ऑटो न्यूज

Kia Seltos और Hyundai Creta में से कौन सी कार है सबसे बेस्ट, जानिए इन दोनों में से किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा

Hyundai Creta vs Kia Seltos : गाड़ियों की बढ़ रही डिमांड को देख कंपनियां भी ग्राहकों को अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए रोजाना बाजार में नई-नई गाड़ियां पेश कर रही है। वाहन निर्माता कंपनी हुंडई तथा किया का इन दिनों बाजार में काफी ज्यादा नाम है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस में से कौन सी गाड़ी आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी तथा दोनों गाड़ियों में क्या-क्या खास फीचर्स मिल रहे हैं।

HBN News TV : (Latest Hyundai Car In India) बदल रहे जमाने के साथ-साथ देश में गाड़ियों की मांग भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। इंडियन बाजार में इन दिनों हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस का नाम काफी ज्यादा सुनने को मिल रहा है। अगर आप भी गाड़ी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो चलिए खबर के माध्यम से आपको बताते हैं कि Kia Seltos तथा Hyundai Creta में से कौन सी गाड़ी आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। चलिए जानते हैं इन दोनों गाड़ियों में क्या-क्या अच्छे फीचर्स मिल रहे है।

दोनों SUVs मिडिल क्लास फैमिली की पसंदीदा हैं। दोनों के प्रीमियम इंटीरियर और दमदार फीचर्स की वजह से युवा और फीचर-लवर्स उन्हें पसंद करते हैं। आइए जानते है इन दोनो कारों के बारे में पूरी जानकारी।

कीमत की बात करे तो ….

मिडिल क्लास खरीदारों के लिए कीमत को सबसे अहम रोल होता है। भारत में Hyundai Creta की कीमत 10.73 लाख रूपये से 20.50 लाख रूपये तक है, जबकि Kia Seltos की कीमत (Kia Seltos Price) 10.79 लाख रूपये से 20.36 रूपये लाख तक है। दोनों की शुरुआती कीमत लगभग समान है, लेकिन Creta के टॉप मॉडल की कीमत थोड़ी ज्यादा है। फिर भी, Creta का बेस मॉडल बजट में फिट बैठता है और अच्छे फीचर्स भी देता है।

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

इंजन का जिक्र करे तो दोनों SUVs में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं-

– 1.5L पेट्रोल
– 1.5L टर्बो पेट्रोल (160 PS)
– 1.5L डीजल
ट्रांसमिशन के लिए 6‑स्पीड मैनुअल, CVT और DCT गियरबॉक्स हैं।
ड्राइविंग अनुभव की बात करें तो क्रेटा का सस्पेंशन ज्यादा सॉफ्ट है, जिससे शहर की खराब सड़कों पर राइड स्मूथ रहती है। सेल्टॉस का सस्पेंशन थोड़ा फर्म है, जिससे हाईवे पर ज्यादा स्थिरता मिलती है। अगर आप ज्यादातर शहर में ड्राइव करते हैं, तो क्रेटा की आरामदायक राइड ज्यादा पसंद आएगी।

माइलेज लगभग सम्मान ही है-

गाड़ी खरीदने से पहले हर कोई उसकी माइलेज (Hyundai Creta Mileage) के बारे में जानना चाहता है। दोनों SUVs का ARAI माइलेज लगभग समान है। डीजल वेरिएंट में दोनों 20 kmpl+ का माइलेज देते हैं, जिससे हाईवे और लंबी यात्राओं पर ये ज्यादा किफायती हो जाती हैं।

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

फीचर्स और सेफ्टी में दोनों की बराबर टक्कर –

फीचर्स के मामले में Creta और Seltos दोनों बराबर की टक्कर देते हैं।
इनमें मिलते हैं:
10।25-इंच टचस्क्रीन
वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स
बोस साउंड सिस्टम
पैनोरमिक सनरूफ
एडवांस ADAS फीचर्स

6 एयरबैग

वहीं, क्रेटा में रियर सनशेड और वॉइस-असिस्टेड सनरूफ जैसी एक्सक्लूसिव फीचर्स हैं। वहीं Seltos में एयर क्वालिटी कंट्रोल और रियल-टाइम ट्रैकिंग जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

इन दोनों में से कौन सी गाड़ी खरीदना बेस्ट-

जो लोग किफायती, भरोसेमंद और कम मेंटेनेंस वाली फैमिली SUV चाहते हैं उनके लिए Hyundai Creta अच्छी है। Kia Seltos उन खरीदारों के लिए सही है जो प्रीमियम इंटीरियर, बेहतर फीचर्स और स्टाइल को ज्यादा महत्व (best car in india) देते हैं। दोनों SUVs अच्छे विकल्प हैं, लेकिन Creta की ब्रांड वैल्यू, राइड कम्फर्ट और रीसेल मार्केट इसे मिडिल क्लास फैमिली के लिए थोड़ा ज्यादा बेहतर बनाते हैं।

First published on: November 21, 2025 07:08 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading