करियर

Beautiful IAS Officer : ये हैं भारत की खूबसूरत IAS-IPS महिला ऑफिस, बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती हैं टक्कर

Beautiful IAS Officer : ब्‍यूटी विद ब्रेन्‍स की बात हो तो कुछ IAS-IPS अधिकारी कड़ी मेहनत और शानदार पर्सनैलिटी से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। अपनी खूबसूरती और तेज तर्रार काम करने के अंदाज से ये अधिकारी बॉलीवुड (Bollywood) सितारों को भी पीछे छोड़ देती हैं... ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जाने लेते है उन महिला अफसरों के बारे में, जो ब्‍यूटी और ब्रेन-दोनों में कमाल हैं।

HBN Newa TV – (Beautiful IAS Officer) काफी मेहनत और कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद लाखों अभ्यर्थियों में सिर्फ चुनिंदा उम्मीदवार ही IAS-IPS बनने का सपना पूरा कर पाते हैं। इनमें भी कुछ महिला अधिकारी अपनी काबिलियत के साथ-साथ खूबसूरती की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं, और लोग इन्हें सचमुच ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ (Beauty with brain officers) का परफेक्ट उदाहरण मानते हैं… आइए नीचे खबर में जान लेते है इन महिलाओं (Civil services success stories) के बारे में विस्तार से-

 

IPS Anjana Krishna- 

 

 

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को पहचानने से इनकार करने के बाद IPS अंजना कृष्णा इन दिनों सुर्खियों में हैं। मैथमेटिक्स में डिग्री हासिल करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की, लेकिन यह सफर आसान (UPSC motivation stories) नहीं था। पहले तीन प्रयास में वह प्रीलिम्स तक नहीं निकाल पाईं, मगर चौथे अटेम्प्ट में उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली। आज उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और लोग उनकी सादगी व प्रोफेशनलिज़्म की खूब तारीफ कर रहे हैं।

 

IAS Smita Sabharwal-

 

 

स्मिता सभरवाल को सही मायनों में ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है। वह देश की सबसे कम उम्र में चयनित होने वाली महिला IAS अधिकारियों में से एक हैं। UPSC 2000 में उन्होंने ऑल इंडिया 4th रैंक हासिल कर सबको चौंका दिया था। तेलंगाना कैडर की यह अधिकारी न सिर्फ अपनी तेज़ सोच और बेहतरीन प्रशासनिक क्षमता के लिए जानी जाती हैं, बल्कि उनकी खूबसूरती, और गजब का कॉन्फिडेंस भी लोगों का ध्यान खींच (Viral IPS officers) लेता है।

 

IAS Pari Vishnoi-

 

IAS Tina Dabi को मंथली कितनी मिलती सैलरी, जानिये अधिकारियों को कौन-कौन सी दी जाती हैं खास सुविधा

परी बिश्नोई राजस्थान के बीकानेर की रहने वाली हैं और अपने समुदाय से पहली महिला IAS बनने का गौरव (Inspirational women officers) रखती हैं। उन्होंने 2019 में मात्र 24 साल की उम्र में UPSC परीक्षा पास कर ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की थी। यह सफलता उन्हें तीसरे अटेम्प्ट में मिली। परी की सादगी भरी खूबसूरती और दमदार पर्सनैलिटी की वजह से उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा में रहती हैं।

 

IAS Sanjana Yadav- 

 

सर्जना यादव की कहानी सच में प्रेरणा से भर देती है। 2019 में 126वीं रैंक के साथ IAS बनने वाली सर्जना ने नौकरी करते हुए बिना किसी कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी से UPSC क्रैक किया। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में सफलता हासिल की। सर्जना की मेहनत, डेडिकेशन और उनका कॉन्फिडेंट व ग्लैमरस लुक-दोनों ही उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में बनाए रखते हैं।

 

IAS Priyana Goel:

 

प्रियंका गोयल की कहानी हिम्मत और दृढ़ संकल्प की मिसाल है। UPSC सिविल सेवा परीक्षा में पाँच बार असफल होने के बावजूद, उन्होंने हार नहीं मानी। अपनी अटूट ज़िद के दम पर, प्रियंका ने 2022 में अपने छठे प्रयास में यह प्रतिष्ठित परीक्षा पास की और IAS बनकर अपना सपना पूरा किया। उनकी ग्लैमरस शख्सियत के साथ यह सफलता उन्हें दूसरों से अलग और प्रेरणादायक बनाती है।

 

 

IPS Navjot Simmi-

 

नवजोत सिमी की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं। पंजाब की इस खूबसूरत IPS अधिकारी ने पहले डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और फिर करियर बदलते हुए UPSC की राह चुनी। 2018 में उन्होंने 735वीं रैंक हासिल कर IPS बनने का सपना पूरा किया। नवजोत अपने चार्मिंग लुक और स्टाइलिश पर्सनालिटी के कारण सोशल मीडिया पर बेहद लोकप्रिय हैं।

 

UPSC Success Story : खूबसूरती में बॉलीवुड एक्ट्रेस को देती है मात, 21 की उम्र में बनी IAS ऑफिसर

 

 

IPS Anshika Verma-

 

खूबसूरत और टैलेंटेड अधिकारियों की सूची में उत्तर प्रदेश की IPS अंशिका वर्मा का नाम भी शामिल है। 2020 में उन्होंने बिना किसी कोचिंग के, सिर्फ अपनी तैयारी के दम पर, दूसरे अटेम्प्ट में UPSC पास किया और 136वीं रैंक हासिल कर IPS बनीं। अंशिका अपनी सादगी, स्मार्ट पर्सनालिटी और नैचुरल खूबसूरती की वजह से अक्सर चर्चा में रहती हैं।

 

 

 

Srishti Dabas IAS:

 

सृष्टि डबास ने फुल-टाइम नौकरी के साथ UPSC 2018 की तैयारी करते हुए ऑल इंडिया 6th रैंक हासिल की और IAS बनीं। उनकी मेहनत, अनुशासन और शानदार टाइम मैनेजमेंट (time management) हर किसी को प्रेरित करता है। सृष्टि न सिर्फ अपनी सफलता बल्कि खूबसूरती और कॉन्फिडेंट पर्सनालिटी के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं। उनकी सक्सेस स्टोरी हर छात्र को यह संदेश देती है कि सही प्लानिंग से कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।

 

Riya Dabi IAS-

 

रिया डाबी, IAS टीना डाबी (Tina Dabi) की छोटी बहन, अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर आज एक सफल अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। 2020 में उन्होंने 15वीं रैंक के साथ UPSC परीक्षा पास की और राजस्थान कैडर की IAS बनीं। रिया ने IPS मनीष कुमार से शादी की है। उनका स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट अंदाज़ सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियां बटोरता है। 

UPSC की ‘फैक्ट्री’ है यूपी का ये गांव, जिसने दिए सबसे ज्‍यादा IAS IPS, हर घर कोई न कोई अफसर

 

 

IAS Mudra Gairola-

 

मुद्रा गैरोला की कहानी सचमुच दिल को छू लेने वाली है। उनके पिता चाहते थे कि उनकी बेटी IAS बने, लेकिन उनका यह सपना अधूरा रह गया था।आखिरकार 2022 में 53वीं रैंक के साथ उन्होंने परीक्षा पास की और अपने पिता का 50 साल पुराना सपना साकार कर दिखाया। उनकी सफलता और खूबसूरती दोनों ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

 

IPS Aashna Chaudhary-

 

आशना चौधरी की स्टाइल किसी फिल्मी हीरोइन से बिल्कुल कम नहीं है। उन्होंने 2022 में UPSC परीक्षा में 116वीं रैंक हासिल की और तीसरे अटेम्प्ट में IPS बनने का सपना पूरा किया। उनकी ग्लैमरस पर्सनैलिटी और शानदार उपलब्धि ने उन्हें सचमुच ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ का खिताब दिलाया है। आशना का कॉन्फिडेंस, एटीट्यूड और स्टाइल आज कई युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।

 

First published on: November 24, 2025 03:43 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading