rashifal 25 august 2025 : इन राशि वालों पर बरेसा पैसा, जानिये 25 अगस्त का राशिफल
rashifal 25 august 2025 : ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार गृहों और नक्षत्रों की चाल से यह पता लगाया जा सकता है कि आने वाला दिन आपके लिए कैसा रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों ने बताया है कि कल इन राशि वालों पर पैसों की बारिश होने वाली है।
HBN News TV – (rashifal 25 august 2025)। अगस्त का महीना कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है और कुछ राशि वालों के लिए यह महीना बेहद शुभ रहने वाला है। दरअसल, आज के दिन रविवार को चंद्रमा मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करने वाले हैं। इसके साथ ही आज ध्रुव योग, रवि योग और भरणी नक्षत्र का प्रभाव भी रहने वाला है। ऐसे में कई राशि के जातकों को धन का लाभ होने के योग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए कल का दिन कैसा रहेगा-
मेष राशिफल
मेष राशि (mesh rashi) वालों के लिए कल का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। मेष राशि के जातकों को कल अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा और कहीं घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। किसी काम को लेकर सम्मानित भी किए जा सकते हैं। आपकी पुराने दोस्त के साथ मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन खुश हो जाएगा।
वृषभ राशिफल
वृषभ राशि (vrishabh rashi) के जातकों के लिए कल का दिन सामान्य रहेगा। आपको थोड़ा संभालकर यात्रा करें, क्योंकि कोई दुर्घटना हो सकती है। यदि आपको कल कोई भी लेन-देन करना पड़े तो खुले दिल से करें, क्योंकि इससे आपको भविष्य में बहुत फायदा मिलेगा। आज किसी काम को लेकर अच्छा निर्णय ले सकते हैं। कल के दिन आप जो भी फैसला लेंगे उसे फायदा मिलेगा। जो काम आपके रूक रूककर हो रहे हैं कल वो पूर हो जाएंगे।
मिथुन राशिफल
मिथुन राशि (mithun rashi) के जातकों के लिए 25 अगस्त का दिन काफी खास रहने वाला है। आपको बच्चों की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि किसी रोग से परेशान हैं तो कल आपकी सेहत में सुधार होगा। अगर आप व्यापार का काम करते हैं तो फायदा होगा। इसके अलावा, बिजनेस के लिए निवेश कर सकते हैं। कल आपकेा धन का लाभ हो सकता है।
कर्क राशिफल
कर्क राशि (kark rashifal) वालों को कल सुख-सुविधाओं पर कुछ धन खर्च करना पड़ सकता है और मातृ पक्ष से प्रेम व स्नेह मिलेगा। 25 अगस्त के दिन आप अपने ऐशो-आराम पर धन खर्च कर सकते हैं, जिससे आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं। व्यापार में कोई बाहरी डील को फाइनल कर सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। घरवालों की मदद से आपका अधूरा काम कल बन सकता है।
सिंह राशिफल
सिंह राशि (singh rashi) के जातकों को कल अटके हुए धन की प्राप्ति होने वाली है। मान सम्मान में अच्छी वृद्धि होगी। आखों से जुड़ी समस्या में सुधार हो सकता है। आपके अटके हुए सारे काम हो जाएंगे। इसके अलावा धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलेंगे। कल आपको भाग्य का साथ मिलेगा। माता-पिता के सहयोग और आशीर्वाद और सहयोग से आपको राहत मिलेगी। आप अपने रूठे जीवनसाथी को मनाने का हर संभव प्रयास करेंगे, जिसके लिए आप कुछ धन भी खर्च करेंगे।
कन्या राशिफल
कन्या राशि (kanya rashi) वालों को कल निडरता का भाव रहेगा। जीवनसाथी को कुछ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, जिसकी वजह से कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है। व्यापार में भी धन का लाभ होने का योग बन रहा है, इससे आपकी आर्थिक स्थिति सुधार होगा। आज आपको बेवजह के विवादों में पड़ने से बचना होगा अन्यथा कानूनी मामलों में फंस सकते हैं।
तुला राशिफल
तुला राशि (tula rashi) के जातकों को भी कल धन की प्राप्ति होगी। धर्म कर्म के कार्यों के प्रति पूरी श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे। अगर आप किसी नए काम में निवेश करना चाहते हैं तो कल का दिन सही रहेगा। आपके लिए कल का दिन बहुत सही रहेगा। आप लोगों की दिल से सेवा करने के लिए आगे आएंगे, जिसे लोग आपका स्वार्थ समझेंगे, जिसमें कुछ धन भी खर्च होगा। कल आपका रूका हुआ पैसा आ सकता है।
वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि (vrshchik rashihal) वालों के लिए कल का दिन लाभकारी रहने वाला है। कल आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसका आप बुद्धिमत्ता से अच्छा समाधान निकाल पाएंगे। व्यापार में आपके द्वारा किए प्रयास सफल होंगे, जिससे बिजनस में बढ़ौतरी होगी और मुनाफा भी मिलेगा। भाई-बहन के विवाह प्रस्ताव को आज आप स्वीकार कर सकते हैं। परिवार में अगर कोई तनाव चल रहा है तो आज वह खत्म हो जाएगा।
धनु राशिफल
धनु राशि (dhanu rashifal) के जातकों के लिए कल का दिन दान-पुण्य की भावना वाला रहेगा और दूसरों की मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। आज आपको ससुराल पक्ष से धन का लाभ मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अगर आपके कुछ कार्य काफी समय से रुके हुए थे तो आज उन्हें पूरा करने के लिए आप समय निकाल पाएंगे। शाम के समय बाहर के खाने-पीने से बचें अन्यथा पेट संबंधित समस्या हो सकती है।
मकर राशिफल
मकर राशि (makar rashi) वालों को कल कीमतीत वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और बच्चों के किसी काम से भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आपको कल पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। दोस्तों की मदद से आप रूके हुए काम को पूरा कर सकते हैं। कल आप कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। अगर आप नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कल का दिन सही है। इससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा।
कुंभ राशिफल
कुंभ राशि (kumbh rashifal) वालों के लिए कल का दिन सांसारिक सुख-सुविधाओं के साधनों में वृद्धि होगी। अगर आप बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो कल का दिन सही रहेगा। अगर आज आप कोई निर्णय लेते हैं तो भविष्य में उसका भरपूर लाभ भी आपको मिलेगा। किसी रिश्तेदार से बातचीत करके आपको अच्छा लगेगा। व्यापार के सिलसिले में अचानक कोई यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे आपको धन का लाभ मिलेगा।
मीन राशिफल
मीन राशि (meen rashifal) के जातकों के लिए रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके अच्छे व्यवहार की वजह से कल आपका कोई नया मित्र बन सकता है आपका कोई अधूरा काम कल पूरा हो सकता है। संतान के विवाह से जुड़ा कोई फैसला ले सकते हैं, जिससे परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी। राजकीय क्षेत्र में ख्याति फैलेगी और कई प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।
First published on: August 24, 2025 10:02 PM