Rashifal, August 2025 : इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, बन रहा है पावरफुल योग
Aaj ka Rashifal : ज्योतिष शास्त्र व पंचांग के अनुसार अगस्त माह में कई राशियों (Horoscope 24 august) के लिए पावरफुल योग बन रहा है। इन राशियों के जातकों के भाग्य का सितारा चमकने वाला है। कई क्षेत्रों में इन लोगों के लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आइये जानते हैं इस महीने का राशिफल-
HBN News TV – (Rashifal, August 2025)। अगस्त माह का आखिरी सप्ताह बाकी है, इसमें कई राशि (Horoscope Today 24 august 2025) के लोगों के लिए अलग अलग योग बन रहे हैं। अधिकतर जातकों को सफलता मिलने का योग है, इससे उनकी किस्मत चमकेगी। गृह व नक्षत्रों का शक्तिशाली योग जीवन में आगे ले जाने वाला है। अनेक शुभ योग (aaj ka rashifal yog) इन राशियों के जातकों को नई सफलताएं दिलाएंगे। इन संयोगों में तन मन धन से समृद्ध होने के भी संकेत हैं।
बन रहे कई शुभ संकेत-
सूर्य की स्थिति के अनुसार अर्धकेंद्र योग बन रहा है, जो कई राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत है। आज 24 अगस्त (Aaj Ka Rashifal 24 August 2025) को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के रविवार के दिन ज्योतिष व पंचांग के अनुसार सिद्ध योग भी बन रहा है जो कई राशि के लोगों के लिए शुभ संकेत है।
मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि (mesh rashi) के लोगों के लिए अगस्त का आखिरी सप्ताह कई सुखद समाचार लेकर आएगा। लोगों की अपेक्षाओं पर आप खरा उतरेंगे। व्यापार के मामले में आपको संभलकर चलने की जरूरत है, संयम से काम लेने पर आप सफलता की ओर बढ़ेंगे। इस सप्ताह (weekly horoscope) में आपके लिए अनावश्यक खर्चे आ सकते हैं, ऐसे में सतर्क रहें व सोच समझकर खर्च करें।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
वृषभ राशि (varishabh rashi) वाले कारोबार में निवेश करना चाहते हैं तो सोच समझकर निवेश करें। आपको अधिक खर्चों से बचना होगा। किसी भी कार्य के प्रति फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। आपके कई दिनों से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सफलता का महायोग (mahayog) भी आपके लिए बन रहा है। उचित मौका मिलेगा, उसका लाभ उठाने से न चूकें।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
मिथुन राशि (mithun rashi) वालों के लिए सफलता के कई योग इस माह में बन रहे हैं। करियर, सेहत व कारोबार के मामलों में आप बेहतर परिणाम हासिल करेंगे। हालांकि कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां बन सकती हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेकर आप विरोधियों को मात देने में सफल होंगे। दांपत्य जीवन में संतुलन बनाकर रखें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आपकी मिलनसार प्रवृत्ति के कारण आपके संपर्क प्रभावशाली लोगों से होंगे। इससे आप सामाजिक पैठ बनाने में कामयाब होंगे। कारोबार के मामले में आपकी बाहर की यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में लाभ होगा, लेकिन आपको व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
सिंह राशि के लोगों को इस महीने के अंत तक शुभ समाचार प्राप्त होगा। नौकरी, करियर को लेकर आपको सफलता हाथ लगेगी। इससे आपका आत्मसम्मान भी बढ़ेगा और समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा व स्वास्थय के मामले में आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। विरोधियों की बातों में आने से बचना होगा।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
अगस्त माह के अंतिम सप्ताह (august 2025 ka rashifal) में आपको बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी और कारोबार में आपके लिए नए रास्ते खुलने की उम्मीद है। सही निर्णय लेना आपके लिए महत्वपूर्ण होगा, इस समय आपको हर मामले में विवेक से काम लेने की जरूरत है।
तुला राशि ( Libra Horoscope)
तुला राशि (tula rashi) वालों के लिए आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। पैसों का कोई नया स्रोत खुलने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। परिवारिक सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखने की जरूरत है। संयम व धैर्य के साथ हर कार्य करें। दांपत्य जीवन में साथी का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
नौकरी, खेती और व्यापार में आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। लापरवाही न करें, क्योंकि विरोधी आपकी कमजोरी का फायदा उठा सकते हैं। निवेश या बड़े खर्च से पहले सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। इसके लिए परिवार व जीवनसाथी से जरूर राय मशविरा कर लें।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
धनु राशि (dhanu rashi) वालों के लिए विदेश यात्रा तक के योग बन रहे हैं। देश के कई हिस्सों में भ्रमण कर सकते हैं। किसी कार्य व प्रयोजन के लिए यात्रा फलदायी होगी। नौकरी और कारोबार में सफलता मिलेगी। आपके लिए आत्मनिर्भर बनने के अवसर खुलेंगे और आत्मविश्वास में बढ़ौतरी होगी। आत्मसम्मान के साथ परिवार व समाज से भी आपको सम्मान प्राप्त होगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि (makar rashi) के जातकों के रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अटका हुआ पैसा भी आएगा, उधार देने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें, मौसम व रोगों के कारण आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक व शारीरिक रूप से दांपत्य जीवन में संतुलन बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
कुंभ राशि (kumbh rashi) के लोगों को शिक्षा व व्यापार के मामले में सफलता मिलेगी। मित्रों और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई नया काम शुरू करने जा रहे हैं तो यह अनुकूल समय है। भावी योजनाओं के सिरे चढ़ने की पूरी संभावनाएं बन रही हैं। मजबूत भविष्य के लिए नींव रखने का सही समय है। सामाजिक क्षेत्र में आपको प्रतिष्ठा लाभ मिलेगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
मीन राशि (meen rashi) के जातकों को आत्मबल मिलेगा और तन मन धन से समृद्ध होंगे। भविष्य की योजनाओं में जीवन साथी का पूरा सहयोग मिलेगा। दोस्तों व परिजनों के साथ बाहर घूमने के योग बन सकते हैं। अनावश्यक खर्च को लेकर एहतियात बरतें।
First published on: August 24, 2025 03:55 PM