ऑटो न्यूज

Kia seltos और हुंडई क्रेटा में कौनसी है बेहतर, जानें दोनों के फीचर्स

Kia seltos - मिड-साइज SUV सेगमेंट में Kia Seltos 2026 और Hyundai Creta के बीच मुकाबला काफी कड़ा है। नई Seltos बड़े साइज, बेहतर स्पेस और एडवांस फीचर्स के साथ आई है, जबकि Creta अपने मजबूत परफॉर्मेंस और बजट फ्रेंडली कीमत के लिए लोकप्रिय है। आइए नीचे खबर में जान लेते हैं दोनों SUVs के प्रमुख फीचर्स और तुलना के बारे में विस्तार से-

HBN News TV – (Kia Vs Hyundai) मिड-साइज SUV सेगमेंट में मुकाबला फिर से तेज हो गया है। किआ मोटर्स ने New Kia Seltos 2026 को नए जनरेशन में पेश किया है, जो पहले से बड़ी, अधिक मॉडर्न और प्रीमियम हो गई है। वहीं, Hyundai Creta इस सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV बनी हुई है। सवाल यह है कि नई सेल्टोस ज्यादा बेहतर है या क्रेटा अब भी सबसे आगे है। आइए विस्तार से जानते हैं।

 कौन पड़ेगी कीमत में भारी?

New Kia Seltos 2026 की कीमत का ऐलान 2 जनवरी 2026 को किया जाएगा। फिलहाल इसकी बुकिंग 25,000 रुपये टोकन अमाउंट पर शुरू हो चुकी है। अनुमान है कि इसकी शुरुआती कीमत लगभग 11.20 लाख रुपये हो सकती है। वहीं, Hyundai Creta की कीमत 10.73 लाख से शुरू होकर 20.20 लाख तक जाती है, कीमत के मामले में क्रेटा (creta) थोड़ी सस्ती साबित हो सकती है, जो बजट देखने वाले ग्राहकों को पसंद आएगी। (new kia seltos 2026 vs hyundai creta)

Hyundai कार ग्राहकों को बड़ा झटका, कंपनी ने किया कीमतें बढ़ाने का ऐलान

साइज और स्पेस: कौन है आगे?

नई जनरेशन Kia Seltos पहले से लंबी और चौड़ी हो गई है। इसका व्हीलबेस भी बड़ा होने से पीछे बैठने वालों को अधिक लेग स्पेस मिलता है। बूट स्पेस में भी सुधार किया गया है, जिससे लंबी यात्राओं में सामान रखने में आसानी रहती है। Hyundai Creta भी स्पेस के मामले में अच्छी SUV है, लेकिन साइज के आंकड़ों में New Seltos थोड़ी आगे दिखती है।

इंजन और परफॉर्मेंस का हाल-

Maruti Grand Vitara खरीदने का है प्लान, जान लें कितने रुपए में आ जाएगी घर

इंजन विकल्पों के मामले में दोनों SUVs लगभग समान हैं। पेट्रोल और डीजल इंजन की पावर और परफॉर्मेंस में कोई बड़ा अंतर नहीं है। हालांकि, New Kia Seltos 2026 में टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ क्लचलेस मैनुअल गियरबॉक्स का नया विकल्प मिलता है, जो Creta में उपलब्ध नहीं है। वहीं, स्पोर्टी ड्राइव पसंद करने वालों के लिए Creta N Line में टर्बो पेट्रोल के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प मौजूद है।

जानें टेक्नोलॉजी और फीचर्स में कौन आगे-

फीचर्स के मामले में दोनों SUVs काफी एडवांस हैं। New Kia Seltos 2026 में बड़ा टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और हेड-अप डिस्प्ले मिलता है, जो इसे खास बनाता है। इसमें 10-वे पावर एडजस्ट ड्राइवर सीट और मेमोरी फंक्शन भी है, जबकि Hyundai Creta में 8-वे पावर सीट दी गई है। दोनों में पैनोरमिक सनरूफ, बोस साउंड सिस्टम और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं।

Tata ने फिर मचाया मार्केट में धमाल, अब जल्द लॉन्च होने वाली है ये कार

First published on: December 27, 2025 09:33 PM

hbnnewstv.com पर पढ़ें ताजा दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफस्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज़ और हर खबर की अपडेट के लिए HBN App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

Leave a Reply

Back to top button

Discover more from HBN News Tv

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading