Horoscope : मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए ऐसा रहेगा नवंबर का महीना
Horoscope : नवंबर माह की शुरुआत हो गई है ऐसे में अब हर किसी के मन में इस बात को जानने की इच्छा है कि उनके लिए यह महीना कैसे रहने वाला है ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक एक रिपोर्ट पेश की गई है जिसमें बताया गया है कि मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है। आईए जानते हैं इस बारे में
HBN News TV (Horoscope Today) ज्योतिष शास्त्र में 12 रशियन बताई गई है सभी राशियां अपने-अपने ग्रह नक्षत्र की चाल के मुताबिक कार्य करती है नवंबर माह की गणना के बारे में बात करें तो यह माह कुछ जातकों के लिए तो काफी फायदेमंद रहेगा। वहीं कुछ राशि के जातकों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा आईए जानते हैं आपकी राशि के लिए यह माह कैसा होगा।
मेष राशि-
मेष राशि (mesh raashi) के जातकों के लिए नवंबर का महा काफी फायदेमंद होगा नवंबर महीने में आपको तेजी से प्रगति मिलेगी और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी जिन कामों में आपको थोड़ी बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा था वह भी अब खत्म होगा इसके अलावा आपकी मेहनत रंग लाएगी। परिवार में भी सुख बना रहेगा। इसके अलावा प्रेम जीवन में भी स्थिरता बनी रहेगी।
वृषभ राशि-
इसके अलावा वृषभ राशि (vrshabh raashi) के जातकों को भी काफी लाभ होने वाला है। वहीं शुरुआती दिनों में कुछ रुकावट आने वाली है। हालांकि महीने का दूसरा भाग भी शानदार बना रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी नई जिम्मेदारियां आने वाली है। वहीं आर्थिक दृष्टि से भी लाभ होने की उम्मीद है। कोई पुराने निवेश से लाभ होने वाला है। वहीं पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य भी बढ़ने वाला है। कोई पुराना विवाद भी सुलझने की उम्मीद है।
मिथुन राशि-
वहीं मिथुन राशि (mithun raashi) के जातकों के लिए भी नवंबर माह की शुरुआत काफी ज्यादा सकारात्मक होगी। वहीं कामकाज में आपको नए मौके मिलने वाले हैं। खासतौर पर लेखन, या कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को बड़ी पहचान मिलने वाली है। वहीं प्रेम जीवन में नई शुरुआत आने की उम्मीद है। वहीं आर्थिक रूप से भी स्थिरता आने वाली है। वहीं अचानक यात्रा या निवेश से खर्च बढ़ने की संभावना है।
कर्क राशि-
कर्क राशि (kark rashi) के जातकों के लिए भी ये महीना भावनाओं और परिवार का केंद्र बना रहने वाला है। इसके अलावा परिवार से भी जुड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। नौकरी या बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। हालांकि इसके नतीजे भी अच्छे होने वाले हैं। जीवनसाथी या पार्टनर से संबंध और गहरे बने रहने वाले हैं। पैसों के मामले में आपको सावधानी बरतनी होगी। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। यह महीना आपको आत्मनिरीक्षण का मौका मिल रहा है। किसे प्राथमिकता देनी है और कहां दूरी बनानी है। कुल मिलाकर, दिल और दिमाग के संतुलन का महीना रहेगा।
सिंह राशि-
वहीं नवंबर (singh rashi) में आपके लिए तेज, सक्रिय और भाग्यशाली समय रहने वाली है। करियर में उन्नति के नए नए मौके मिलने वाले हैं। जिन कामों को लेकर आप असमंजस में थे, अब उन पर भी फैसले लेना होगा। धन के मामले में भी लाभ होने वाला है। खासतौर पर साझेदारी या डील से। वहीं प्रेम जीवन में विश्वास बना रहने वाला है। परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहने वाला है। यात्रा से लाभ होने वाला है। स्वास्थ्य में हल्की थकान या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कुल मिलाकर, यह महीना भाग्य का साथ और पहचान का मौका लेकर आने वाला है।
कन्या राशि-
कन्या राशि (kanya rashi) के जातकों के लिए भी ये महीना लाभकारी होने वाला है। हालांकि शुरुआत में कुछ देरी या गलतफहमी होने की उम्मीद है। इसके अलावा ये माह अपने पक्ष में रहने वाला है। इस माह आपको कोई लंबित भुगतान या बोनस मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में संतुलन को बनाना काफी ज्यादा जरूरी है। प्रेम जीवन में छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशानी हो सकती है।
तुला राशि-
नवंबर का महीना आपके लिए संतुलन और सौम्यता लेकर आ सकता है। आपके प्रयासों से करियर में बड़ा सुधार मिलने वाला है। वहीं साझेदारी या किसी प्रोजेक्ट में नई शुरुआत होने वाली है। परिवार में सौहार्द का माहौल बना रहने वाला है। रिश्तों में संवाद से मजबूती आने वाली है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की उम्मीद है। वहीं किसी पुराने निवेश से लाभ होने की उम्मीद लगाई जा रही है। प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ेगा और कोई पुराना मनमुटाव खत्म होगा।
वृश्चिक राशि-
आपकी राशि (vrishchik rashi) के लिए यह महीना ऊर्जा, आत्मविश्वास और पुनर्जन्म का रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों से जिन क्षेत्रों में संघर्ष था, वहां अब सुधारने वाला है। करियर में नया अवसर या प्रमोशन के मौके बनाने वाला है। वहीं आर्थिक दृष्टि से भी महीने का मध्य भाग अच्छा रहने वाला है। रिश्तों में भावनात्मक गहराई आएगी, हालांकि अति-भावुकता से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, हालांकि नींद की अनियमितता पर ध्यान देना होगा। ये महीना आपकी पहचान को और मजबूत करने वाला है। आपका प्रभाव और आकर्षण दोनों बढ़ने वाले हैं।
धनु राशि (dhanu rashi)-
यह महीना विकास और विस्तार करने वाला है। आपकी मेहनत और सकारात्मक रवैया अब नतीजे देने वाला है। नौकरी, शिक्षा या यात्रा से जुड़े मौके बढ़ने वाले हैं। आर्थिक रूप से सुधार के योग बन रहे हैं। कोई नया सोर्स ऑफ इनकम भी बन सकता है। प्रेम जीवन में स्पष्टता लाने की जरूरत बन रही है।
मकर राशि-
मकर राशि (makar raashi) के जातकों के लिए नवंबर स्थिरता और जिम्मेदारी का महीना रहने वाला है। वहीं कार्यक्षेत्र में आपकी विश्वसनीयता और मेहनत की सराहना होने वाली है। कुछ लोगों के लिए पदोन्नति या नई भूमिका के संकेत भी बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में स्थिरता रहेगी लेकिन बचत पर फोकस करना होगा। परिवार में शांति रहने वाली है। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी।
कुंभ राशि (kumbh raashi)-
यह महीना आपके लिए नए विचारों और मौके के द्वार खोलने वाला है। इसके अलावा आपका कोई पुराना सपना भी अब पूरा होने वाला है। करियर में नए बदलाव आने वाले हैं। आपके आइडियाज को नई पहचान मिलेगी। प्रेम जीवन में नई शुरुआत या पुराना रिश्ता मजबूत होने वाला है। आर्थिक रूप से उन्नति के योग बनने वाले हैं।
मीन राशि-
मीन राशि (meen raashi) के जातकों के लिए नवंबर का माह आत्मिक शांति और भावनात्मक गहराई का रहने वाला है। पुराने फैसलों पर पुनर्विचार का समय मिल सकता है। करियर में बदलाव की उम्मीद लगाई जा रही है। कुछ नया शुरू करने का मन बन सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। हालांकि खर्चों पर नियंत्रण करना जरूरी है। प्रेम जीवन में ईमानदारी और संवेदनशीलता दोनों की जरूरत रहेगी।
First published on: November 09, 2025 06:55 PM