन बीता था।

IAS Tina Dabi को मंथली कितनी मिलती सैलरी, जानिये अधिकारियों को कौन-कौन सी दी जाती हैं खास सुविधा

 

परिजनों को दिया सफलता का श्रेय-

 

फराह हुसैन अपनी सफलता का श्रेय अपने परिजनों को देती हैं। माता-पिता ने फराह हुसैन को हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। आज फराह हुसैन (IAS Farah Hussain ki stoty) महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी हुई हैं। हालांकि ये डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन परिवार की प्रेरणा ने इनको प्रशासनिक सेवाओं की ओर मोड़ा।

 

दूसरे चांस में मिला इतना रैंक-

Beautiful IAS Officer : ये हैं भारत की खूबसूरत IAS-IPS महिला ऑफिस, बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

 

फराह हुसैन ने झुंझुनू में अपनी आरंभिक पढ़ाई की, इसके बाद मुंबई में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से कानून की पढ़ाई (Farah Hussain education) पूरी की और देश सेवा और कानून में रुचि बनी।

लॉ से ग्रेजुएशन के बाद फराह ने वकालत की और इसके साथ ही यूपीएससी (UPSC ki taiyari kaise kre) की तैयारी का मन बनाया। पहले प्रयास में असफलता मिलने पर भी फराह ने हार नहीं मानी। दूसरे प्रयास में 2016 में यूपीएससी की परीक्षा (UPSC exam coaching) पास कर इन्होंने परिवार का नाम रोशन किया। 26 साल की उम्र में इन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 267वां रैंक पाया।

 

पति भी हैं आईएएस-

 

UPSC Success Story : खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती है मात, 21 की उम्र में बनी IAS ऑफिसर

इनके परिवार और रिश्तेदारी में कई लोग हैं अफसर हैं। इनके पति कमर उल जमान चौधरी भी आईएएस (IAS kamar Ul jaman) अफसर हैं, जो जोधपुर में तैनात हैं। इनके पिता अशफाक हुसैन पूर्व जिला कलेक्टर रहे व बाद में प्रमोट होकर आईएएस बने।

इनके चाचा लियाकत खान (IPS Liyakat khan) सीनियर IPS अधिकारी रहे हैं, जो IG के रूप में रिटायर हुए व वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। दूसरे चाचा जाकिर खान IAS (IAS Zakir Khan) अफसर, इनकी चचेरी बहन सीनियर RAS अधिकारी हैं। एक रिश्तेदार भारतीय सेना में ब्रिगेडियर हैं तो एक कर्नल हैं।

First published on: August 28, 2025 06:21 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading