करियर

UPSC Success Story : खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती है मात, 21 की उम्र में बनी IAS ऑफिसर

UPSC Success Story :  हर साल लाखों लोग UPSC सिविल सेवा परीक्षा का सपना देखते हैं, पर सफलता उन्हें ही मिलती है जिनमें बुलंद हौसला और जुनून हो। मात्र 21 साल की उम्र में उन्होंने न सिर्फ परीक्षा पास की, बल्कि अपने दम पर देश की सबसे प्रतिष्ठित सर्विस में जगह भी बनाई (Motivation story)। मेहनत, अनुशासन और लगन की उनकी कहानी आज युवाओं के लिए बड़ी प्रेरणा है। चलिए आइए नीचे खबर में डालते है इनकी कहानी पर एक नजर-

HBN News TV – (UPSC Success Story)। हर साल लाखों लोग UPSC सिविल सेवा परीक्षा का सपना देखते हैं, पर सफलता उन्हें ही मिलती है जिनमें बुलंद हौसला और जुनून हो। इन्हीं में से एक हैं आस्था सिंह, जिन्होंने महज 21 साल की उम्र में यह कठिन परीक्षा पास कर ली।

आस्था की यह उपलब्धि हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है जो अपने सपनों को हकीकत में बदलना चाहता है। उनकी कहानी बताती है कि सही लगन और दृढ़ संकल्प से कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

 

 पंचकूला की रहने वाली हैं आस्‍था –

 

IAS Tina Dabi को मंथली कितनी मिलती सैलरी, जानिये अधिकारियों को कौन-कौन सी दी जाती हैं खास सुविधा

आस्था सिंह (IAS Aastha Singh) हरियाणा के पंचकूला की रहने वाली हैं, जिनके पिता बृजेश सिंह एक फार्मा कंपनी में क्वालिटी हेड हैं। बचपन से ही मेधावी आस्था ने 10वीं के बाद कॉमर्स चुना। अपनी मेहनत के दम पर, उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (Delhi University) के प्रतिष्ठित श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से इकोनॉमिक्स में ग्रैजुएशन पूरा किया। आस्था ने साबित किया कि उच्च स्तरीय शिक्षा (higher education) के लिए लगन और कड़ी मेहनत से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

 

UPSC के पहले पास की HPSC-

 

आस्था ने कॉलेज के दौरान ही UPSC की तैयारी शुरू कर दी थी, क्योंकि वह सिविल सर्विसेज में करियर (success journey) बनाना चाहती थीं। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने HPSC परीक्षा दी और पहली ही कोशिश में 31वीं रैंक हासिल की।

Beautiful IAS Officer : ये हैं भारत की खूबसूरत IAS-IPS महिला ऑफिस, बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

इस सफलता के बाद उन्हें हरियाणा सरकार (Haryana Government) में एडिशनल एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर का वरिष्ठ पद मिला। हालांकि, उनका अंतिम लक्ष्य आईएएस बनना था, इसलिए वह आगे बढ़ती रहीं।

 

 21 साल में पास की UPSC –

आस्था ने सरकारी नौकरी में रहते हुए 2024 में UPSC CSE परीक्षा (UPSC CSE Success Story) दी और पहली ही कोशिश में 21 साल की उम्र में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 61 हासिल की। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर भरोसा किया और अपनी मेहनत से यह मुकाम पाया।

आस्था ने पढ़ाई के दबाव और तैयारी के समय जैसी हर बाधा को हिम्मत से पार किया। उनकी कहानी दर्शाती है कि मजबूत इरादों से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। आज, वह देश की सबसे युवा IAS अधिकारियों में से एक हैं और दूसरों के लिए मिसाल बनी हैं।

UPSC की ‘फैक्ट्री’ है यूपी का ये गांव, जिसने दिए सबसे ज्‍यादा IAS IPS, हर घर कोई न कोई अफसर

 

First published on: November 18, 2025 04:00 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading